एक्सप्लोरर

Padma Shri Award: कहीं नौकरी नहीं मिली तो इस तरह खेती का काम करना शुरू किया... अब मिला पद्मश्री

हिमाचल के जिला मंडी निवासी पद्मश्री निवासी नेक राम शर्मा का जीवन संघर्ष भरा रहा है. 10 वीं तक पढ़ाई करने के बाद उनकी कहीं नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने खेती को ही अपना जीवन मान लिया.

Padma Shri Award: केंद्र सरकार ने देश की उन हस्तियों की लिस्ट जारी कर दी हैं जिन्हें देश के विख्यात पुरस्कार पद्मश्री से नवाजा जाएगा. विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के पुरस्कारों को उन्हीं लोगों को नवाजा जाता है, जिन्होंने जीवन में जमीन से उठकर किसी विशिष्ट क्षेत्र में नया मुकाम हासिल किया हो. इससे जन जन प्रभावित और लाभान्वित हो. आज ऐसी ही शख्सियत से रूबरू कराएंगे. जिसने नौकरी पाने के लिए धक्के खाए. लेकिन कहीं मुकाम नहीं मिला तो अपना भविष्य ही खेती को चुन लिया. 

10 वीं तक पढ़ाई की, नहीं मिली नौकरी
हिमाचल के मंडी जिले के करसोग के नांज गांव के साधारण परिवार में नेक राम का जन्म हुआ. अभी उनकी उम्र 59 वर्ष हो चुकी है. लेकिन जन्म से 59 साल तक के पड़ाव ने जीवन में काफी संघर्ष किया है. पढ़ने में औसत छात्र रहे नेकराम शर्मा ने 10 वीं पास कर ली. पारिवारिक स्थितियों को देखते हुए उन्होंने नौकरी करने का निर्णय लिया. नौकरी के लिए वो कई जगह भटके, लेकिन कहीं नौकरी नहीं मिली. भविष्य में क्या करें? इसको लेकर सोच विचार किया. 

फिर सोचा, क्यों न प्राकृतिक खेती की जाए
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पद्मश्री नेक राम ने बताया कि नौकरी न लगने पर जीवन चलाने का संकट पैदा हो गया. बाद में खेती में अपना जीवन चुन लिया. लोग खेती में कीटनाशकों का प्रयोग करते हैं. उन्होनें सोचा कि प्राकृतिक खेती से एनवायरमेंट को संवारा जा सकता है. सेहत से होने वाले खिलवाड़ को भी रोका जा सकता है. इसी संबंध में प्रशिक्षण पाने के लिए वो बेंगलुरु पहुंच गए. वहां उन्होंने कृषि की पारंपरिक खेती को लेकर जानकारी ली. वहां उन्होंने नौ अनाज प्रणाली के बारे में जाना. इसके बादनौणी और पालमपुर विश्वविद्यालय में भी खेती के गुर सीखे. 1995 के आसपास उसी ढंग से प्राकृतिक खेती करनी शुरू कर दी.
 
नेक राम ने फसल की इस विधि को चुना
कृषि क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए किसान नेकराम शर्मा को चुना गया है. नेकराम शर्मा नौ अनाज की पारंपरिक फसल प्रणाली को पुनर्जीवित कर रहे हैं. यह एक प्राकृतिक अंतरफसल विधि है. इसमें 9 खाद्यान्न बिना किसी कैमिकल प्रयोग के जमीन के टुकड़े पर उगा दिए जाते हैं. नेकराम शर्मा का कहना है कि ऐसा करने से पानी के उपयोग में 50 फीसदी की कटौती होती और जमीन की उर्वरकता बढ़ती है. अन्य किसानों को भी इस प्रणाली को अपनाने की सलाह दे रहे हैं. फसल से ही स्वदेशी बीजों का उत्पादन शुरू कर दिया है. करीब 10 हजार किसानों को फ्री में बीज भी दे रहे हैं. 

40 तरह के अनाज का बनाया बीज बैंक
नेक राम शर्मा ने बताया कि ने उनके पास 40 तरह के अनाज का बीज बैंक है. इनमें कई ऐसे बीजों को संरक्षित किया गया है. जिनका नाम यो तो किसी व्यक्ति ने सुना ही नहीं है या फिर अनदेखी से विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गए. अब वह इन बीजों को पुनजीर्वित करने का प्रयास कर रहे  हैं. नेकराम के काम में उनकी पत्नी, बहू और बेटा भी मदद करते हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- ट्रैक्टर खरीदने से पहले समझ लें कॉम्पैक्ट और यूटिलिटी ट्रैक्टर के बीच का फर्क, कौन सा वाला रहेगा खेती के लिए बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में चाय की खेती के लिए किसानों को मिलेगी मदद
बिहार में चाय की खेती के लिए किसानों को मिलेगी मदद
सिंचाई की चिंता होगी खत्म, किसानों के काम आएगी यह योजना
सिंचाई की चिंता होगी खत्म, किसानों के काम आएगी यह योजना
PM Kisan Nidhi: जिन किसानों ने अब तक नहीं ली किसान निधि, क्या वे भी उठा सकते हैं लाभ?
जिन किसानों ने अब तक नहीं ली किसान निधि, क्या वे भी उठा सकते हैं लाभ?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस

वीडियोज

Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Prime Video Top Series: वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget