एक्सप्लोरर

Fertilizer Price: इस राज्य में कम पहुंचा यूरिया, 260 की बोरी 400 रुपये में बिक रही, खरीदारों की लगी कतार

बिहार में यूरिया संकट गहरा गया है. 260 रुपये की बिकने वाली यूरिया की बोरी अब 400 रुपये के हिसाब से बिक रही है. इसके पीछे वजह यूरिया को केंद्र सरकार से आपूर्ति नहीं होना बताया गया है.

Fertilizer Price Hike: फसल की उत्पादकता बढ़ाने के लिए देश में सबसे ज्यादा यूरिया का इस्तेमाल होता है. रबी, खरीफ, जायद सभी सीजन में किसानों को यूरिया की जरूरत होती है. केंद्र सरकार की जिम्मेदारी होती है कि सभी देशों में यूरिया की खपत सुनिश्चित की जाए. लेकिन इस समय देश के एक राज्य में यूरिया का संकट गहरा गया है. किसान परेशान हैं. केंद्र और दुकानों पर यूरिया की खरीदारी के लिए किसानों की लंबी कतारें लग गई हैं. यूरिया न मिल पाने से किसान खाली हाथ भी लौट रहे हैं. 

बिहार में 3 लाख मीट्रिक टन कम हुई आपूर्ति

बिहार में यूरिया की खपत का संकट बढ़ गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के कृषि सचिव एन सररवाना कुमार के अनुसार, बिहार को हाल ही में खरीफ सीजन के लिए केंद्र 32 प्रतिशत कम यूरिया आवंटित हुआ है. राज्य को 10,30,000 मीट्रिक टन यूरिया की जरूरत है,, जबकि अभी तक 7,00,105 मीट्रिक टन (एमटी) यूरिया मिल सका है. अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल दिसंबर में यूरिया आवंटन की दर बढ़ गई थी. इस बार भी राज्य सरकार के अधिकारी जल्द ही स्थिति सामान्य होने की बात कह रहे हैं. 

400 रुपये का हुआ 50 किलो का पैकेट

यूरिया की कमी का असर उसके दामों पर भी साफ दिख रहा है. यूरिया का 50 रुपये का पैकेट सरकारी रेट 260 रुपये का आता है. लेकिन यूरिया की कमी के कारण यह 400 रुपये तक हो गया है. किसानों की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है. वहीं कुछ लोग स्टॉक में रखकर कालाबाजारी भी कर रहे हैं. इससे मोटी रकम कमा रहे हैं. 

6200 उर्वरक दुकानों पर मारे गए छापे

यूरिया की किल्लत को देखते हुए अधिकारी अलर्ट हो गए हैं. राज्य सरकार के निर्देश पर सभी जिले के कृषि अधिकारी पंचायत स्तर तक खाद वितरण पर नजर बनाए हुए हैं. देखा जा रहा है कि यूरिया वितरण की जिलों में स्थिति क्या है? खरीफ सीजन के दौरान अधिकारियों ने राज्य में 6200 उर्वरकों की दुकानों पर छापेमारी भी की है. 117 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. 

केंद्र सरकार ने कहा, सही हो रही आपूर्ति

वहीं केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि किसी भी राज्य में यूरिया आवंटन को लेकर दिक्कत नहीं है. बिहार में भी यूरिया की खेप बराबर भेजी जा रही है. यदि किसी तरह की परेशानी है तो जल्द ही आपूर्ति सुनिश्चित कर ली जाएगी. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- दुधारु भैंसों की संख्या बढ़ाने के लिए इस राज्य ने निकाली खास तरकीब, अब पशुपालकों की बढ़ेगी इनकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूंगफली के तेल का बिजनेस ऐसे करें शुरू, जानें कितना आएगा खर्चा?
मूंगफली के तेल का बिजनेस ऐसे करें शुरू, जानें कितना आएगा खर्चा?
गर्मियों में आम में चाहिए बढ़िया बौर, अभी से बाग में डाल दीजिए ये चीज
गर्मियों में आम में चाहिए बढ़िया बौर, अभी से बाग में डाल दीजिए ये चीज
निर्धारित सीमा से ज्यादा धान बेच सकेंगे किसान, इस सरकार ने दी राहत
निर्धारित सीमा से ज्यादा धान बेच सकेंगे किसान, इस सरकार ने दी राहत
खाद डालने से पहले ऐसे कराएं मिट्टी की जांच, ये है पूरा प्रॉसेस
खाद डालने से पहले ऐसे कराएं मिट्टी की जांच, ये है पूरा प्रॉसेस

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget