एक्सप्लोरर

Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ में टोकन तुंहार हाथ एप से होगी धान खरीद, सरकार ने की ये तैयारी

छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से धान खरीद शुरू होने जा रही है. यहां 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीद की जाएगी. किसान अपना धान बेचने के लिए टोकन तुंहार हाथ एप पर पंजीकरण करा सकेंगे.

Paddy Purchase: खरीफ की फसल कटकर मंडी पहुंच चुकी है. कुछ राज्यों में धान खरीद शुरू कर दी गई है, जबकि कुछ राज्यों में 1 नवंबर से फसल को एमएसपी पर खरीदने की तैयारी शुरू कर दी गई है. छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीद शुरू होनी है. धान खरीद को लेकर सभी तैयारियों को अमली जामा पहना लिया गया है. राज्य सरकार ने जिला प्रशासन, मंडी अधिकारी, एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के अफसरों से अलर्ट रहने को कहा है. इस बार प्रदेश में एप पर ऑनलाइन पंजीकरण से भी धान खरीद होगी. 

टोकन तुंहार हाथ एप से होगी धान खरीद

किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो. इसके लिए सरकार ने टोकन तुंहार हाथ एप डेवलप किया है. टोकन के लिए न तो किसानों को संबंधित समितियों में जाने की जरूरत होगी और न खरीद केंद्रों पर जाना पड़ेगा. यह प्ले स्टोर से डाउनलोड हो जाएगा. टोकन तुंहार हाथ की मदद से किसान अपनी धान बेचने के लिए घर बैठे टोकन प्राप्त कर सकेंगे. एप में किसान को उसकी फसल, जमीन का रजिस्टर्ड रकबा, खसरा नंबर आदि सभी जानकारियां आसानी से उपलब्ध रहेंगी. सरकार के इस कदम से किसानों को टोकन पाने के लिए घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा. एक क्लिक पर फोन से ही उन्हें टोकन मिल जाएगा. यह एप्लीकेशन सभी एंड्राइड मोबाइल पर काम करेगा.

एप न चलाना आए तो परेशान न हो

जिन लोगों पर टोकन तुंहार हाथ एप्लीकेशन चलाना न आए या जो पंजीकरण न करा पाएं, उन्हें भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. राज्य सरकार ने उनका ख्याल भी रखा है. उनके लिए पुरानी व्यवस्था के अनुसार धान बिक्री होगी. पुरानी व्यवस्था के अनुसार समिति में जाकर किसान टोकन ले सकतेे हैं. 

110 लाख मीट्रिक टन होगी धान खरीद

सरकार ने धान खरीद का लक्ष्य लगभग 110 लाख मीट्रिक टन रखा है. इसके लिए राज्य में 2495 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं. जारी किए गए टोकन के अनुसार किसान तय तारीखों पर अपनी फसलों को बेचेंगे. सभी खरीद केंद्रों पर किसानों की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं. हेल्प डेस्क पर एक कर्मचारी तैनात रहेगा. कर्मचारी की जिम्मेदारी होगी कि किसान की समस्या को सुनकर सॉल्व करें. सरकार के स्तर से भी धान खरीद की मॉनीटरिंग की जाएगी.

ये भी पढ़ें : Palm Oil Market: देश में 28 लाख हेक्टेयर भूमि पर पाम ऑयल इंडस्ट्री खड़ी करने की तैयारी, ये है सरकार का प्लान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं यूपी का गन्ना? ये टेक्निक करेगी काम
अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं यूपी का गन्ना? ये टेक्निक करेगी काम
अमेरिकन पत्ता गोभी देगी बंपर मुनाफा, ऐसे लगाएं इसकी फसल
अमेरिकन पत्ता गोभी देगी बंपर मुनाफा, ऐसे लगाएं इसकी फसल
क्या अक्टूबर में आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त? चेक करें अपना स्टेटस
क्या अक्टूबर में आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त? चेक करें अपना स्टेटस
दिवाली गिफ्ट: हर किसान को मिलेंगे ₹5000, कैसे करें अप्लाई
दिवाली गिफ्ट: हर किसान को मिलेंगे ₹5000, कैसे करें अप्लाई

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget