एक्सप्लोरर

Onion Price: किसानों को रुला रही प्याज, इस स्टेट में इतने गिर गए भाव, अन्य फसलों का भी बुरा हाल

महाराष्ट्र में सोयाबीन के बाद अब प्याज के दाम तेजी से गिरे हैं. मंडी में भाव सही न मिलने से किसान परेशान हैं. किसानों ने अच्छे दाम की उम्मीद में प्याज को स्टॉक करना शुरू कर दिया है.

Onion Production: बाढ, बारिश और सूखा ने किसानों की करोड़ों रुपये की फसलें बर्बाद कर दीं. बारिश से खरीफ फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा. किसानों ने मदद के लिए केंद्र व राज्य सरकार से गुहार लगाईं. सरकारों ने भी अपने स्तर से कंपनसेशन दिया. अब मंडियों में अलग-अलग फसलों के दाम इतने गिरे हुए हैं कि किसान उन्हें बेच नहीं पा रहा है. सोयाबीन के रेटों की हालत खराब थी. अब प्याज के दाम किसानों को रुला रहे हैं. 

महाराष्ट्र सबसे बड़ा उत्पादक, यहीं दाम गिरे

महाराष्ट्र देश में प्याज का सबसे बड़ा उत्पादक है. यहां से अन्य स्टेटों को प्याज सप्लाई की जाती है. इस साल इसी राज्य में प्याज के दाम गिर गए हैं. प्याज के उचित दाम न मिलने से किसान परेशान हैं. किसान व्यापारियों से प्याज के लिए मोलभाव कर रहे हैं. बावजूद इसके उन्हें प्याज के मनमाफिक दाम नहीं मिल रहे हैं. 

10 से 15 रुपये किलो खरीद रहे व्यापारी

महाराष्ट्र में नासिक जिले में सबसे ज्यादा प्याज का उत्पादन होता है. यहां इस पफसल को नगदी फसल के तौर पर देखा जाता है. राज्य में अधिकांश लोग इसकी खेती पर निर्भर हैं. जानकारों का कहना है कि किसानों को आमतौर पर 30 से 40 रुपये प्रति किलो तक प्याज के भाव मिल जाते हैं यानि एक क्विंटल प्याज 3000 रुपये से 4000 रुपये प्रति किलो तक बिक जाती है. लेकिन इस साल इसके भाव 10 रुपये से 15 रुपये प्रति किलो तक रह गए हैं. 

स्टॉक कर रहे हैं किसान

किसानों को उम्मीद है कि प्याज के भाव औने पौने मिलने से किसानों ने इसे स्टॉक करना शुरू कर दिया है. किसान या तो कोल्ड स्टोरेज में प्याज का भंडारण करा रहे हैं या किसी सुरक्षित स्थान पर उसे रख रहे हैं. किसानों को उम्मीद है कि बाजार में जैसे ही प्याज की कमी होगी. लोग प्याज की डिमांड करेंगे तो प्याज अच्छे दामों पर बिकनी शुरू हो जाएगी. 

ये है प्याज के दामों की स्थिति

महाराष्ट्र में धुले की मंडी में न्यूनतम दाम 100 रुपये प्रति क्विंटल, अधिकतम रेट 1850 रुपये प्रति क्विंटल, एवरेज रेट 1470 रुपये प्रति क्विंटल रहा. औरंगाबाद में न्यूनतम दाम 200 रुपये प्रति क्विंटल, अधिकतम रेट 1100 रुपये प्रति क्विंटल, एवरेज भाव 900 रुपये प्रति क्विंटल रहा. औरंगाबाद में मिनिमम प्राइस 100 रुपये प्रति क्विंटल, अधिकतम दाम 1600 रुपये प्रति क्विंटल, औसत भाव 650 रुपये प्रति क्विंटल रहा. नासिक में प्याज मंडी में मिनिमम प्राइस 100 रुपये प्रति क्विंटल, अधिकतम दाम 1184 रुपये प्रति क्विंटल और एवरेज रेट 835 रुपये प्रति क्विंटल रहा.

उत्तर प्रदेश में यह रहा भाव

उत्तर प्रदेश की मंडियों में धान बासमती 3792 रुपये प्रति क्विंटल, गेहूं 2600 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास, मक्का 1970 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास, जौ 2850 प्रति क्विंटल, बाजरा 2100 रुपये प्रति क्विंटल, ज्वार लाल 2700 रुपये प्रति क्विंटल रही. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: नई आईटी तकनीक से यूपी में बढ़ गया गन्ने का प्रोडक्शन, पेराई में भी हुई ग्रोथ, किसानों के पेमेंट ने भी तोड़ पुराना रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IMD Heavy Rainfall Warning: अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए क्यों हैं सबसे अहम? जानिए क्या करें
IMD Heavy Rainfall Warning: अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए क्यों हैं सबसे अहम? जानिए क्या करें
Farmers Irrigation Subsidy: बारिश नहीं हुई तो क्या हुआ? बुआई की तैयारी करें किसान, सरकार उठाएगी सिंचाई का खर्च
बारिश नहीं हुई तो क्या हुआ? बुआई की तैयारी करें किसान, सरकार उठाएगी सिंचाई का खर्चा
Flowers Farming: बागवानी करने वाले किसानों के लिए अलर्ट, इस मौसम में इन गलतियों की वजह से खराब हो जाती फूलों की फसल
बागवानी करने वाले किसानों के लिए अलर्ट, इस मौसम में इन गलतियों की वजह से खराब हो जाती फूलों की फसल
ड्रैगन फ्रूट ही नहीं इन विदेशी फलों की भी बढ़ रही मांग, किसान जान लें खेती का तरीका
ड्रैगन फ्रूट ही नहीं इन विदेशी फलों की भी बढ़ रही मांग, किसान जान लें खेती का तरीका

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
Embed widget