एक्सप्लोरर

Rain Gun Tech: रेन गन सिंचाई क्या होती है, जिसमें मेहनत और पानी कम लगता है और फसल का पानी भी अच्छे से मिलता है

आजकल देश में रेनगन तकनीक का चलन बढ़ा है. इससे कम लागत आती है. पानी भी कम लगता है. विशेषता यह है कि जितनी जरूरत पौधों को होती हैं. उतना ही पानी दिया जाता है. इससे उत्पादन बढ़ जाता है.

Rain Gun Sprinkler: ग्लोबल वार्मिंग के चलते फसल चक्र बदल रहा हैं. पिछले कुछ सालों में बाढ़, बारिश और सूखा जैसी नेचुरल आपदाएं बढ़ी हैं. बिहार, छत्तीसगढ़ जैसे राज्य सूखे के हालात का सामना करते हैं सूखे से निपटने के लिए राज्य सरकारें भी कदम उठाती हैं. आजकल फसलों के ऐसे भी कई बीज सामने आ रहे हैं, जिनसे कम पानी में सिंचाई की जा सकती है. आज हम ऐसी ही सिंचाई की तकनीक के बारे में जानने की कोशिश करेंगे, जिसमें मेहनत और पानी दोनों कम लगते हैं, लेकिन उपज बेहद शानदार हो जाती है. 

ये है रेनगन सिंचाई तकनीक
देश में रेनगन सिंचाई का चलन बढ़ा है. रेनगन सिंचाई की विशेषता यह है कि जिस तरह से बारिश में बूंद बूंद कर पानी जमीन पर गिरता है. उसी तरह रेनगन से भी पानी बूंदबूंद कर गिरता है. रेनगन सिंचाई को वाटरगन सिंचाई भी कहा जाता है. वाटरगन सिंचाई से पानी कम लगता है और कम समय में खेत में सिंचाई भी हो जाती है. एग्रीकल्चर एक्सपर्ट का कहना है कि जिन क्षेत्रों में पानी की कमी होती हैं. वहां वाटरगन तकनीक बेहद असरकारक है. 

ऐसे करते हैं रेनगन से सिंचाई
रेनगन से सिंचाई करना एक तरह से तकनीक है. रेनगन एक उपकरण है. इसे स्टैंड के सहारे 45 से 180 डिग्री के कोण पर उस स्थान पर खड़ा कर दिया जाता है, जहां सिंचाई करनी होती है. इसका दूसरा हिस्सा पानी आने वाले पंपसेट से जुड़ा हुआ होता है. जैसे ही पानी छोड़ा जाता है. रेनगन में पानी सप्लाई होते ही दबाव पड़ता है. इससे फव्वारों से करीब सौ फीट की परिधि में चारों ओर वर्षा की बूंदों की तरह पानी निकालकर फसलों पर गिरना शुरू हो जाता है. इससे पानी बेहद कम खर्च होता है और समय भी कम लगता है. विशेषज्ञों का कहना है कि डीजल और बिजली दानों ही कम खर्च होते हैं. 

सब्सिडी से लगाइए रेनगन तकनीक
रेनगन तकनीक को बढ़ावा देने के लिए केंद्र व राज्य सरकारें मशीनों पर सब्सिडी भी दे रही हैं. दो हेक्टेयर से कम जगह पर खेती करने वालीों को अच्छी सब्सिडी मिल जाती हैं. किसान एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में जाकर इसकी जानकारी ले सकते हैं. राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश में रेनगन तकनीक से सिंचाई करने का चलन बढ़ा है. 

इन फसलों के लिए है उपयोगी
रेनगन तकनीक से सिंचाई बारिश की तरह की जाती हैं. यह सिंचाई कई फसलों के लिए बेहद कामगार हैं. मसलन, गन्ना, कपास, मक्का, गेहूं, मूंगफली, बाजरा, सोयाबीन, मिर्च, प्याज, आलू, चाय, कॉफी आदि फसलों में रेनगन तकनीक का चलन बढ़ा हैं. कुछ लोग अपने बागान और खाली पार्क में भी रेनगन तकनीक से पानी का छिड़काव करना पसंद करते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गन्ने की नई किस्म CoS.23232 की भारी मांग, आखिर क्या है इसमें खास?
गन्ने की नई किस्म CoS.23232 की भारी मांग, आखिर क्या है इसमें खास?
लहसुन के कंद छोटे क्यों रह जाते हैं, कौन सी गलती करते हैं किसान?
लहसुन के कंद छोटे क्यों रह जाते हैं, कौन सी गलती करते हैं किसान?
रागी की खेती कैसे करते हैं किसान, धान-गेहूं के मुकाबले कितना फायदा?
रागी की खेती कैसे करते हैं किसान, धान-गेहूं के मुकाबले कितना फायदा?
मुर्गी पालन के लिए 10 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कैसे मिलेगा लाभ
मुर्गी पालन के लिए 10 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कैसे मिलेगा लाभ

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget