एक्सप्लोरर

Bio Fertilizer: किसानों को मालामाल बना सकते हैं ये चुनिंदा बायो-फर्टिलाइजर, खेत-खलिहानों में बढायेंगे हरियाली

Best Bio-Fertilizer: ये पर्यावरण को किसी भी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचाते, बल्कि वायुमंडल से अतिरिक्त नाइट्रोजन सोखकर पौधों की जरूरत पूरी करते हैं. इनकी मदद से यूरिया की खपत भी कम होती है.

Important Bio-Fertilizer for Crops: भारत में ज्यादातर किसान खेती और इसके जोखिमों के प्रति जागरुक हो चुके हैं, इसलिये रासायनों के इस्तेमाल को छोड़कर जैविक खाद (organic Manure) के साथ-साथ बायो-फर्टिलाइजर (Bio-Fertilizer) और कीटनाशकों (Bio-Pesticides) का इस्तेमाल करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं.

इससे पर्यावरण भी साफ, प्रदूषण मुक्त और रसायनमुक्त रहते है, साथ ही मिट्टी में पोषक तत्वों के साथ जीवांशों की संख्या भी बढ़ जाती है, जिससे मिट्टी की उपजाऊ शक्ति मजबूत होती है. यही कारण है कि कृषि वैज्ञानिक भी किसानों को बायो-फर्टिलाइजर का संतुलित मात्रा (Balanced Usage of Bio-Fertilizer) में प्रयोग करने की सलाह देते हैं.

Bio Fertilizer: किसानों को मालामाल बना सकते हैं ये चुनिंदा बायो-फर्टिलाइजर, खेत-खलिहानों में बढायेंगे हरियाली

क्या है जैव उर्वरक (What is Bio-Fertilizer)
खेती में इस्तेमाल होने वाले जैव उर्वरकों को जीवित उर्वरक भी कहते हैं, जो प्रकृतिप्रदत्त जीवाणुओं की मदद बनाये जाते हैं. जैव उर्वरक में मौजूद इन जीवाणुओं की  मदद से हवा के नाइट्रोजन को अमोनिया में बदला जा सकता है, जो पौधों के विकास में सहायक होते हैं. ये जीवित उर्वरक अघुलनशील फास्फोरस, पोटाश और दूसरे पोषक तत्वों को घुलनशील बनाकर पौधों की जरूरतों को पूरा करते हैं. 

कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक खेतों में जैव उर्वरकों का प्रयोग करने पर दूसरे खाद-उर्वरकों पर 25 फीसदी तक निर्भरता कम होती है. इनके इस्तेमाल से फसलों के उत्पादन साथ-साथ बीजों के अंकुरण, पुष्पन और फलन में आसानी रहती है. ये पर्यावरण को किसी भी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचाते, बल्कि वायुमंडल से अतिरिक्त नाइट्रोजन सोखकर पौधों की जरूरत पूरी करते हैं. इसकी मदद से यूरिया की खपत भी कम होती है.   

Bio Fertilizer: किसानों को मालामाल बना सकते हैं ये चुनिंदा बायो-फर्टिलाइजर, खेत-खलिहानों में बढायेंगे हरियाली

एजोटोबैक्टर (Azotobacter)  
यह जीवाणु आधारित उर्वरक हवा में नाइट्रोजन के स्थिरीकरण में काफी मददगार है, जिससे पौधों को पोषण प्रदान करने में भी मदद मिलती है. इससे बने जैव उर्वरकों का खाद्यान्न फसलों जैसे गेहूं, मक्का, धान आदि में इस्तेमाल करने पर बेमिसाल उत्पादन मिलता है.

माइक्रोराइजा (Microryza)
यह जैव उर्वरक पौधों में फास्फोरस की कमी को पूरा करता है. दरअसल, ये एक फफूंदी आधारित जैव उर्वरक है जो मिट्टी में मौजूद फास्फोरस को पौधों तक पहुंचाकर उनके विकास में सहायक होता है. नर्सरी आधारित फसलों जैसे- टमाटर, बैंगन, मिर्च, आलू, प्याज, टमाटर, लहसुन, आलू, भिंडी आदि में पौध सरंक्षण को बढ़ावा देता है.  बाजार में माइक्रोराइजा का कृतिम अवतार भी मिलते हैं, जिनकी 5 मिली मात्रा को प्रति लीटर पानी में घोलकर पौधों की जड़ों को संशोधित करके रोपाई का काम करना चाहिये.

Bio Fertilizer: किसानों को मालामाल बना सकते हैं ये चुनिंदा बायो-फर्टिलाइजर, खेत-खलिहानों में बढायेंगे हरियाली

राइजोबियम(Rhizobium)
दलहनी फसलों के विकास में राइजोबियम काफी अहम साधन के रूप में काम करता है. दरअसल, ये पौधों की ग्रंथियों में ही पाया जाता है, जो नाइट्रोजन की मदद से पौधों को पोषण प्रदान करता है. बाजार में इससे बने कृतिम जैव-उर्वरक भी मौजूद है.

नीली हरित शैवाल (Blue-Green Algae)
जैसा कि धान की खेती (Paddy Cultivation)) करते समय नील हरित शैवाल (Blue Green Algae Bio Fertilizer) अमृत की तरह काम करते हैं, ये बिना यूरिया की मदद से फसलों का उत्पादन (Bio Fertilizer Improve Crop Production) बढ़ाने में मदद करते हैं. ये जैव उर्वरक पौधों को नाइट्रोजन की आपूर्ति (Nitrogen Supply to Plants) सुनिश्चित करता है.

Bio Fertilizer: किसानों को मालामाल बना सकते हैं ये चुनिंदा बायो-फर्टिलाइजर, खेत-खलिहानों में बढायेंगे हरियाली

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Crop Management: नहीं होगा कीटनाशकों का खर्चा, इन आसान उपायों से दूर कर सकते हैं कीट-रोगों की समस्या

Vegetable Farming: सिर्फ यहां मिलेगा सब्जियों का उत्पादन बढ़ाने का सीक्रेट, किसान अपने खेतों में जरूर आजमायें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं लौकी, खत्म हो जाएगा बाजार से खरीदने का झंझट
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं लौकी, खत्म हो जाएगा बाजार से खरीदने का झंझट
इस राज्य में किसानों के लिए बड़ा फैसला, खराब बीज-खाद और कीटनाशकों की शिकायत पर 7 दिन में फैसला
इस राज्य में किसानों के लिए बड़ा फैसला, खराब बीज-खाद और कीटनाशकों की शिकायत पर 7 दिन में फैसला

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'

Embed widget