एक्सप्लोरर

किसानों के खाते में इस दिन आ सकते हैं 23वीं किस्त के पैसे, जान लें स्टेटस चेक करने का तरीका

PM Kisan Yojana 23rd Instalment: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त के बाद अब देश के करोड़ों किसानों को 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. जान लें कब मिलेगी 23वीं किस्त और कैसे चेक कर सकते हैं स्टेटस.

PM Kisan Yojana 23rd Instalment:  देश में करोड़ों की संख्या में किसान रहते हैं. इनमें से बहुत से किसान ऐसे हैं. जो खेती के जरिए बहुत ज्यादा पैसे नहीं कमा पाते. इन किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना एक मजबूत आर्थिक ढाल बनकर उभरी है. जो हर साल 6000 की सीधी मदद उनके बैंक खातों में पहुंचाती है. सरकार यह रकम 2000 की तीन बराबर किस्तों में हर चार महीने के गैप पर देती है. 

यह पैसा सीधे डीबीटी (DBT) के जरिए ट्रांसफर किया जाता है. 22वीं किस्त जारी होने के बाद अब किसान भाइयों की नजरें 23वीं किस्त पर टिकी हैं. अगर आप भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं. तो यह जान लेना बहुत जरूरी है कि अगली किस्त कब तक आपके खाते में क्रेडिट हो सकती है. जान लें कैसे आप घर बैठे चेक कर सकते हैं किस्त का स्टेटस. 

कब तक आएगी 23वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की किस्तें हर चार महीने के अंतराल पर आती हैं और 22वीं किस्त मार्च के महीने में मिली थी. इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि 23वीं किस्त जुलाई 2026 के आसपास जारी की जा सकती है. हालांकि सरकार की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं हुई है. आधिकारिक जानकारी के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी. 

इन किसानों को फायदा नहीं मिलेगा

इस किस्त का फायदा सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) और भू-सत्यापन (Land Verification) जैसी फॉर्मेलिटीज को समय रहते पूरा कर लिया है. अगर आपका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है या आपकी केवाईसी अधूरी है. तो जुलाई में आने वाली यह खुशी आपके दरवाजे से लौट सकती है. इसलिए रिस्क लेने के बजाय अपने स्टेटस को अभी अपडेट कर लेना ही समझदारी है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान के इस शख्स ने 15 रुपये के आंवले से कमाए करोड़ों, सक्सेस स्टोरी कर देगी इंस्पायर

किस्त से जुड़ी जरूरी बातें:

  • अगली किस्त जुलाई के महीने में आने की पूरी संभावना जताई जा रही है.
  • ई-केवाईसी और आधार सीडिंग न होने पर आपका पेमेंट रुक सकता है.
  • भू-सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होना भी इस योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी है.
  • अब तक सरकार 4.27 लाख करोड़ से ज्यादा की राशि किसानों को बांट चुकी है.

बेनेफिशियरी लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

अगर आप यह कन्फर्म करना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थियों की नई लिस्ट में है या नहीं. तो आपको कहीं भागने की जरूरत नहीं है; आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन या लैपटाॅप से यह चेक कर सकते हैं. सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं और वहां Beneficiary List वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद आपको अपने राज्य, जिले, ब्लॉक और गांव की डिटेल्स भरनी होगी.

जैसे ही आप Get Report पर क्लिक करेंगे. आपके पूरे गांव की लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी. इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं और देख सकते हैं कि पिछली किस्तों का स्टेटस क्या रहा है. यह डिजिटल तरीका न सिर्फ आपका समय बचाता है बल्कि आपको दलालों के चक्कर काटने से भी पूरी तरह सुरक्षित रखता है.

यह भी पढ़ें: कम समय में ज्यादा कमाई चाहिए? अप्रैल-मई में उगाएं ये बेस्ट फसलें

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून की खेती में कमाई बढ़ाएंगी ये सब्जियां, सही समय पर बुवाई से मिलेगा फायदा
मानसून की खेती में कमाई बढ़ाएंगी ये सब्जियां, सही समय पर बुवाई से मिलेगा फायदा
Curry Leaves Plant: किचन का सुपरस्टार है करी पत्ता, जान लें बालकनी में उगाने का सबसे आसान तरीका
किचन का सुपरस्टार है करी पत्ता, जान लें बालकनी में उगाने का सबसे आसान तरीका
कड़कनाथ मुर्गी पालन बन सकता है अच्छी कमाई का जरिया, कम निवेश में शुरू करें कारोबार
कड़कनाथ मुर्गी पालन बन सकता है अच्छी कमाई का जरिया, कम निवेश में शुरू करें कारोबार
बारिश के बाद खेत में कब डालना चाहिए यूरिया, क्या कहते हैं एक्सपर्ट
बारिश के बाद खेत में कब डालना चाहिए यूरिया, क्या कहते हैं एक्सपर्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget