एक्सप्लोरर

Crop Cultivation: किसानों की बल्ले-बल्ले, देश में 24 लाख हेक्टेयर बढ़ा रबी फसलों का रकबा, बढ़ेगी इनकम

आम आदमी, किसान, सरकार समेत सभी के लिए अच्छी खबर है. देश में 24 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों का रकबा बढ़ गया है. इससे देश में अनाज संकट नहीं होगा. किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी

Agriculture Growth: देश में अनाज की किल्लत पैदा नहीं होगी. पिछले सीजन में भी गेहूं, दलहन, तिलहन फसलों का रकबा बढ़ गया था. वहीं इस बार भी देश में इन फसलों की भरपूर बुवाई देखने को मिल रही है. एक्सपर्ट इसे एग्रीकल्चर ग्रोथ के हिसाब से पॉजीटिव साइन मान रहे हैं. इस साल किसानों को नई फसलों में बेहतर भाव मिलने की संभावना है. चालू रबी सीजन में गेहूं और तिलहन फसलों की बुवाई का रकबा सालाना आधार पर 10 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है. केंद्र सरकार की ओर रबी की फसलों का सभी रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है. इस रबी सीजन में 25 नवंबर को सभी रबी फसलों की कुल खेती का रकबा 7.21 प्रतिशत बढ़कर 358.59 लाख हेक्टेयर हो गया है. पिछले साल इसी समय यह 334.46 लाख हेक्टेयर था. विशेषज्ञों का कहना है कि फसलों के अधिक उत्पादन से देश में अनाज महंगा नहीं होगा और किसानों की इनकम भी ठीक हो जाएगी.

24 लाख हेक्टेयर हो गया गेहूं का रकबा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कृषि मंत्रालय ने 25 नवंबर तक रबी सीजन की फसलों के ग्रोथ को लेकर आंकड़े जारी किए हैं. आंकड़ों के अनुसार, देश में किसान जिस तरह रबी फसलों को बो रहे हैं. उससे उम्मीद है कि अगले साल घरेलू बाजार भाव में कोई बढ़ोत्तरी नहीं होगी. रबी सीजन में 25 नवंबर तक गेहूं की बुवाई का रकबा 10.50 प्रतिशत बढ़कर 152.88 लाख हेक्टेयर हो गया. एक साल पहले यह आंकड़ा इसी अवधि में 138.35 लाख हेक्टेयर था. गेहूं के रकबे में करीब 14 लाख हेक्टेयर ग्रोथ देखने को मिली है. 

तिलहन का रकबा 13 प्रतिशत बढ़ा
केंद्र सरकार तिलहन की फसलों के रकबे पर भी नजर रख रही है. 25 नवंबर तक तिलहन का रकबा 13.58 प्रतिशत बढ़कर 75.77 लाख हेक्टेयर हो गया है. जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह रकबा 66.71 लाख हेक्टेयर था. इसमें से इस अवधि के दौरान 61.96 लाख हेक्टेयर के मुकाबले इस साल सरसों की बुवाई 70.89 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है. केंद्र सरकार के अधिकारियों का कहना है कि देश में तिलहनी फसलों का संकट पैदा नहीं होगा. रबी सीजन की बात करें तो इसकी बुवाई अक्टूबर से होती है. कटान मार्च अप्रैल में होता है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- इस काम से 15 लाख तक कमा रहे किसान, 60% पैसा और क्रेडिट कार्ड भी दे रही सरकार, आप भी उठाएं लाभ

स्टेटवार ये है स्थिति 
केंद्र सरकार ने स्टेटवार भी फसल प्रॉडक्शन के आंकड़े सामने रखे हैं. इसमें कई राज्यों ऐसे भी हैं, जिनमें गेहूं बुवाई में बढ़त दर्ज की गई है. मध्य प्रदेश में 6.40 लाख हेक्टेयर, राजस्थान में 5.67 लाख हेक्टेयर, पंजाब में 1.55 लाख हेक्टेयर, बिहार में 1.05 लाख हेक्टेयर, गुजरात में 0.78 लाख हेक्टेयर, जम्मू और कश्मीर में 0.74 लाख हेक्टेयर और उत्तर प्रदेश में 0.70 लाख हेक्टेयर क्षे़त्र में गेहूं का रकबा बढ़ा है. 

घट गया दाल का रकबा
देश में दालों के रकबे में कमी दर्ज की गई है. हालांकि यह गिरावट बेहद मामूली है. पिछले साल 94.37 लाख हेक्टेयर में दालें बोई गई थीं. इस साल यह 94.26 लाख हेक्टेयर है. मोटे अनाज की बुवाई 26.54 लाख हेक्टेयर में की गई, पिछले साल 26.70 लाख हेक्टेयर थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेड़-पौधों की रुकी हुई ग्रोथ के लिए वरदान है चावल का पानी, पर यूज करने से पहले जान लें ये जरूरी बात
पेड़-पौधों की रुकी हुई ग्रोथ के लिए वरदान है चावल का पानी, पर यूज करने से पहले जान लें ये जरूरी बात
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
टमाटर की ये 5 किस्में कराएगी बंपर कमाई, हर सीजन में मिलेगी रिकॉर्ड तोड़ पैदावार
टमाटर की ये 5 किस्में कराएगी बंपर कमाई, हर सीजन में मिलेगी रिकॉर्ड तोड़ पैदावार
भीषण गर्मी में भी चिल्ड रहेंगी सब्जियां, गांव में ऐसे बनाएं देसी फ्रिज
भीषण गर्मी में भी चिल्ड रहेंगी सब्जियां, गांव में ऐसे बनाएं देसी फ्रिज

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget