एक्सप्लोरर

PM Kisan की पात्रता के बावजूद किसानों के खाते में नहीं पहुंच रहा पैसा, आखिर क्या है इसके पीछे की वजह, अभी जान लें

PM Kisan Yojana के तहत कई किसानों को अयोग्य घोषित किया गया है. करीब 1.86 किसान बाहर भी हो गए हैं, लेकिन आश्चर्य बात ये है कि अभी तक पीएम किसान योजना के पात्र किसानों को पैसा नहीं मिला है.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों के बैंक खाते में हर साल 6,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती है. ये राशि दो-दो हजार रुपये की 3 किस्तों में किसानों को मिलती है, जिससे किसान अपने छोटे-मोटे खर्चे निपटा सकें. इस स्कीम से जुड़े किसानों के खाते में 12 किस्तें ट्रांसफर  की जा चुकी है.अब जल्द किसानों को 13वीं किस्त के 2,000 रुपये भी मिल जाएंगे. ऐसी अटकलें है कि नए साल के अवसर पर किसानों को खुशखबरी मिलने वाली है, लेकिन इस खुशी से पहले कई किसान चिंता में हैं.

दरअसल परेशानी यह है कि कई किसानों के बैंक खाते में 12वीं किस्त के 2,000 रुपये भी ट्रांसफर नहीं हुए हैं. दरअसल सरकार ने पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के नियमों में कुछ अहम बदलाव किए है, जिसके तहत अब राशन कार्ड दिखाना, ई-केवाईसी करवाना और अपने जमीन के कागजों का सत्यापन करवाना अनिवार्य कर दिया गया है. अपने कई बयानों में सरकार ने यह भी कहा है कि जो भी पात्र किसान है, वो जैसे ही ई-केवाईसी (e-KYC) और लैंड रिकॉर्ड्स का वेरिफिकेशन करवा लेंगे, बैंक खाते में उतने ही जल्दी किस्त के 2,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. 

सभी डोक्यूमेंट्स को जांच लें
कई बार किसान के आवेदन में गड़बड़ी की वजह से भी पैसा आने में दिक्कत हो जाती है. आवेदन करने के बाद कई किसान अपना बैंक खाता बदल देते हैं तो कुछ अपना मोबाइल नंबर. इस केस में सरकार तो पैसा ट्रांसफर करती है, लेकिन नंबर और बैंक खाता बदलने के बाद किसान आवेदन में अपडेट नहीं करते, जिसके चलते आर्थिक मदद नहीं मिल पाती. इस समस्या से निपटने के लिए सबसे पहले अपने डोक्यूमेंट्स दुरुस्त करें. 

कौन-कौन से डोक्यूमेंट्स लगते हैं.
अगर आपने हाल ही में अपना बैंक खाता या मोबाइल नंबर बदला है तो सबसे पहले अपनी पासबुबक अपडेट करवाएं. इसके बाद pmkisan.gov.in पर जाएं. यहां अपने नए  बैंक का खाता नंबर, आईएफएससी कोड, मोबाइल नंबर, ई-केवाईसी, जमीन के कागजात, आधार कार्ड आदि में सही बदलाव करने के बाद दोबारा अपलोड कर दें. नए किसान, जो पीएम किसान योजना में आवेदन करने जा रहे हैं, उन्हें अपना राशन कार्ड नंबर देना होगा.

सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों की सहायता के लिए अपने ट्विटर अकाउंट पर हेल्पलाइन नंबर शेयर किए हैं. इन नंबरों पर कॉल करके भी जान सकते हैं कि 12वीं किस्त का पैसा कहां अटका है. आप चाहें तो टोल–फ्री नंबर– 1800 180 1551 या 155261 पर कॉल कर सकते हैं.

इस वजह से नहीं आता पैसा

  • कई किसान को पता भी नहीं होता और किसी वजह से पात्रता रद्ध हो जाती है. इस समस्या के समाधान के लिए सबसे पहले PM Kisan Status Check करें.
  • कई किसान गलत तरीके से पीएम किसान स्कीम की किस्तों का लाभ उठा रहे थे, जिसके चलते बैंक खातों में ब्लॉक भी किया गया है. अगर खाते में पैसा नहीं आ रहा तो अपने बैंक शाखा में संपर्क करें.
  • सभी राज्यों के लाभार्थी किसानों की जानकारी राज्य सरकारों के जरिए केंद्र सरकार तक पहुंचती है. इसी आधार पर खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाता है. ऐसी स्थिति में अगर पैसा नहीं आ रहा है तो जिले के नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क करें. 

जब तक ये काम नहीं करवाएंगे, पैसा नहीं मिलेगा
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में बढ़ते धोखाधड़ी के मामलों की वजह सरकार ने अब ई-केवाईसी और लैंड रिकॉर्ड्स के वेरिफिकेशन (Land Records Verification) को अनिवार्य कर दिया है. जब सभी पात्र किसान ये दोनों काम नहीं करवाएंगे, सरकार भी पैसा ट्रांसफर नहीं कर पाएगी. ये दोनों काम किसानों की सुविधा के लिए ही है. दरअसल ई-केवाईसी वेरिफिकेशन करवाने पर सरकार को आपकी जानकारी हो जाती है, जिससे बाकी सरकारी योजनाओं का लाभ लेना भी आसान हो जाता है.

वहीं लैंड रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन इसलिए करवाया जा रहा है ताकि ये पता चलाया जा सके कि किसान छोटे स्तर पर खेती करता है या नहीं, क्योंकि पीएम किसान योजना के नियमों के मुताबिक 2 हेक्टेयर या उससे कम जमीन वाले किसान ही पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम का लाभ ले सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: आप भी कर सकते हैं खुद का स्टार्ट अप, 11 लाख 50,000 रुपये का सीड फंड दे रही सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रैक्टर खरीदने से पहले, किसान भाई जानें ये जरूरी बातें
ट्रैक्टर खरीदने से पहले, किसान भाई जानें ये जरूरी बातें
इस हरी सब्जी से किसानों को होगा मोटा मुनाफा
इस हरी सब्जी से किसानों को होगा मोटा मुनाफा
Solar Fencing: खेत में Solar Fencing क्यों जरूरी, इससे क्या होता है फायदा?
खेत में Solar Fencing क्यों जरूरी, इससे क्या होता है फायदा?
खेत में मौसम स्टेशन लगाने के फायदे, जानें कितनी होगी कमाई?
खेत में मौसम स्टेशन लगाने के फायदे, जानें कितनी होगी कमाई?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget