एक्सप्लोरर

Stubble Burning: पंजाब में 13 हजार से अधिक पराली जलाने के मामले दर्ज, 4 अफसर सस्पेंड, स्मॉग का बढ़ा खतरा

पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. इस साल अब तक 13 हजार से अधिक पराली जलाने के मामले दर्ज किए हैं. राज्य सरकार ने इस मामले में एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के 4 अफसर सस्पेंड कर दिए हैं.

Stubble Management: खरीफ की फसल कटकर मंडी पहुंच चुकी है. फसल का अवशेष खेतोें में पड़ा हुआ है. पंजाब, हरियाणा समेत कई स्टेट में किसान पराली को जला रहे हैं. इससे पर्यावरण में प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है. अकेले पंजाब में ही पराली जलाने के 13 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं जितनी तेजी से बढ़ी हैं. उससे एनवायरमेंट दूषित होने का खतरा भी बढ़ गया है. 

1761 केस आते ही 4 अधिकारी सस्पेंड

पंजाब में बढ़ रही पराली घटनाओं से खुद राज्य सरकार चिंतित है. पराली जलाने के 1761 मामले सामने आते ही राज्य सरकार ने एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के 4 अफसरों को निलंबित कर दिया. राज्य सरकार का कहना है कि पराली जलाना माहौल के लिए बड़ा खतरा है. इसके लिए किसानों को जागरूक होना होगा. इसी से पराली जलाने की घटनाओं पर काबू पाया जा सकता है. 

दिवाली के बाद बढ़ी पराली जलाने के केस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीते रविवार को ही पंजाब में पराली जलाने के 1,761 मामले दर्ज किए गए. संगरूर में सबसे अधिक 323, पटियाला में 249, फतेहगढ़ साहिब में 122, बठिंडा में 114, तरनतारन में 110, फिरोजपुर में 107 और लुधियाना में 100 केस रिकॉर्ड किए गए. पराली की घटनाओें को रिकॉंर्ड करने के लिए पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर काम कर रहा है. सेटेलाइट से पराली जलाने की घटनाएं देखी जा रही हैं. राज्य में 15 सितंबर से 30 अक्टूबर तक पराली जलाने की 13,873 घटनाएं दर्ज की गईं. वहीं, वर्ष 2020 में 25,986 और वर्ष 2021 में 10,229 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गईं. 

दम घोंट सकता है स्मॉग

पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. डॉक्टरों का कहना है कि पराली जलाने के कारण एनरवायरमेंट में कार्बन के कण बढ़ जाएंगे. पर्यावरण में ऑक्सीजन लेवल कम होगा. इससे सांस लेने में दिक्कत होगी. सांस रोगियों की संख्या बढ़ेगी. जो लोग पहले से सांस रोगी हैं. उन्हें और अधिक दिक्कत हो सकती है. अस्थमैटिक पेशेंट को तुरंत डॉक्टरों को दिखाना चाहिए. हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश वासियों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें : Sugar Export: एक साल के लिए चीनी एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध, मगर इन देशों को रहेगी छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में नींबू का पौधा है लेकिन फल नहीं आता? इन गलतियों से बचें
घर में नींबू का पौधा है लेकिन फल नहीं आता? इन गलतियों से बचें
किस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जानें लेटेस्ट अपडेट
किस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जानें लेटेस्ट अपडेट
मिर्च के पौधे में ज्यादा फल चाहिए? न करें ये 5 गलतियां
मिर्च के पौधे में ज्यादा फल चाहिए? न करें ये 5 गलतियां
अगस्त में बोएं ये सब्जी, सितंबर में होगी अच्छी कमाई
अगस्त में बोएं ये सब्जी, सितंबर में होगी अच्छी कमाई

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
मुंबई: संतुलन बिगड़ने से गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
मुंबई: गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
Embed widget