एक्सप्लोरर

Paddy Procurement: धान खरीद पूरी हो गई, फर्जीवाड़ा रोकने को दिसंबर में ये काम करेगी हरियाणा सरकार

हरियाणा में धान खरीद का राइस मिलों में भौतिक सत्यापन होगा. इसके लिए स्टेट गवनर्मेंट ने अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है. धान के रिकॉर्ड मेें गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई तय है

Paddy Management: देश के अलग अलग हिस्सों में धान खरीद चल रही है. मंडियों में किसानों का धान MSP पर बिक रहा है. वहीं कुछ स्टेट ऐसे भी हैं, जहां धान खरीद की कार्रवाई पूरी हो चुकी है. MSP पर खरीदा गया धान राइस मिलों में स्टॉक कर दिया गया है. राइस मिलों मेें धान के स्टॉक करने में किसी तरह का फर्जीवाड़ा न हो. इसको लेकर हरियाणा गवर्नमेंट ने कदम उठाए हैं. प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि स्टॉक करने में किसी तरह की गड़बड़ी की गई तो राइस मिल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

दिसंबर में धानों का होगा फिजिकली ​वेरिफिकेशन
हरियाणा में करीब एक सप्ताह पहले धान खरीद बंद हो गई हैं. चालू सीजन के लिए धान खरीद का 57 लाख टन का टारगेट सेट किया गया था. स्टेट गवर्नमेंट किसानों से 58.60 लाख टन धान खरीद चुकी है. लक्ष्य से अधिक धान खरीद करने के बाद मंडियों में धान खरीद बंद कर दी गई है. पूरे धान को राइस मिलों में स्टॉक करा दिया गया है. अब दिसंबर में राइस मिलों में स्टाक का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा. इसमें भंडारण की स्थिति देखी जाएगी. कहीं अधिक खरीदकर कागजों में कम खरीद तो नहीं दर्शा दी गई है. इसके अलावा राइस मिल में भंडारण में तो किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो रही है. यह भी जांचा जाएगा. 

स्टेट में मिलों की संख्या है 1456
हरियाणा में 1456 राइस मिलर्स धान की मिलिंग के लिए पंजीकृत हैं. सभी मिलों में भंडारण की स्थिति पर राज्य सरकार निगाह बनाए हुए हैं. मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि धान भंडारण में किसी तरह की परेशानी न हो. धान खराब न हो. इसका भी ख्याल रखा जाए. 

98 प्रतिशत किसानों के खातों में 48 घंटे में पहुंचा पैसा
हरियाणा गवर्नमेंट ने दावा किया था कि धान खरीद में 98 प्रतिशत किसानों की पेमेंट 48 घंटों में उनके बैंक खाते में पहुंच चुकी है. धान का जल्दी पेमेंट मिलने से किसान खुश हैं. उन्होंने सरकार की वाहवाही की है. वहीं, मंडियों धान लिफ्टिंग कर राइस मिलों में पहुंचाया जा चुका है. स्टेट गवर्नमेंट का कहना है कि पंचायत चुनाव खत्म होते ही किसानों को खराब फसल का मुआवजा दिया जाएगा. जिलों से इसकी रिपोर्ट मंगा ली गई है. ​वेरिफिकेशन के बाद कंपनसेशन सीधा किसानों के बैंक खाते में कर दिया जाएगा. किसानों ने पोर्टल पर जो फसल नुकसान का पंजीकरण कराया है. उसी के आधार पर ​वेरिफिकेशन कर धनराशि खातों में भेजी जाएगी. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- कोदो, कुटकी, रागी से इस राज्य ने कमा लिए करोड़ों रुपये, आप भी जानें कैसे हुआ ये कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रिप सिंचाई में कितनी लागत आती है, जानें पूरा हिसाब-किताब?
ड्रिप सिंचाई में कितनी लागत आती है, जानें पूरा हिसाब-किताब?
जमीन के कागज फिर भी नहीं मिल रहा किसान योजनाओं का लाभ? ये हो सकती है वजह
जमीन के कागज फिर भी नहीं मिल रहा किसान योजनाओं का लाभ? ये हो सकती है वजह
नवरात्रि में किन राज्यों में घटती है प्याज की खपत? टॉप-5 राज्य कौन-से?
नवरात्रि में किन राज्यों में घटती है प्याज की खपत? टॉप-5 राज्य कौन-से?
सरकार की बड़ी योजना, किसान परिवारों को दुर्घटना पर मिलेंगे 5 लाख रुपये
सरकार की बड़ी योजना, किसान परिवारों को दुर्घटना पर मिलेंगे 5 लाख रुपये

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget