एक्सप्लोरर

Stubble Management: इस वजह से ईंट के भट्टों पर जलानी पड़ेगी 20% पराली, सरकार ने दी 6 महीने की मोहलत​

Stubble Burning: अब पराली का इस्तेमाल ईंट के भट्टों पर 20% ईंधन के रूप में करना होगा. इसके लिए ईंट भट्टा मालिकों को 6 महीने का समय दिया गया है. इन हिदायतों ना मानने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Crop Residue Management: उत्तर भारत में पराली जलाने के कारण वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया है. बढ़ते धुध के कारण वायु सेना के लड़ाकू विमानों की प्रैक्टिस रोक दी गई है. सबसे ज्यादा पराली जलाने के मामले पंजाब से ही सामने आए हैं, जिसका बुरा असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है. इस घटना पर संज्ञान लेकर अब पंजाब सरकार ने पराली को ईंधन के तौर पर इस्तेमाल करने का फैसला लिया है. पंजाब सरकार के आदेशानुसार अब पराली का इस्तेमाल ईंट के भट्टों पर ईंधन के तौर पर करना होगा. इसके लिए राज्य के सभी ईंट भट्टा मालिकों को 6 महीने का समय दिया गया है. जो भी इन हिदायतों को नहीं मानेगा, सरकार उस पर सख्त कार्रवाई करेगी.
 
20% पराली का इस्तेमाल
पंजाब सरकार ने ईंट के भट्टों पर इस्तेमाल होने वाले ईंधन के साथ 20 प्रतिशत पराली का इस्तेमाल करने का भी आदेश दिया है. पराली का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया है. 1 मई 2023 के बाद जो भी इन आदेशों को नहीं मानेगा या उल्लंघन करेगा, उस पर सरकार कार्रवाई भी करेगी. इस मामले में पर्यावरण एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने रिपोर्ट्स के हवाले से बताया कि पंजाब के सीएम भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसमें ईंटों बनाने वाले भट्टों पर 20% ईंधन के तौर पर पराली के गट्ठरों का इस्तेमाल करना अनिवार्य बताया गया है. 

सरकार ने दिया 6 महीने का समय
पराली जलाने के मामलों के साथ बढ़ते प्रदूषण की समस्या के मद्देनजर अब पंजाब सरकार ने सख्ती की है. अब पराली का इस्तेमाल ईंधन के रूप में करने के लिए भट्टों के मालिकों को 6 महीने का अंतरिम समय दिया गया है. तब तक इन सभी ईंट भट्टों को सभी प्रबंध करने होंगे. वहीं सरकार का ये आदेश 1 मई 2023 से पूर्ण रूप से लागू हो जाएगा, जिसका पालन ना करने वालों पर सरकार सख्ती भी करेगी.

इस मामले में पर्यावरण एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि ईंधन के तौर पर 20% पराली का इस्तेमाल करने से ना सिर्फ प्रदूषण कम होगा, बल्कि किसानों को भी पराली बेचकर आर्थिक मजबूती मिलेगी. इस काम के लिए राज्य सरकार भी ईंट भट्टा मालिक और किसानों को तकनीकी सहायता देगी.

पराली प्रबंधन के लिए मिलेंगी मशीनें
पराली जलाने से बढ़ते प्रदूषण की समस्या को रोकने के लिए पंजाब सरकार लगातार इन सीटू और एक्स सीटू मैनेजमेंट पर काम कर रही है. पंजाब के किसानों को पराली का प्रबंधन करने के लिए सवा लाख कृषि उपकरण सब्सिडी पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं. वहीं तमाम उद्योगों में ईंधन के तौर पर पराली का इस्तेमाल करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है.

पराली से सी.एन.जी., बिजली और अन्य ऊर्जा संसाधन बनाने पर काम हो रहा है, लेकिन इन सब के बावजूद पराली जलाने के मामले जस के तस हैं. इसके पीछे बड़ा कारण ये भी है कि धान की कटाई के बाद दूसरी फसलों की बुवाई के लिए किसानों के पास समय कम बचता है, जिसके चलते वो पराली का प्रबंधन करने के बजाए उसे जला देते हैं. इससे प्रदूषण की समस्या और भी बढ़ जाती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- दूध समति, डेरी शेड, पशु आहार सेंटर के लिए शानदार लोन स्कीम, सरकार ने तैयार किया ब्लू प्रिंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Plant Care Tips: पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, खाद डालें या पानी?
पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, खाद डालें या पानी?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget