एक्सप्लोरर

Mango Price: फलों के राजा की इस किस्म का बुरा हाल... इस वजह से कीमत रह गई 3 रुपये किलो

मालदा आम एक अच्छी प्रजाति है. लोग इसे खाना पसंद करते हैं. वहीं, पश्चिम बंगाल में मालदा आम की कीमत 3 रुपये प्रति किलो रह गई है. किसानों की उपज भी नहीं निकल रही है.

Malda Mango Price: बाढ़, बारिश और सूखे से खरीफ सीजन की फसलें बर्बाद हो गई थीं. रबी सीजन भी किसानों के लिए अच्छा नहीं रहा. मार्च में आई बारिश ने गेहूं, सरसों की फसलों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाया. लेकिन किसानों की मुसीबतें अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. हरियाणा में किसानों ने भाव न मिलने पर टमाटर को सड़कों पर फेंक दिया था. पंजाब में शिमला मिर्च के साथ भी किसानों ने यही सुलूक किया. अब फलों के राजा आम की कीमत का बुरा हाल हो गया है. बाजार में खरीदार न मिलने आम की कीमत ही 2 से 3 रुपये किलो हो गई है. 

पश्चिम बंगाल मेें मालदा आम 3 रुपये किलो बिक रहा

खेतों से आम पककर बाजार मेें बिकना शुरू हो गया है. आम की बागवानी करने वाले किसानों को उम्मीद थी कि आम से अच्छी कमाई कर सकेंगे. पश्चिम बंगाल में भी  किसान मालदा आम लेकर पहुंचे. लेकिन उन्हें मंडी मंे तगड़ा झटका. यहां व्यापारियों ने आमों के दाम की कीमत 3 रुपये प्रति किलोग्राम ही लगाई. इतनी गिरावट देख किसान परेशान हो गए हैं. बिहार में भी मालदा आम होता है. वहां भी असर देखने को मिल रहा है.


इस वजह से आई आम के दामों में गिरावट

पश्चिमबंगाल में मालदा आम पानी के अभाव में सूख रहा है. इस पर दाग धब्बे पड़ रहे हैं. किसानों का कहना है कि दाग धब्बों के कारण आम को खरीदार नहीं मिलेगा. इससे उसके सड़ने की नौबत आ जाएगी. दाग धब्बे पड़ने और आम के सूखने के कारण ही इसके दामों में गिरावट देखने को मिली है. किसानों का कहना है कि यदि आम को जल्दी नहीं तोड़ा गया तो और अधिक दिक्कत आ जाएगी. 

50 रुपये किलो तक बिकता था, अब कीमत घटी

पश्चिम बंगाल से मालदा आम आसपास के राज्यों में भेजा जाता है. कच्चे आम को बेचकर किसान और व्यापारी अच्छा खासा कमा लेते थे. मालदा आम 50 रुपये प्रति किलो तक बिक जाता था. वहीं, इस बार इसकी कीमत सिर्फ 3 रुपये प्रति किलो ही रह गई है. किसानों को बहुत नुकसान हो रहा है. 

दूसरे लोग बेच रहे आम

मालदा जिले में आम पेड़ों से सूखकर गिर रहे हैं. एक ओर जहां बागवानी करने वालों को ये नुकसान हो रहा है. वहीं, बाग के आसपास में रहने वाले लोग इसका लाभ ले रहे हैं. स्थानीय लोग गिरे हुए आमों को बटोर लेते हैं और उन्हें सस्ते दामों में बाजार में बेच देते हैं. 

ये भी पढ़ें: Wheat Procurement: 11.89 लाख किसानों के खाते में भेजे 23 हजार करोड़ रुपये, देश में इतने करोड़ टन हुई गेहूं खरीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget