एक्सप्लोरर

किस्त बढ़ेगी या नहीं! केंद्र सरकार के बजट के पिटारे में ये छिपा है, किसान भाईयों के बड़े फायदे की है खबर

किसानों के खाते में 13वीं किस्त नहीं पहुंची है. एक फरवरी को केंद्र सरकार का बजट पेश होना है. इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र सरकार किस्तों की संख्या 3 से बढ़ाकर 4 कर सकती है.

PM Kisan Samman Nidhi 13th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12 किस्त किसानों के खाते में पहुंच चुकी है. 13 वीं किस्त का किसान इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, केंद्र सरकार के छंटनी अभियान के बाद काफी संख्या में किसानों को सूची से बाहर कर दिया है. किसानों को डर है कि 13 वीं पाने से इस बार वंचित न रह जाएं.

वहीं किसानों का बड़ा तबका केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि बढ़ाने की मांग काफी समय से कर रहा है. केंद्र सरकार ने अभी किस्त बढ़ाने के मामले में अधिकारिक तौर पर टिप्पणी नहीं की है. लेकिन जानकारों का कहना है कि एक फरवरी को पेश होने जा रहे केंद्रीय बजट के पिटारे में किसानों के लिए बहुत कुछ छिपा जरूर है. 

किसानों को सालाना मिल सकते हैं 8000 रुपये

केंद्र सरकार का बजट एक फरवरी को संसद में पेश होना है. जाहिर है बजट पेश होने में कुछ दिन शेष हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार इस बार बजट में किसानों को बड़ी राहत दे सकती हैं. बताया गया है कि किसानों के खाते में जाने वाली धनराशि का बड़ा राजनीतिक लाभ भी हैं. इसी कारण कृषि मंत्रालय ने बजट में इस योजना को और बेहतर करने की सिफारिश की है. खुद प्रधानमंत्री कार्यालय इस योजना को लेकर गंभीर है. ऐसे में संभावना यही है कि किसानों को मिलने वाली धनराशि 6 हजार रुपये सालाना से बढ़ाकर 8 हजार रुपये कर सकती है. 

अभी तक साल में मिलते हैं 6 हजार रुपये

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. योजना के तहत किसानों के खाते में सालाना 3 किस्त किसानों के खाते में भेजी जाती है. चार महीने में एक किस्त खाते में पहुंचती है. एक किस्त में दो हजार रुपये, इस तरह सालाना 6 हजार रुपये किसानों को मिल जाते हैं. लेकिन अब जो खबरें सामने आ रही हैं. उनके अनुसार, केंद्र सरकार किस्तों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रही है. इससे किसानों को सालाना 2000 रुपये की अतिरिक्त आय हो जाएगी. 

केंद्र सरकार इसलिए बढ़ाना चाहती है धनराशि

वर्ष 2022 का जब आम बजट पेश हुआ था. तब भी किस्त की धनराशि बढ़ाने की मांग तेज हो गई थीं. लेकिन कोरोना के कारण अन्य सेक्टर ढेर हो गए तो केंद्र सरकार का फोकस अन्य क्षेत्रों पर भी रहा. लेकिन अब सरकार कुछ रिलेक्स मूंड में हुई है. कृषि क्षेत्र को बेहतर करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. वहीं, कीटनाशक, उर्वरक, बीज, कृषि यंत्र समेत अन्य उपकरण खासे महंगे हुए हैं. किसानों की आर्थिक जरूरतें बढ़ी हैं. किस्त की धनराशि बढ़ाकर भी केंद्र सरकार किसानों की मदद करना चाहती है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- दुनियाभर में मशहूर है भारत का चावल, इन अनोखी किस्मों की है भारी मांग... जानिए इनमें ऐसा क्या है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tips For Grass Maintenance: मशीन नहीं, अब भेड़ों से कटती है घास! फॉक्सवैगन के इस अनोखे तरीके ने सबको चौंकाया
मशीन नहीं, अब भेड़ों से कटती है घास! फॉक्सवैगन के इस अनोखे तरीके ने सबको चौंकाया
सावन में बालकनी के लिए वरदान हैं ये 5 पौधे, इन्हें लगाते ही आसपास नहीं फटकतीं बीमारियां
सावन में बालकनी के लिए वरदान हैं ये 5 पौधे, इन्हें लगाते ही आसपास नहीं फटकतीं बीमारियां
अपने फार्म हाउस में शुरू करें अनार की खेती, होगी लाखों में कमाई
अपने फार्म हाउस में शुरू करें अनार की खेती, होगी लाखों में कमाई
किसानों के लिए बड़ी चेतावनी! आपके पास नहीं है यह कार्ड, बंद हो जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ
किसानों के लिए बड़ी चेतावनी! आपके पास नहीं है यह कार्ड, बंद हो जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget