एक्सप्लोरर

Good News: मेहरबान हुए इंद्रदेव, जल्द से जल्द शुरु करें धान की रोपाई, यहां जानें दाल और सब्जियों से जुड़ी जरूरी बातें

Rain Based Farming: मौसम आधारित कृषि सलाह के मुताबिक किसान को जल्द से जल्द धान की रोपाई, दलहनी फसलों की खेती और सब्जियों की रोपाई का काम शुरु देना चाहिये.

Kharif Crop Cultivation: भारत में खरीफ फसलों (Kharif Crop Cultivation) की खेती पूरी तरह बारिश पर निर्भर करती है, लेकिन इस बार मानसून (Monsoon 2022) में देरी के कारण किसानों को धान की रोपाई (Paddy Cultivation) में काफी समस्यायें आ रही थीं. कई किसानों ने दलहनी फसलों (Pulse Crop) की खेती छोड़कर सब्जियों की बुवाई करना शुरु कर दिया. हाल ही में जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान (Weather Forecast)और मौसम की चाल के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम हल्की बारिश से फलीभूत रहेगा. ऐसी स्थिति में किसान को जल्द से जल्द धान की रोपाई, दलहनी फसलों की खेती और सब्जियों की रोपाई(Vegetable Farming) का काम निपटा लेना चाहिये.

जल्द शुरु करें धान की रोपाई
मौसम आधारित कृषि सलाह के मुताबिक आने वाला मौसम किसानों के हित में रहेगा, इसलिये किसान बेफिक्र होकर धान की नर्सरी तैयार कर सकते हैं. जिन किसानों की नर्सरी तैयार है, वे रोपाई का काम जारी रखें. नर्सरी के लिये उन्नत और अच्छी पैदावार देने वाले बीजों का चयन करें और बीजोपचार के बाद ही नर्सरी में बीजो को लगायें. धान की ज्यादा पैदावार देने वाली किस्मों में पूसा सुगंध 5, पूसा सुगंध 4 (पूसा 1121), पूसा बासमती 1692, पूसा बासमती 1509, पूसा बासमती 1885, पूसा बासमती 1886, पूसा बासमती 1847, पूसा बासमती 1637, पूसा बासमती 1401, पूसा 44, पूसा 1718, पंत धान 4, पंत धान 10 आदि शामिल हैं.

Good News: मेहरबान हुए इंद्रदेव, जल्द से जल्द शुरु करें धान की रोपाई, यहां जानें दाल और सब्जियों से जुड़ी जरूरी बातें
अरहर की बुवाई
जिन किसानों ने इस साल दलहन की खेती के लिये आस छोड़ दी थी, वे अब निश्चिंत होकर अरहर की बुवाई का काम कर सकते हैं. अरहर की बुवाई के लिये खेत में अच्छी नमी बनायें, जिससे फसल का सही अंकुरण हो सके. बुवाई से पहले बीजों का उपचार कर लें, जिससे फसल में कीड़े और बीमारियों की संभावना खत्म हो जाये. अरहर की प्रमुख उन्नत किस्मों में पूसा अरहर-16, पूसा 2001, पूसा 2002, पूसा 991, पूसा 992, पारस तथा मानक आदि शामिल है, जो अधिक और स्वस्थ पैदावार देती हैं. 

मूंग और उड़द की बुवाई
मूंग और उड़द का उत्पादन बढ़ाने के लिये उन्नत बीजों से ही बुवाई का काम करें. बेहतर उत्पादन के लिये मूंग और उड़द की बुवाई से पहले बीजोपचार का काम कर लें. ध्यान रखें कि दलहनी फसलों की खेती के लिये जमीन में नमी का होना बहुत जरूरी है, जिससे फसल अंकुरण में आसानी रहे. मूंग की बुवाई के लिये पूसा-1431, पूसा-1641, पूसा विशाल, पूसा-5931, एस एम एल-668, सम्राट आदि किस्मों का प्रयोग कर सकते हैं. वहीं उड़द की खेती के लिये उड़द- टाईप-9, टी-31, टी-39 से अच्छा उत्पादन मिलता है.


Good News: मेहरबान हुए इंद्रदेव, जल्द से जल्द शुरु करें धान की रोपाई, यहां जानें दाल और सब्जियों से जुड़ी जरूरी बातें

सब्जियों की फसल में कृषि कार्य
जून-जुलाई के बीच का मानसून अगेती सब्जियों की खेती के लिये सबसे उत्तम है. इस समय किसान फूलगोभी, टमाटर, हरी मिर्च और बैंगन की नर्सरी तैयार कर  सकते हैं. 

  • सब्जियों की नर्सरी लगाते समय नाईलॉन की जाली का प्रयोग करें, जिससे कीड़े और बीमारियां से पौधे सुरक्षित रहें.
  • नर्सरी को ऊंचाई पर बनायें, जिससे पौधों में पानी भरने का खतरा न रहे.
  • बुवाई से पहले बीजों को थीराम से उपचारित कर लें और पौधों को उचित दूरी पर लगायें.
  • इस समय भिंडी की फसल में माईट, जैसिड और हॉपर का खतरा बना रहता है, इनकी निगरानी और जैविक कीट नियंत्रण करें.
  • खेत में खाद-उर्वरक डालने से पहले मिट्टी की जांच अवश्य करवायें.

फसलों में रोक दें छिड़काव
आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR_IARI) द्वारा जारी मौसम आधारित कृषि सलाह (Weather Based Agriculture Advisory) के मुताबिक, बारिश का मौसम फसलों की बुवाई और रोपाई के लिये तो बेहतर रहता है, लेकिन इस मौसम में फसलों पर छिड़काव नहीं करना चाहिये. अच्छी बारिश के अनुमान के चलते खेतों में जल निकासी की व्यवस्था जरूर कर लें, जिससे खड़ी फसल में पानी भरने से बचाया जा सके. इसके लिये खेतों में नालियां और मेड़ें बनायें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:

Vegetable Farming: अभी तक खेत खाली हैं, तो जुलाई माह में करें इन 5 सब्जियों की खेती, बंपर पैदावार के साथ होगी दोगुना कमाई

Rice Farming: तेजी से बढेंगे धान के कल्ले, ज्यादा पैदावार के लिये धान की फसल में जरूर करें ये 5 काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rice Farming: धान की खेती में ये गलती पड़ सकती है भारी, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
धान की खेती में ये गलती पड़ सकती है भारी, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Urea fertilizer: यूरिया डालने से पहले जान लें ये 5 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
यूरिया डालने से पहले जान लें ये 5 बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
किचन गार्डन में लग जाएगी कुंदरू की बेल, एक्सपर्ट के इन तरीकों से घर में होगी छप्परफाड़ पैदावार
किचन गार्डन में लग जाएगी कुंदरू की बेल, एक्सपर्ट के इन तरीकों से घर में होगी छप्परफाड़ पैदावार
Broccoli Farming Tips: बड़े होटलों की पहली पसंद, नॉर्मल गोभी से 5 गुना ज्यादा मुनाफा देगी इस विदेशी सब्जी की खेती
बड़े होटलों की पहली पसंद, नॉर्मल गोभी से 5 गुना ज्यादा मुनाफा देगी इस विदेशी सब्जी की खेती

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
Embed widget