एक्सप्लोरर

ICAR Advisory:  इन तारीखों तक कर लें फसलों की बुवाई, होगी बंपर पैदावार

किसानों के सामने दिक्कत है कि कौन सा बीज फसल में बोया जाए और कौन सा नहीं. ICAR ने जारी एडवाइजरी में कहा है कि अक्टूबर से लेकर नवंबर तक अगेती, सामान्य और पछेती फसल बोने की अलग अलग तारीखें हैं

Sowing Seeds: खरीफ फसलों की कटाई शुरू हो गई है. रबी सीजन की शुरुआत होने वाली है. किसान भी खेतों में रबी फसलों की बुवाई में जुट गए हैं. बाजार से बीज खरीद रहे हैं लेकिन कुछ किसानों के सामने दिक्कत है कि कौन सा बीज फसल में बोया जाए और कौन सा नहीं.

ICAR ने जारी एडवाइजरी में कहा है कि अक्टूबर से लेकर नवंबर तक अगेती, सामान्य और पछेती फसल बोने की तारीखें हैं उनके बीच में फसल बोकर किसान अच्छी पैदावार पा सकते हैं. एडवाइजरी में बताया गया है कि कौन सी फसल कब और कैसे बोई जानी है. आइए इसी के बारे में जानते हैं.

10 से 25 नवंबर तक कर लें बुवाई

ICAR ने एडवाइजरी में कहा है कि समय से पहले बुवाई बिल्कुल ना करें. समय से पहले बुवाई करने पर प्रोडक्शन घट सकता है. गेहूं की अगेती किस्म की बुवाई 20 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच की जा सकती है.

इस बुवाई की फसल को एक सिंचाई की जरूरत होगी. समय से होने वाली गेहूं की बुवाई 10 से 25 नवंबर के बीच की जा सकती है. इस फसल को चार से पांच सिंचाई की आवश्यकता होगी. यदि कोई किसान पछेती किस्म की फसल बो रहा है तो उसे भी चार से पांच सिंचाई की आवश्यकता होगी.

दो किस्मों को एक साथ न मिलाएं

ICAR ने जारी एडवाइजरी में कहा है कि एक ही तरह के बीजों का प्रयोग फसल में ना करें और इसका भी ध्यान रखें कि दोनों बीजों को एक साथ भी ना मिलाएं. बीजों के कलेक्शन में सावधानी बरतें. यदि किसी भी केंद्र से या दुकान से प्रमाणित बीज नहीं मिल रहा है तो उसकी पहले जांच कर ले. थाइरम और कैप्टन का प्रयोग बीज के तौर पर किया जा सकता है. बीज को छाया में सुखाकर ही खेतों में लगाएं. इससे पैदावार अच्छी होगी.

खेतों में न करें गहरी जुताई

जुताई करते समय भी किसानों को बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. किसानों से कहा गया है कि खरीफ की फसल कट गई है. किसान गहरी जुताई ना करें. ऐसा करने पर कई बार बीज बहुत गहराई में चले जाते हैं. इससे वह अंकुरित नहीं हो पाते हैं और किसानों को मनचाही फसल की पैदावार नहीं मिल पाती है. किसान एक बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें की कटाई के बाद 1 सप्ताह में खेतों की जुताई कर ले. इससे खेतों में नमी बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें :

Paddy purchase: 72 घंटे में किसानों के खाते में आएगी MSP की रकम, इस सरकार ने किया दावा

UttarPradesh government: अब कृषि काम का कम से कम इतना पैसा मिलेगा, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेंदा फूल की खेती पर मिलेंगे 40,000 रुपये, किसान ऐसे उठाएं फायदा
गेंदा फूल की खेती पर मिलेंगे 40,000 रुपये, किसान ऐसे उठाएं फायदा
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
खाली छत पर करनी है सेम की खेती, जान लीजिए तरीका
खाली छत पर करनी है सेम की खेती, जान लीजिए तरीका
PM Kisan: इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2,000 रुपये? करें ये काम
PM Kisan: इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2,000 रुपये? करें ये काम

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget