एक्सप्लोरर

Success Story: खजूर ने चमकाई 10वीं पास किसान की किस्मत, अब ऑर्गेनिक फार्मिंग से कमा रहे लाखों

Organic Farming: पांरपरिक फसलों के साथ-साथ अनार और खजूर जैसी बागवानी फसलों का बंपर उत्पादन लेकर केहराराम चौधरी ने साबित कर दिया है कि नवाचारों को अपनाकर जैविक खेती से काफी कुछ नया किया जा सकता है.

Date Palm farming in Jalore: आज भारत में कई किसान बागवानी फसलों की खेती (Horticulture Crop Cultivation) के साथ नवाचारों को अपनाकर देश-विदेश में नाम कमा रहे हैं. इन किसानों को बागवानी फसलों से अच्छा मुनाफा तो हो ही रहा है, साथ इससे दूसरे किसानों को भी कुछ नया करने की प्रेरणा मिल रही है. यही कारण है कि अब ज्यादातर किसान पारंपरिक फसलों की जगह फल, सब्जी, मसाले और औषधीय फसलों के साथ-साथ सूखे मेवों की खेती (Dry Fruits Cultivation) में जुट गए हैं.

कुछ किसानों ने तो जैविक विधि से फलों की बागवानी करके नया कीर्तिमान स्थापित किया है. ऐसे ही किसानों की सूची में अब राजस्थान के केहराराम चौधरी (Kehraram Chaudhary) का नाम भी जुड़ चुका है, जिन्होंने 7 हेक्टेयर में खजूर और अनार की जैविक खेती (Organic Farming) के जरिये किफायती खर्च में काफी अच्छा मुनाफा कमाया है. आज राज्य के कई किसान इनके खेतों को देखने दूर-दूर से आते हैं.

टेलीविजन कार्यक्रम से मिला आईडिया 
केहराराम चौधरी राजस्थान के जालौर जिले स्थित दाता गांव में जैविक खेती करते हैं. साल 2012 में केहरा राम चौधरी ने एक टीवी कार्यक्रम से प्रेरित होकर खजूर की खेती करने का मन बनाया. इसके लिए गुजरात के भुज में जाकर विशेषज्ञों से जानकारी हासिल की, जहां इजराइली तकनीक से खजूर का उत्पादन (Date Cultivation from Israeli Technique)  लिया जा रहा है.

बस फिर क्या तुरंत उसी समय केहराराम चौधरी ने बरी किस्म के खजूर के 312 पौधों का ऑर्डर दिया और ढ़ाई साल बाद पौधों की सप्लाई होते ही 2 हेक्टेयर खेत में खजूर की जैविक खेती शुरू कर दी. इससे पहले ही केहरा राम चौधरी ने अनार की बागवानी करके काफी अच्छा उत्पादन लिया था. बागवानी फसलों की खेती के साथ-साथ ये मारवाड़ी किसान आज गेहूं, बाजरा, मूंग, मोठ, अरंडी और रायडा़ की परंपरागत फसलों का उत्पादन भी ले रहे हैं. 

किफायती खेती से हुआ लाखों का मुनाफा
शुरूआत से ही सफल किसान केहराराम चौधरी ने खजूर की खेती को किफायती बनाने का निर्णय लिया. इसके लिए रासायनिक खाद-उर्वरकों के बजाय गोबर की खाद और वर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल करने लगे. केहराराम ने पौधों के पोषण प्रबंधन के लिये भी जैविक विधि का प्रयोग किया. धीरे-धीरे जैविक खेती (Organic Farming) से मुनाफा बढ़ने लगा तो 2 हेक्टेयर में फैली खजूर की बागवानी को 4 हेक्टेयर तक बढ़ा दिया और बरी किस्म के साथ मेडजूल किस्म के खजूर भी उगाने लगे.

खेमाराम बताते हैं कि एक पेड़ से करीब 100 किलो खजूरों का उत्पादन मिल रहा है, जो बाजार में 1000 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक जाते हैं. उनके खजूर के बाग से प्रतिवर्ष 21,200 किलो खजूर निकलते हैं, जिससे सालाना 30 लाख रुपये की आमदनी होती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को राजस्थाम के केहराराम चौधरी अभी तक जैविक खेती (Organic Farming of Date Palm) करके 3 करोड़ 12 लाख तक की आमदनी कमा चुके हैं. 

अनाज की खेती ने चार चांद लगाये
केहराराम चौधरी अब करीब 7 हेक्टेयर जमीन पर  गेहूं, बाजरा, मूंग, मोठ, अरंडी और रायडा़, खजूर और अनाज की बागवानी कर रहे हैं. 600 खजूर की पौध लगाने से पहले उन्होंने साल 2009 में अनार के 2500 पौधे लगाये थे. 3 हेक्टयेर खेत में फैले अनार के बाग (Pomegranate Orchards) से करीब  25 से 30 किलो प्रति पेड़ के हिसाब से उत्पादन मिलता है, जो 70 से 80 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकते हैं.

बता दें कि केहराराम चौधरी के खेतों में उपजे अनारों को राज्यावर मंडियों में निर्यात किया जाता है. इससे सालाना 40 से 42 लाख रुपये की आमदनी हो रही है. आज पांरपरिक फसलों के साथ-साथ बागवानी फसलों का उत्पादन (Fruit Production)लेकर केहराराम चौधरी (Kehraram Chaudhary, Jalore) जैसे किसानों ने साबित कर दिया है कि नवाचारों को अपनाने से खेती (Advanced Agriculture) में काफी कुछ नया किया जा सकता है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Success Story: 30 से ज्यादा फसलों की जैविक खेती में माहिर हैं 74 साल के नारायण, ऑर्गेनिक गन्ना से मिली खास पहचान

Success Story: इंजीनियरिंग से मोहभंग हुआ तो पुश्तैनी खेत में लगाया ड्रैगन फ्रूट का बाग, अब बंजर जमीन से लाखों कमा रहा है ये किसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाय का दूध ही नहीं ये चीज भी है काफी कीमती, शहर में शुरू करें इसका बिजनेस, खूब चमकेगी किस्मत
गाय का दूध ही नहीं ये चीज भी है काफी कीमती, शहर में शुरू करें इसका बिजनेस, खूब चमकेगी किस्मत
Direct Sale Soybean To Companies: 10 एकड़ सोयाबीन की खेती कर देगी मालमाल, सीधे फूड ऑयल कंपनियों को ऐसे बेचें अपना माल
10 एकड़ सोयाबीन की खेती कर देगी मालमाल, सीधे फूड ऑयल कंपनियों को ऐसे बेचें अपना माल
Eel Fish Farming: पारंपरिक खेती से हटकर नया प्रयोग, बांस के केज में पालें ईल मछली, दोगुनी हो जाएगी कमाई
पारंपरिक खेती से हटकर नया प्रयोग, बांस के केज में पालें ईल मछली, दोगुनी हो जाएगी कमाई
Bihar Monsoon Session 2026: इस राज्य में अब कृषि भूमि पर खोल सकेंगे उद्योग, सरकार ने हटाई रोक
इस राज्य में अब कृषि भूमि पर खोल सकेंगे उद्योग, सरकार ने हटाई रोक

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget