एक्सप्लोरर

Paddy Procurement: उत्तर प्रदेश के इन 13 जिलों में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तैयारी में जुटी सरकार

उत्तर प्रदेश में सरकार के कई जिलों में धान खरीद पहले ही शुरू हो चुकी है. 13 जिलों में 1 नवंबर से शुरुआत होगी. इसके लिए सरकार ने सभी अफसरों को मंडियों में तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं.

Paddy Management: खरीफ फसल कटकर मंडी पहुंच चुकी हैं. अधिकांश राज्यों में एक अक्टूबर से धान खरीद शुरू हो चुकी है. किसान भी धान को मंडी में एमएसपी पर बेच रहे हैं. उत्तर प्रदेश में कई जिलों में एक अक्टूबर से धान खरीद शुरू हो गई है. पश्चिमी यूपी में मंडियों में धान की काफी आवक हैं. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एक नवंबर से धान खरीद शुरू होनी हैं. इसी की तैयारियों में उत्तर प्रदेश सरकार जुट गई है. प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन, एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट, मंडी अफसरों को धान खरीद संबंधी सभी व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं. 

इन जिलों में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद 

उत्तर प्रदेश सरकार गवर्नमेंट कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, देवीपाटन, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर व प्रयागराज मंडल, लखनऊ मंडल के लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव जिलों में 1 नवंबर से धान खरीद करेगी.

वहीं बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़ व झांसी मंडल, लखनऊ मंडल के हरदोई, लखीमपुर खीरी व सीतापुर जिलों में धान खरीद 1 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है. महोबा और ललितपुर में धान नहीं होता है. इसलिए धान खरीद को लेकर इन दो जिलों को शामिल नहीं किया गया है. 

उत्तर प्रदेश में धान खरीद का लक्ष्य 73 लाख मीट्रिक टन

प्रदेश में धान खरीद का लक्ष्य 73 लाख मीट्रिक टन रखा गया है. इसके लिए कॉमन श्रेणी के धन का MSP ₹2040 प्रति कुंटल और ग्रेड ए कैटेगरी के धान का MSP रेट ₹2060 प्रति कुंटल तय की गई है. पिछले साल प्रदेश में 60 लाख मीट्रिक धान खरीद का लक्ष्य तय किया था. जबकि सरकार ने टारगेट से अधिक 65 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया. लखनऊ के हरदोई, लखीमपुर, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, झांसी में पहले ही धान खरीद शुरू हो गई है. यहां 31 जनवरी 2023 तक धान खरीदा जाना है. अन्य जगहों पर 28 फरवरी 2023 तक धान खरीद की जाएगी.

बाजरे की खरीद भी हो रही

पहली बार प्रदेश में मक्के के साथ बाजरे की खरीद भी की जा रही है. स्टेट के 24 जिलों में मक्का और 18 जिलों में बाजरे की खरीद एमएसपी पर होगी. अगर उत्पादन देखें तो बाजरे का उत्पादन प्रदेश में करीब 21 लाख मीट्रिक टन और मक्के का प्रोडक्शन 24 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- Crop Compensation: इस स्टेट में 3 लाख किसानों की फसल को नुकसान, सरकार से लगा रहे मुआवजे की गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
'खेत का डिजिटल डॉक्टर' वह ऐप जो सिर्फ एक फोटो खींचकर बता देता है फसल की बीमारी और उसका इलाज
'खेत का डिजिटल डॉक्टर' वह ऐप जो सिर्फ एक फोटो खींचकर बता देता है फसल की बीमारी और उसका इलाज

वीडियोज

Akanksha Chamola पर Shreya Kalra का बड़ा दावा, शो में बढ़ा ड्रामा
India's Got Latent में Samay Raina की Punchline पर हंसी नहीं रुकी
Lock Upp 2 में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शादी से पहले लड़कियों को किया था डेट
दोस्ती से प्यार और फिर शादी, Aamir Khan-Gauri Spratt की खूबसूरत लव स्टोरी
Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Embed widget