एक्सप्लोरर

Lumpy Disease: लंपी वायरस से निपटने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने बनाए ये 4 सेंट्रल पॉइंट, यहीं से लगेगी वैक्सीन

मध्यप्रदेश सरकार ने लंपी वायरस से निपटने के लिए रणनीति तैयार की है. सेंट्रल गवर्नमेंट ने प्रदेश सरकार को करीब 14 लाख गोट पॉक्स वैक्सीन दी है. इन्हें स्टेट के सभी जिलों में मौजूद पशुओं को लगाया जाएगा.

Lumpy skin disease: देश में लंपी वायरस ने कहर बरपाया हुआ है. 15 से अधिक राज्यों में यह बीमारी अपने पैर पसार चुकी है. 20 लाख से अधिक तक पशु अभी तक इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं. मरने वालों की संख्या भी काफी अधिक है. राजस्थान सरकार, मध्य प्रदेश गवर्नमेंट, उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट, हिमाचल प्रदेश सरकार समेत सभी राज्य लंपी वायरस पर काबू पाने के लिए कदम उठा रहे हैं. अब मध्यप्रदेश गवर्नमेंट ने वायरस से निपटने के लिए रणनीति तैयार की है. सेंट्रल गवर्नमेंट ने प्रदेश सरकार को करीब 14 लाख गोट पॉक्स वैक्सीन सप्लाई की है. इन्हें स्टेट के सभी जिलों में मौजूद पशुओं को लगाया जाएगा. स्टेट गवर्नमेंट ने वैक्सीन लगाने के लिए सेंट्रल पॉइंट भी बना दिए हैं.

ये 4 सेंट्रल प्वाइंट बने

मध्य प्रदेश सरकार ने लंपी वायरस पर काबू पाने के लिए प्रदेश में 4 सेंट्रल पॉइंट बनाए हैं. इन्हें फोकल प्वाइंट भी कहा गया है. इनमें इंदौर भोपाल ग्वालियर और उज्जैन शामिल है. यहीं से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में वैक्सीन पहुंचाई जाएगी. इन सेंट्रल पॉइंट पर वैक्सीन पहुंचाने की बात करें तो इंदौर केंद्र पर 5 लाख 34 हजार भोपाल में 3 लाख 45 हजार, ग्वालियर में दो लाख 87 हजार और उज्जैन में 2 लाख 32 हजार वैक्सीन पहुंचा दी गई है. क्योंकि यह सभी सेंट्रल पॉइंट है यहां पर जो वैक्सीन पहुंचाई गई है उसे ही सभी जिलों में पहुंचा दिया जाएगा.

सेंट्रल प्रभारी भी बनाए गए

जिन्हें सेंट्रल पॉइंट बनाया गया है. वहां पर सेंट्रल प्रभारी भी तैनात कर दिए गए हैं. इन सेंट्रल प्रभारियों की जिम्मेदारी होगी कि सेंट्रल पर कितनी वैक्सीन है. कितनी वैक्सीन जिलों में पहुंचा दी गई है. कितनी कमी हो रही है. पशुओं को ववैक्सीन लगाने में क्या दिक्कत आ रही है? और उसका रजिस्टर में ब्यौरा मेंटेन हो रहा है या नहीं. यह सब देखने की जिम्मेदारी इन्हीं की होगी. मध्य प्रदेश गवर्नमेंट को भी इन सेंट्रल प्रभारियों की ओर से रिपोर्ट भेजी जाएगी. रिपोर्ट के आधार पर ही स्टेट गवर्नमेंट अगले कदम उठाएगी.

भैंस वंशों पर भी रखी जा रही नजर

मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा मामले गोवंश में लंपी वायरस के देखने को मिले हैं. हालांकि गवर्नमेंट यह भी देख रही है कि भैंसों में लंपी वायरस का कोई केस आया या नहीं, इसके अलावा प्रदेश सरकार ने मरने वाले पशुओं को गड्ढा खोदकर दफनाने के निर्देश दिए हैं. गड्ढा शहर से बाहर खोदा जाएगा और यह भी देखा जाएगा कि कोई कुत्ता या अन्य जानवर पशुओं को नोच तो नहीं रहा है या कोई पक्षी मृत पशु के संपर्क में तो नहीं है. क्योंकि कुत्ते, मक्खी, मच्छर पक्षियों से वायरस एक जगह से दूसरी जगह पहुंच सकता है.

यह भी पढ़ें :

Drone: 1 दिन में 30 एकड़ खेत में दवा छिड़क सकता है ड्रोन, जानिए बहुत कुछ

Government action: इस राज्य में गड़बड़ बिकते मिले बीज और Chemical Fertilizer, सेहत के लिए हो सकते हैं खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेहूं के बीज पर 50% सब्सिडी! 4250 वाला बीज मिलेगा 2250 रुपये में
गेहूं के बीज पर 50% सब्सिडी! 4250 वाला बीज मिलेगा 2250 रुपये में
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
मटर की खेती से किसानों को होगा डबल फायदा! कमाई के साथ सुधरेगी मिट्टी
मटर की खेती से किसानों को होगा डबल फायदा! कमाई के साथ सुधरेगी मिट्टी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget