एक्सप्लोरर

ICAR का दावा: पंजाब में धड़ल्ले से जल रही पराली! 5 नवंबर को दर्ज हुए 2817 मामले, 16% की ग्रोथ

Stubble Burning Cases: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने दावा किया है कि पंजाब में पराली जलाने के मामले 16 फीसदी तक बढ़ गये हैं. अकेले 5 नवंबर को राज्य में कुल 2,817 मामले दर्ज हुये है.

Stubble Burning in Punjab: उत्तर भारत में ना तो प्रदूषण थमने का नाम ले रहा है और ना ही पराली जलाने की घटनायें. सबसे ज्यादा मामले अब पंजाब से ही सामने आ रहे हैं. हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने दावा किया है कि पंजाब में पराली जलाने के मामले 16 फीसदी तक बढ़ गये हैं. अकेले 5 नवंबर को राज्य में कुल 2,817 मामले दर्ज हुये है. इससे पहले केंद्र सरकार ने किसानों से पूसा बायो-डिकंपोजर का छिड़काव और मशीनों की मदद से पराली प्रबंधन (Stubble Management) करने की अपील की थी. सरकार के प्रोत्साहन, तमाम जागरूकता अभियान और आर्थिक सहायता के बावजूद धान के प्रमुख उत्पादक राज्य पंजाब में पराली जलाने की घटनायें कम नहीं हो रहीं. 

दिल्ली में दर्ज हुए 9 मामले
5 नवंबर तक के आंकड़े बताते हैं कि पराली जलाने की घटनायें (Stubble Burning Cases) सिर्फ पंजाब में ही नहीं, बल्कि दिल्ली में बढ़ गई है. यहां राज्य सरकार की तरफ से मुफ्त में पूसा डी-कंपोसर (Pusa Bio-Decomposer) का छिड़काव किया जा रहा है. इसके बावजूद दिल्ली से पराली जलाने के 9 मामले दर्ज हुए है. राजधानी दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में बढ़ते प्रदूषण (Air Pollution) के लिए सिर्फ पंजाब की पराली जिम्मेदार नहीं है, बल्कि खुद दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और कुछ मामले उत्तर प्रदेश से भी सामने आये हैं.

आईसीएआर ने किया खुलासा
भारत में साल 2022 में पराली जलाने की घटनाओं को लेकर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR on Stubble Burning) ने ताजा आंकड़े जारी किये हैं. आईसीएआर ने बताया है कि 5 नवंबर को मध्य प्रदेश में पराली जलाने की 319 घटनायें, राजस्थान में 91, हरियाणा में 90, उत्तर प्रदेश में 24 मामले की सूचना है, जबकि दिल्ली में भी 9 मामले दर्ज किये गये हैं. धान की कटाई के बाद 15 सिंतबर से लेकर 5 नवंबर तक अकेले पंजाब में पराली जलाने के कुल 29,400 मामले दर्ज हुए हैं. वहीं हरियाणा में कुल 2,530, मध्य प्रदेश में कुल 2,246, उत्तर प्रदेश में कुल 927, राजस्थान में कुल 587 और दिल्ली में की कुल 9 मामले पराली जलाने के हैं.

पराली से बढ़ रहा वायु प्रदूषण
उत्तर भारत में पराली जलाने की घटनायें सबसे ज्यादा चर्चा में बनी रहती है. इसके कारण राजधानी दिल्ली (Delhi Pollution) से लेकर नोएडा, गुरूग्राम, चंड़ीगढ़ जैसे कई बड़े  शहरों में भयंकर प्रदूषण होता है. हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो कई इलाकों में पराली से बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों की सेहत बिगड़ती जा रही है. इसका सबसे बुरा असर हार्ट पेशेंट और सांस के मरीजों को होता है.

वहीं इस प्रदूषण से आंखों और त्वचा संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है. पराली जलाने की घटनाओं को लेकर राज्य सरकारें लगातार किसानों को जागरूक कर रही है. पिछले सप्ताह ही कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने भी किसानों से पराली ना जलाने का अनुरोध किया. इसके बावजूद पराली जलाने के मामलों में बढ़ना चिंताजनक है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- हरियाणा में 31% कम जली पराली! इन 11 उपायों से जंग जीत गई सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Crops For Desert Farming: रेगिस्तान में किन फसलों की खेती देगी मुनाफा, यहां जान लीजिए
रेगिस्तान में किन फसलों की खेती देगी मुनाफा, यहां जान लीजिए
Milk to Curd Business: 100 लीटर दूध से कितना दही जमाकर कितना मुनाफा कमाते हैं डेयरी वाले?
100 लीटर दूध से कितना दही जमाकर कितना मुनाफा कमाते हैं डेयरी वाले?
Marigold Cultivation: गेंदा साल में कितनी बार उगाया जा सकता है, इससे कितनी होती है कमाई
गेंदा साल में कितनी बार उगाया जा सकता है, इससे कितनी होती है कमाई
T2T Genome India: अब आएगी दाल क्रांति, वैज्ञानिकों ने तैयार किया अरहर का पहला T2T जीनोम
अब आएगी दाल क्रांति, वैज्ञानिकों ने तैयार किया अरहर का पहला T2T जीनोम

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget