एक्सप्लोरर

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम मोदी का दिवाली गिफ्ट, अगले डेढ़ घंटे में खाते में होंगे 2000 रुपये

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत आने वाले 2000 रुपये आज किसानों के खाते में पहुंच जाएंगे. इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. बस पीएम मोदी के किसान सम्मान सम्मेलन के शुभारंभ करने का इंतजार है.

PM Kisan 12th Installment: देशभर के किसान पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं क़िस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पिछले साल किस्त अगस्त महीने में आ गई थी. इस बार अक्टूबर का महीना हो गया है. लेकिन क़िस्त नहीं पहुंची है. आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन का शुभारंभ करने जा रहे हैं. इसी मौके पर 2000 रुपये की किस्त जारी कर दी जाएगी. एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के अफसरों के अनुसार जिन किसानों की केवाईसी पूरी है. क़िस्त का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा. जो किसान अपात्र मिले हैं, उन्हें किस्त नहीं भेजी जाएगी. 

एक साथ 16 हजार करोड़ होंगे जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11:30 बजे पीएम किसान सम्मान सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे. इस कार्यक्रम में देश भर से करीब 14000 किसान और लगभग 1500 कृषि स्टार्टअप जुड़ेंगे. इसी दौरान किसानों के खाते में 2000 रुपये की निधि जारी कर दी जाएगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करीब 16000 करोड़ रुपये एक झटके में देशभर के किसानों के खाते में पहुंच जाएंगे.

UP में 21 लाख किसान लिस्ट से बाहर
सेंट्रल गवर्नमेंट  PM Kisan Samman Nidhi Yojana में अपात्रों को साफ करने के लिए कदम उठा रही है. किसानों का वेरिफिकेशन बहुत तेजी से किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अकेले उत्तर प्रदेश में ही पीएम किसान निधि योजना का लाभ उठा रहे करीब 21 लाख लाभार्थी अपात्र मिले हैं. इन अपात्रों की लिस्ट से छंटनी कर दी गई है. अब इन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. अन्य स्टेट में भी काफी संख्या में किसानों की छंटनी कर दी गई है. देश में छंटनी होने वाले किसानों की संख्या करोड़ों में हो सकती है.

PM Kisan Samman Nidhi Yojna को जानिये
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का मकसद गरीब किसानों की आर्थिक मदद करना है. केंद्र सरकार की ओर से दिए फॉर्मेट पर किसान की आय, संपत्ति आदि का विवरण भरा जाता है. कृषि विभाग में किसान का बैंक खाते व अन्य जानकारी दी जाती है. वेरिफिकेशन कंप्लीट होने पर किसान के खाते में साल में तीन बार(4 महीने में एक बार) 2 हजार रुपये आते हैं.

यह भी पढ़ें-

Lumpy Virus: उत्तर प्रदेश में एक करोड़ पशुओं को लगी वैक्सीन, 7 जिलों में 100% टीकाकरण

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Farmers Success Stories: भारत के ऐसे किसान, जिन्होंने बदल दी खेती की तस्वीर
भारत के ऐसे किसान, जिन्होंने बदल दी खेती की तस्वीर
 Tomato Farming Tips: टमाटर की फसल कभी नहीं होगी खराब, बस कर लें ये उपाय
टमाटर की फसल कभी नहीं होगी खराब, बस कर लें ये उपाय
गांव में शुरू करें बत्तख पालन, होगी अच्छी कमाई
गांव में शुरू करें बत्तख पालन, होगी अच्छी कमाई
ड्रैगन फ्रूट खेती का सही मौसम, जानें कब मिलेगी बंपर पैदावार
ड्रैगन फ्रूट खेती का सही मौसम, जानें कब मिलेगी बंपर पैदावार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget