एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: रबी सीजन में बचेगा सिंचाई का बड़ा खर्च, सरकार दे रही है 55% तक सब्सिडी, 11 अक्टूबर तक करें आवेदन

Subsidy on Irrigation: कृषि सिंचाई यंत्र पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिये राज्य सरकार ने अब आवेदन की तारीख को बढ़ाकर 11 अक्टूबर कर दिया है. इससे किसानों को रबी फसलों की सिंचाई में काफी आसानी रहेगी.

New Irrigation Techniques: खेती-किसानी में सिंचाई का अहम रोल है, लेकिन लगातार गिरते भूजल स्तर और पानी की कमी के बीच खेतों तक जरूरत के मुताबिक पानी पहुंचाना मुश्किल भरा काम है. यही कारण है कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसानों को सूक्ष्म सिंचाई पद्धति (Micro Irrigation System) अपनाने के लिये प्रेरित कर रही है. इनमें ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई सिस्टम शामिल है, जिनके जरिये फसलों को जरूरत के मुताबिक ही पानी मिलता है और खेती का एक बड़ा खर्चा भी बचता है.

इन दोनों सिंचाई तकनीकों को अपनाने के लिये मध्य प्रदेश सरकार किसानों को सब्सिडी भी दे रही है. दरअसल सब्सिडी पर कृषि सिंचाई यंत्र लेने के लिये राज्य सरकार ने अब आवेदन की तारीख को बढ़ाकर 11 अक्टूबर कर दिया है. इससे किसानों को रबी फसलों की सिंचाई में काफी आसानी रहेगी.  

इन सिंचाई यंत्रों पर मिलेगा अनुदान
मध्यप्रदेश कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PM Krishi Sinchai Yojana) के तहत राज्य के किसानों को सब्सिडी पर कृषि यंत्र उपलब्ध करवाये जा रहे हैं. इस योजना के तहत लघु और सीमांत किसानों को स्प्रिंकलर सेट और ड्रिप सिस्टम की इकाई लागत का 55% तक सब्सिडी और अन्य वर्ग किसानों को 45% तक अनुदान दिया जायेगा. किसानों को सब्सिडी पर उपलब्ध कृषि यंत्रों में ये शामिल हैं-

  • ड्रिप सिंचाई सिस्टम
  • मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम 
  • पोर्टेबल स्प्रिंकलर 

पात्रता के अनुसार मिलेगी सब्सिडी
मध्य प्रदेश में कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिये पात्रता निर्धारित की गई है. आवेदन के बाद लाभार्थी किसानों को चयन भी इसी आधार पर किया जायेगा. 

  • हर वर्ग के किसान सब्सिडी के लिये आवेदन कर सकते हैं.
  • आवेदक के पास खुद की खेती योग्य जमीन होनी चाहिये.
  • पिछले 7 साल में सिंचाई उपकरणों पर सब्सिडी का लाभार्थी नहीं होना चाहिये.
  • बिजली के पंप के लिये बिजली कनेक्शन होना चाहिये.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद सिंचाई यंत्र की खरीद के बिल पर अनुदान मिलेगा.

यहां करें आवेदन 
मध्य प्रदेश में खेती-किसानी में पानी और पैसा दोनों बचाने के लिये ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम खरीदना फायदेमंद रहेगा. इस पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिये ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल या मध्य प्रदेश उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग (Department of Horticulture and Food Processing) के पोर्टल https://mpfsts.mp.gov.in/mphd/#/ पर रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर सकते हैं.
नियमों के मुताबिक, कृषि सिंचाई यंत्र (Irrigation Equipment)  पर सब्सिडी के लिये आवेदन करने पर 20 दिन के अंदर सिंचाई यंत्र खरीदने होंगे और डीलर से खरीद के बिल को पोर्टल पर अपलोड करवाना होगा.

  • यदि आवेदन रिजक्ट होता है या किसान पात्रता से बाहर हो तो सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा.
  • कृषि सिंचाई यंत्र की खरीद के बाद डीलर को ऑनलाइन पेमेंट करना होगा.
  • किसान द्वारा आवेदन के 7 दिन के अंदर अधिकारियों द्वारा सत्यापन किया जायेगा. इन 7 दिनों के अंदर ही सभी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे, ताकि समय से सब्सिडी (Subsidy on Irrigation) का लाभ मिल सके.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Flaxseed Farming: ये है इस सीजन की सबसे किफायती खेती, कम पानी में ही मिल जाती है बंपर पैदावार

Success Story: इनकम टैक्स की नौकरी में इस अफसर ने बनाये 5 मॉडल गांव, अब रिटायरमेंट के बाद करते हैं कम्युनिटी ऑर्गेनिक फार्मिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
Cocoa Farming: अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं चॉकलेट? स्वाद और सेहत के साथ मिलेगा मोटा मुनाफा
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं चॉकलेट? स्वाद और सेहत के साथ मिलेगा मोटा मुनाफा
मॉनसून में टमाटर की फसल देगी रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, बस जान लें देखरेख का यह सीक्रेट फॉर्मूला
मॉनसून में टमाटर की फसल देगी रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, बस जान लें देखरेख का यह सीक्रेट फॉर्मूला
इस राज्य के किसानों के लिए बड़ा मौका, दाल मिल खोलने पर सरकार देगी 25 लाख की सब्सिडी
इस राज्य के किसानों के लिए बड़ा मौका, दाल मिल खोलने पर सरकार देगी 25 लाख की सब्सिडी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget