एक्सप्लोरर

Success Story: बेबी कॉर्न के 'बादशाह' बाबा, खेती ने ऐसी किस्मत पलटी कि सरकार भी हो गई कायल

Baby Corn Processing: हरियाणा के कंवल पाल सिंह चौहान को बेबी कॉर्न का बादशाह कहा जाता है. इसके लिए उन्हें भारत सरकार की तरफ से अवॉर्ड भी मिल चुका है. जानते है कंवल की सफलता की कहानी.

Baby Corn Cultivation: पारंपरिक फसलों की खेती में नुकसान के कारण कई किसान कर्ज के बोझ तले दब जाते हैं. भारत में जलवायु परिवर्तन के कारण ये समस्या बनी रहती है. इन्हीं संघर्षों से निकलकर कंवल सिंह चौहान ने सफल किसान, फादर ऑफ बेबी कॉर्न और बेबी कॉर्न के बादशाह का खिताब हासिल किया है. हरियाणा के सोनीपत जिले में अटेरना गांव के निवासी कंवल सिंह चौहान को बेबी कॉर्न की खेती और इससे जुड़े नवाचारों के लिये भारत सरकार से पद्मश्री पुरस्कार भी मिल चुका है. आज खेती के साथ-साथ प्रोसेसिंग करके दौलत-शोहरत कमाने वाले कंवल सिंह चौहान कभी धान की खेती में हुए नुकसान के कारण कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे थे कि तभी उन्होंने समस्या का समाधान निकालने के लिए बेबी कॉर्न की खेती शुरू की. 

जब कंवल सिंह चौहान के खेतों से बेबी कॉर्न का पहला उत्पादन मिला तो दिल्ली की आजादपुर मंडी से लेकर आईएनए मार्केट, खान मार्केट, सरोजनी मार्केट और फाइव स्टार होटलों तक में जाकर बेबी कॉर्न बेचने लगे. साल 1999 में ऐसा समय भी आया, जब बेबी कॉर्न को कोई खरीदना नहीं चाहता था. ऐसे टाइम पर उन्होंने खुद की फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाई और स्वीट कॉर्न के साथ मशरूम, टमाटर और मक्का से तरह-तरह के फूड़ प्रॉडक्ट बनाने लगे. आज भी कंवल सिंह चौहान बेबी कॉर्न की खेती के साथ-साथ उसकी प्रोसेसिंग कर रहे हैं. 

अकेले शुरू की बेबी कॉर्न की खेती
कंवल सिंह चौहान ने साल 1998 में अकेले ही बेबी कॉर्न की खेती की, लेकिन जब धीरे-धीरे बेबी कॉर्न की खेती से अच्छा मुनाफा होने लगा तो कंवल सिंह की सफलता को देखते हुए आसपास के कई किसान इनसे जुड़ने लगे और आज करीब 400 मजदूर उनके खेतों में और प्रोसेसिंग यूनिट में काम करते हैं. सफल किसान कंवल सिंह अपने खेती के साथ-साथ प्रोसेसिंग बिजनेस के जरिए हजारों लोगों को रोजगार दे चुके हैं.

बता दें कि बेबी कॉर्न की प्रोसेसिंग के लिए मक्के को अविकसित यान फर्टिलाइज पौधे से प्राप्त किया जाता है. इस मक्के को फसल में रेशमी बाल उगने के 2 से 3 दिन के अंदर ही निकाल लेते हैं, इसलिए यह काफी सॉफ्ट होता है. इसको तोड़ने के लिए समय का काफी ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि इसकी अच्छी क्वालिटी कम उम्र पर ही निर्भर करती है. यह कम कैलोरी वाला आहार है, जिससे सूप सलाद, अचार, कैंडी, पकोड़ा, कोफ्ता, टिक्की, बर्फी, लड्डू, हलवा और खीर आदि बनाए जाते हैं .

बेबी कौन से बनाए फूड प्रोडक्ट 
आज के आधुनिक दौर में लोगों को नई और विदेशी सब्जियां खूब भा रही हैं. इन्हीं सब्जियों में शामिल है बेबी कॉर्न, जिसकी डिमांड शहरों में काफी है. यह सब्जी दिखने में जितनी लजीज होती है. सेहत के लिए होती फायदेमंद होती है, इसलिये रेस्त्रां से लेकर कैफे और फाइव स्टार होटल तक में बेबी कॉर्न की खपत काफी बढ़ गई है. इसी तरह खेती से बाजार की तलाश में कंवल सिंह चौहान ने बेबी कॉर्न की प्रोसेसिंग शुरू की. धीरे-धीरे मुनाफा होने लगा तो टमाटर, मशरूम, स्ट्रॉबेरी के साथ-साथ स्वीट कॉर्न की खेती के साथ-साथ इनकी प्रोसेसिंग करके तमाम उत्पाद भी बनाने लगे.

देश-विदेश में बेबी कॉर्न का निर्यात 
आज कंवल सिंह चौहान की प्रोसेसिंग यूनिट से निकले बेबी कॉर्न के प्रॉडक्ट देश-विदेश में निर्यात किए जा रहे हैं. उन्होंने बाजार की समस्या को हल करने के लिए प्रोसेसिंग यूनिट लगाई थी और आज उनकी प्रोसेसिंग यूनिट में बनी टमाटर और स्ट्रॉबेरी की प्यूरी, बेबी कॉर्न, मशरूम बटन, स्वीट कॉर्न और मशरूम स्लाइस अदि प्रॉडक्ट इंग्लैंड और अमेरिका तक में निर्यात किए जा रहे हैं. उनका मानना है कि युवाओं को खेती में आगे आना चाहिये. खेती के साथ-साथ युवाओं को इसके व्यवसायीकरण के लिये प्रोसेसिंग पर भी ध्यान देना होगा. अपने खेतों से निकले उत्पादों को तैयार करके बाजार में बेचना चाहिए. इसके लिए किसान समूह बनाकर भी खेती कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

मौसम की खराबी से पहले अलर्ट कर देगा 'फसल' का स्मार्ट फार्मिंग सेंसर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Plant Care Tips: पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, खाद डालें या पानी?
पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, खाद डालें या पानी?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget