एक्सप्लोरर

Crop Damage: फसलों पर किसान लगाएं ये दवा, नुकसान नहीं पहुंचाएंगे आवारा पशु, अब ये राज्य सरकार करेगी प्रोत्साहित

हर साल किसानों की फसलों को आवारा पशु लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाते हैं. अब राज्य सरकार हरबोलिव नामक ऐसी ही दवा को प्रोत्साहित करेंगे. इससे आवारा पशु किसानों की फसलों को हानि नहीं पहुंचा सकेंगे.

Crop Damage Due To Stray Animals: आवारा पशु हर राज्य के किसानों के लिए बड़ी समस्या रही हैं. किसानों की लाखों रुपये की पफसल को ये पशु बर्बाद कर देते हैं. रही सही कसर दैवीय आपदाएं पूरा कर देती हैं. आवारा पशु किसानों की फसलों को न खाएं. इसके लिए हर राज्य में कदम उठाए जा रहे हैं. तारबंदी से लेकर अन्य कवायद भी किसान भाई कर रहे हैं. लेकिन आवारा पशु नहीं रुकते. अब राज्य सरकार ने किसानों की पफसलों से बचाव के लिए बड़ा कदम उठाया है. 

उत्तर प्रदेश सरकार करेगी दवा प्रोत्साहित
उत्तर प्रदेश में कृषि विभाग अब आवारा पशुओं को भगाने की दिशा में कदम उठाने जा रहा है. अब प्रदेश सरकार ऐसी दवा को प्रोत्साहित करेगी. जिसकी गंध से ही आवारा पशु खेतों तक नहीं आएंगे. इससे जो पशु उनकी फसलों को नुकसान करते हैं. वह नुकसान नहीं हो सकेगा. इससे सालाना उन्हें लाखों रुपये का फायदा होगा.  

हरबोलिव दवा से फसल नहीं खाएंगे पशु
राज्य सरकार के कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हरबोलिव नामक दवा फसल की गंध को छिपाने में मदद करती है यानि फसल की जिस गंध को सूंघकर आवारा पशु खेतों तक पहुंचते हैं. वह गंध दवा के कारण उन तक पहुंचेगी ही नहीं. इस दवा का एक और लाभ यह होगा कि ये आवारा पशुओं के लिए फसल के टेस्ट को बेहद बेकार बना देगी. यदि किसी कारण पशु फसल को खाने की भी कोशिश करेंगे तो खा नहीं पाएंगे. इससे जानवरों को मजबूरी में खेत छोड़ना होगा. 

भूमि की उर्वरकता बढ़ाती है दवा
इस दवा एक और अच्छी बात ये है कि यह दवा फसल को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाती है. उसकी जैविक प्रकृति बनाए रखती है. खेत की मिटटी के जैविक गुणों को बढ़ाकर उसे और अधिक उर्वरक बनाने का काम करती है. दलहन, तिलहन, फल, फूल, सब्जी व अन्य फसलों के लिए भी यह दवा कारागर है. 

लखनऊ के कार्यक्रम में आज दवा की जानकारी लेंगे सीएम योगी
लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 24 जनवरी को होने वाले यूपी दिवस के शुभारंभ के अवसर पर कृषि विभाग के 3 स्टॉल लगाए जाएंगे. इसमें एक तो दवा से जुड़ा होगा. दूसरा मोटा अनाज को बढ़ावा देने से संबंधित होगा. तीसरा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा. खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इन स्टॉलों पर जाएंगे. दवा, मोटा अनाज व प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी लेंगे. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- जापानी रेड डायमंड अमरूद, जितना खाने में मीठा..उतनी ही शानदार कमाई भी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget