एक्सप्लोरर

Pulses Price: नहीं महंगी होगी तुअर, अरहर की दाल, प्याज के दामों के मैनेजमेंट में भी जुटी केंद्र सरकार

आने वाले दिनों में अरहर, तुअर दाल के दाम न बढ़ें. इसके मैनेजमेंट में केंद्र सरकार जुट गई हैं. केंद्र सरकार 10 लाख टन तुअर दाल आयात करेगी. लगभग इतनी ही अरहर की दाल का भी आयात होगा.

Pulses Price In India: देश में गेहूं, दलहन, तिलहन के दामों के नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार लगातार कदम उठा रही है. हाल में जब गेहूं की कीमतें बढ़ी थीं तो इसका असर आम जन की रसोई पर देखने को मिला था. केंद्र सरकार ने लोगों की परेशानी को देखते हुए गेहूं के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगा दिया था. हालांकि आने वाले दिनों में गेहूं के निर्यात में रियायत देखने को मिल सकती है. वहीं, केंद्र सरकार दालों की कीमतों के नियंत्रण के लिए बड़ी मात्रा में आयात करेगी. इससे घरेलू बाजार में दालों के दामों में नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी. 

10 लाख टन तुअर दाल करेगी आयात
आने वाले दिनों में तुअर दाल के दामों में वृद्धि होने की आशंका जताई जा रही है. लिहाजा केंद्र सरकार ने दाल की कीमत के नियंत्रण के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है. केंद्र सरकार ने अच्छी गुणवत्ता वाली लगभग 10 लाख टन तुअर दाल एक्सपोर्ट करने की योजना बनाई है. हाल में कैबिनेट सचिव के स्तर से बुलाई गई वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में इस पर चर्चा हुई. 

इतने लाख टन अरहर की जानी है आयात
घरेलू खपत को व्यवस्थित करने के लिए केंद्र सरकार बड़ी मात्रा में विदेशों से अरहर की दाल भी करेगी. दिसंबर 2022 में करीब 2 लाख टन अरहर दाल आयात की गई है. केंद्र सरकार घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दस लाख टन अरहर दाल का आयात करेगी. इससे देश में दाल आपूर्ति का किसी तरह का संकट नहीं होगा. केंद्र सरकार ने इसको लेकर अग्रिम योजना भी तैयार कर ली है. भारत में सबसे अधिक अरहर दाल पूर्वी अफ्रीकी देश और कुछ म्यामार से आती है. अरहर दाल का आयात पहले ही 31 मार्च, 2024 तक खुले सामान्य लाइसेंस के तहत लाया जा चुका है .

घट सकता है अरहर, तुअर का उत्पादन 
कृषि मंत्रालय ने अरहर, तुअर दाल को लेकर शुरुआती अनुमान पेश किए हैं. फसल वर्ष 2022-23 (जुलाई-जून) में अरहर का उत्पादन पिछले वर्ष के 43.4 लाख टन से घटकर 38.9 लाख टन रह सकता है. गुलबर्ग इलाकों (कर्नाटक) में मौसम और सूखे की बीमारी की चपेट में फसलें आ गई हैं. इस कारण वहां तुअर दाल के उत्पादन में कमी आ सकती है. इसी के चलते केंद्र सरकार ने तुअर को एक्सपोर्ट करने की योजना बनाई है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- ज्यादा आमदनी के लिये इस तरह उगायें लाल रंग की भिंडी, मिलेंगे बेमिसाल फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर साल एक ही फसल... इससे मिट्टी को कितना नुकसान?
हर साल एक ही फसल... इससे मिट्टी को कितना नुकसान?
केमिकल खाद छोड़िए अब घर पर बनाइए देसी खाद, जान लें तरीके
केमिकल खाद छोड़िए अब घर पर बनाइए देसी खाद, जान लें तरीके
10 लीटर की बाल्टी में कौन-कौन सी सब्जियां उग सकती हैं? देखें गार्डनिंग टिप्स
10 लीटर की बाल्टी में कौन-कौन सी सब्जियां उग सकती हैं? देखें गार्डनिंग टिप्स
बारिश में पशुओं की सेहत के लिए अपनाएं ये टिप्स
बारिश में गाय-भैंस की सेहत के लिए अपनाएं ये टिप्स

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget