एक्सप्लोरर

खुशखबरी! किसानों के खाते में पहुंची पीएम किसान की 20वीं किस्त, ऐसे चेक करें 2000 रुपये मिलने का स्टेटस

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी गई है. सरकार ने किसानों के बैंक खातों में 2000 ट्रांसफर कर दिए हैं, लाभार्थी अब ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत सरकार ने 20वीं किस्त किसानों के बैंक खातों में भेज दी है. अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं, तो अपने खाते की जांच जरूर कर लें. इस बार भी पात्र किसानों को 2000 की राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी गई है. पीएम नरेंद्र मोदी ने 20वीं किस्त वाराणसी से जारी की.  

PM Kisan Yojana केंद्र सरकार की एक बड़ी पहल है, जिसके तहत देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है - हर चार महीने में 2000. अब तक 19 किस्तें जारी हो चुकी थीं और अब 20वीं किस्त भी किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई है.

कितने किसानों को मिला फायदा?

सरकार ने बताया कि इस 20वीं किस्त से करीब 9.26 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचा है. सरकार ने इस बार भी 2000 की राशि उनके खातों में सीधे भेजी है. जिन किसानों ने ई-केवाईसी और अन्य ज़रूरी शर्तें पूरी कर ली थीं, उन्हें यह राशि मिल चुकी है.

क्यों जरूरी है ई-केवाईसी?

सरकार ने इस योजना में पारदर्शिता लाने के लिए ई-केवाईसी (eKYC) जरूरी कर दी है. बिना ई-केवाईसी के किसी भी लाभार्थी को किस्त का पैसा नहीं मिलेगा. यदि आपने अब तक eKYC नहीं कराया है, तो निकटतम CSC केंद्र जाकर या योजना की वेबसाइट पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

किसान रहें सतर्क

यदि आपको अभी तक पैसा नहीं मिला है, तो घबराएं नहीं. कभी-कभी बैंक की प्रक्रिया में देरी हो सकती है. साथ ही, वेबसाइट पर जाकर यह भी जांच लें कि आपके दस्तावेज पूरे हैं या नहीं. किसी भी समस्या की स्थिति में आप अपने क्षेत्र के कृषि विभाग या CSC सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं.

कैसे चेक करें कि पैसा आया या नहीं?

  • PM-KISAN की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • Know Your Status या "Beneficiary Status" विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालें.
  • ओटीपी वेरीफाई करें और स्क्रीन पर दिखेगा कि पैसा ट्रांसफर हुआ या नहीं.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में मछली पालन को मिलेगा नया जीवन! सरकार ने जारी किए नए नियम, अब बढ़ेगा देसी उत्पादन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार, जान लें खेती का यह धांसू तरीका
बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार, जान लें खेती का यह धांसू तरीका
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत
दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला पौधा, जो एक ही दिन में हो जाता है 3 फीट तक लंबा
दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला पौधा, जो एक ही दिन में हो जाता है 3 फीट तक लंबा

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget