एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: केंद्र की इस योजना में हर महीने किसान को मिलेंगे 3,000 रुपये, ये ​डॉक्यूमेंट्स रेडी करके इस लिंक पर करें आवेदन

Kisan Maandhan Yojana: छोटे और बुजुर्ग किसानों के लिए भी सरकार ने एक स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन स्कीम चलाई है, जिसमें 18-40 की उम्र के किसान आवेदन करके 60 की उम्र से 3000 रुपये का लाभ ले सकते हैं.

Kisan Pension Scheme: केंद्र की मोदी सरकार ने सभी वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई है. किसान भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. तब ही तो सरकार समय-समय पर किसानों के लिए भी नई नीतियां और योजनाएं लेकर आती है. इन योजनाओं में शामिल है पीएम किसान मानधन योजना, जिसे किसान पेंशन स्कीम भी कहते हैं. आज इस स्कीम को बुजुर्ग, छोटे-सीमांत किसानों को लाभान्वित करने और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने वाली योजना के तौर पर देखा जाता है. यह एक स्वैच्छिक स्कीम है, जिससे कोई भी किसान अपनी इच्छा से जुड़ सकते हैं, जिसके बाद हर महीने 55-200 रुपये का अंशदान देना होता है.

18 से 40 साल की उम्र के किसान इस स्कीम में आवेदन करते हैं, जब इन किसानों की उम्र 60 साल होती है, तो सरकार हर महीने 3,000 रुपये की पेंशन लाभार्थी किसान के खाते में ट्रांसपर करती है. अच्छी बात तो यह है कि यदि किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं तो ना अलग से डोक्यूमेंट्स लगाने की जरूरत पड़ेगी और ना ही एक भी पैसा देना पड़ेगा. बस आपके आवेदन के साथ ही अंशदान की रकम पीएम किसान योजना की किस्तों में से काट ली जाएगी. ये किसान की परमिशन से ही होगा.

यहां करें आवेदन
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन करने के लिए आप कॉमन सर्विस सेंटर, ई-मित्र केंद्र या फिर सीधा ऑफिशियल साइट https://maandhan.in/auth/login पर आवेदन कर सकते हैं.

  • ध्यान रखें कि आवेदन फॉर्म के साथ किसान को अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक,चेक या बैंक स्टेटमेंट की सॉफ्ट कॉपी भी लगानी होगी.
  • यदि आप खुद से आवेदन कर रहे हैं तो ई-केवाईसी अनिवार्य है, क्योंकि यहां किसान का 10 अंकों का नंबर दर्ज किया जाता है. 
  • साइट पर आवेदन के साथ ही लाभार्थी की उम्र के हिसाब से उसका अंशदान और मासिक पेंशन काउट कर दी जाएगी. 
  • इसके बाद किसान का एक यूनीक किसान पेंशन खाता संख्या (KPAN) जनरेट होगा, जिसके बाद किसान का पेंशन कार्ड प्रिंट कर दिया जाएगा. 
  • अधिक जानकारी के लिए PM Kisan Mandhan Yojana Helpline No.  1800 267 6888 या 14434 पर भी संपर्क कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना

(PM Kisan Mandhan Yojana)

किसान की उम्र

अंशदान

18

55

19

58

20

61

21

64

22

68

23

72

24

76

25

80

26

85

27

90

28

95

29

100

30

105

31

110

32

120

33

130

34

140

35

150

36

160

37

170

38

180

39

190

40

200

इन किसानों को नहीं मिलेगा फायदा
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत सिर्फ खुद की जमीन पर खेती करने वाले छोटे और सीमांत किसानों को शामिल किया है. यही किसान इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं और अंशदान देकर पेंशन के हकदार होंगे. इनके अलावा गैर-लाभार्थी किसानों की लिस्ट नीचे दी गई है.

  • राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS), कर्मचारी राज्य बीमा निगम योजना, कर्मचारी निधि संगठन योजना जैसी दूसरा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने वाले किसान.
  • प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना या राष्ट्रीय पेंशन योजना का लाभ उठाने वाले किसान.
  • खुद की जमीन है, लेकिन डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, आर्किटेक्ट, पेशेवर लोग और सरकारी कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं.

किसान की मृत्यु पर पत्नि को मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री किसान मानधन स्कीम का लाभ लेने वाले किसान की यदि मृत्यु हो जाए तो किसान का अंशदान बेकार नहीं जाएगा, बल्कि किसान की पत्नि या उत्तराधिकारी को 50% हिस्सा पारिवारिक पेंशन के तौर पर मिलता रहेगी. इस तरह ये योजना किसानों के साथ-साथ किसान परिवारों की भी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- यदि खेतों में पानी भरने की वजह से नहीं हो पाई बुवाई तो सरकार से मिलेंगे 7,500 रुपये प्रति एकड़, पढ़ें डीटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flour Mill In Village : गांव में आटा चक्की खोलने के लिए क्या करना होगा, इसमें कितना खर्चा आएगा?
गांव में आटा चक्की खोलने के लिए क्या करना होगा, इसमें कितना खर्चा आएगा?
Quail Farming Tips: मात्र 50000 लगाकर शुरू कर सकते हैं 'बटेर' पालन, अंडे से लेकर मीट तक की होती है खूब डिमांड
मात्र 50000 लगाकर शुरू कर सकते हैं 'बटेर' पालन, अंडे से लेकर मीट तक की होती है खूब डिमांड
Highest Milk Yielding Cow: सबसे ज्यादा दूध देती हैं गाय की ये टॉप-3 नस्लें, खरीदने जा रहे हैं तो मिलेगी बंपर सब्सिडी
सबसे ज्यादा दूध देती हैं गाय की ये टॉप-3 नस्लें, खरीदने जा रहे हैं तो मिलेगी बंपर सब्सिडी
Cashew Cultivation Tips: अपने फार्म हाउस पर भी कर सकते हैं काजू की खेती, देखते ही देखते बन जाएंगे लखपति
अपने फार्म हाउस पर भी कर सकते हैं काजू की खेती, देखते ही देखते बन जाएंगे लखपति

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
'मैं डर गई थी...', अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारने वाले सीन में कांप उठे थे दीया मिर्जा के हाथ, खुद बताया किस्सा
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया नया नियम, 1 से 10 तक के सभी स्कूलों में मराठी पढ़ना होगा जरुरी
Embed widget