एक्सप्लोरर

Ghost Plants: कीट-पतंगों को खाकर जिंदा रहते हैं ये मांसाहारी पौधे, एक पौधे को कहते हैं 'सुंदरी का पिंजरा'

Carnivorous Plants: इन्हें मांसाहारी इसलिये भी कहते हैं, क्योंकि ये पौधे कीड़े-मकौड़ों को खाकर और दूसरे पौधों से नाइट्रोजन सोखकर ही जिंदा रह पाते हैं. ये ज्यादातर रुके हुये पानी के पास पाये जाते हैं.

Insectivorous Plants: अभी तक हमने मांसाहारी जानवर (Carnivorous Animals) और जीवों के बारे सुना था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में मांसाहारी पौधों (Carnivorous Plants) की भी 300 से ज्यादा प्रजातियां मौजूद है. इसमें लगभग 30 प्रजातियां (Carnivorous Plants Varieties) अकेले भारत में पाई जाती है. इन्हें मांसाहारी इसलिये भी कहते हैं, क्योंकि ये पौधे कीड़े-मकौड़ों के प्रोटीन और नाइट्रोजन के जरिये ही जिंदा रह पाते हैं. अपने भोजन के लिये ये कीटभक्षी पौधे (Insectivorous Plants)  सबसे पहले आसपास पनपने वाले कीट-पतंगो का आकर्षित करते हैं और उन्हें खा जाते हैं.  

मक्खी जाली
मक्खी जाल कीटभक्षी पौधा अधिकतर तालाब या जलस्रोतों के किनारे पाया जाता है, जिसके मुंह पर गोलाई में लगी पत्तियां लगी होती है. बता दें कि मक्खीभक्षी पौधे के ऊपर छोटे-छोटे बाल भी होते हैं, जिन पर चोट लगने पर एक चमकीला पदार्थ निकलता है, जो शहद की तरह दिखता है. ज्यादातर कीड़े-मकौड़ों इसी शहद जैसे पदार्थ की तरफ आकर्षित होते हैं. जैसे ही कीट-पतंगें पत्तों पर बैठती है, तुरंत इसके बाल चौकन्ना हो जाते हैं और पत्तों के जरिये पौधा कीटों को लपेटकर अंदर ले जाता है. यहां पौधा कीड़े के मांस और खून को चूसकर फेंक देते हैं और इसके पत्ते कीड़ों के रस को पचाने का काम करते हैं.

Ghost Plants: कीट-पतंगों को खाकर जिंदा रहते हैं ये मांसाहारी पौधे, एक पौधे को कहते हैं 'सुंदरी का पिंजरा

ब्लैडरवट
यह पौधा जड़ रहित और बारीक पत्तियों वाला होता है, जिसे तालाब या रुके हुये जल स्रोतों में तैरता देख सकते हैं. पानी में अधिक समय तक रहने के कारण इसकी पत्तियां ब्लैडर के आकार की हो जाती हैं. इस पौधों की पत्तियों के पास एक मुंह भी बना होता है, जो खुलता तो पानी के अंदर है, लेकिन पानी के ऊपर तैरते कीड़े को भी झट से लपेट लेता है. इसके मुंह पर बाल होते हैं, जो कीड़ों के संपर्क का संकेत देते हैं और संकेत मिलते ही पत्तियां कीट को लपेटकर पौधे के मुंह या थैली में डाल देती है. इस तरह कीड़ा कैद होकर मर जाता है और पौधा कीड़े के मांस और खून को सोखकर जिंदा रहता है.  

सुंदरी का पिंजरा
जैसा कि नाम से ही साफ है कि यह अमेरिकी पौधा कीट-पतंगों को अपनी सुंदरता के आकर्षण में फंसा अपनी ओर खींचते हैं और देखते ही देखते कीड़े को झपटकर कैद कर लेते हैं. दरअसल इस पौधा भी पत्तियों के पास मौजूद बालों से संकेत लेता है और कीटों को जकड़कर उनका खून सोख लेता है. जब कीट-पतंगे मर जाती हैं, पौधा उनके मृत शरीर को बाहर उगल देता है. 

नेपेंथीस 
अकसर स्कूल की किताबों और साइंस लैब में नेपेंथीस का चित्र लगा देखा ही होगा. इस पौधे का मुंह सुराही के आकार का होता है, जिस पर ढक्कन भी लगा होता है. दरसअल पौधे की सुराही से एक तरल पदार्थ निकलता है, जिससे आकर्षित होकर कीट-पतंगें खिंची चली आती है और ढक्कन पर बैठते ही सुराही का मुंह बंद हो जाता है. इस तरह कीड़ा सुराही के मुंह में फिसलकर मर जाता है. बता दें कि इस सुराही के अंदर कई बैक्टीरिया होते हैं, जो कीट-पतंगों का रस चूसरकर (Insectivorous Plants) उसे गला देते हैं और इसी से पौधे को पोषण मिलता है.  


Ghost Plants: कीट-पतंगों को खाकर जिंदा रहते हैं ये मांसाहारी पौधे, एक पौधे को कहते हैं 'सुंदरी का पिंजरा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Cow Farming: ये हैं भारतीय नस्ल की टॉप 5 देसी गाय, एक भी पालेंगे तो जबरदस्त कमाई होगी

Honey Farming: आम मधुमक्खियों के मुकाबले 3 गुना ज्यादा शहद देती है 'इटैलियन बी', खूबियां जानकर शुरू कर देंगे शहद की खेती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में कहां होता है सबसे ज्यादा अल्फांसो मैंगो, क्या अपने फार्म हाउस में भी कर सकते हैं इसकी खेती?
भारत में कहां होता है सबसे ज्यादा अल्फांसो मैंगो, क्या अपने फार्म हाउस में भी कर सकते हैं इसकी खेती?
2 लाख रुपये किलो बिकता है ये मशरूम, खेती शुरू करते ही बन जाएंगे करोड़पति
2 लाख रुपये किलो बिकता है ये मशरूम, खेती शुरू करते ही बन जाएंगे करोड़पति
फलों की खेती से होगी बंपर कमाई, जानिए कौन-सा फल देगा सबसे ज्यादा मुनाफा?  
फलों की खेती से होगी बंपर कमाई, जानिए कौन-सा फल देगा सबसे ज्यादा मुनाफा?  
Successful Farming: खेती में बनना है अमीर? पहले जान लीजिए सफल किसानों के ये 7 सीक्रेट
खेती में बनना है अमीर? पहले जान लीजिए सफल किसानों के ये 7 सीक्रेट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget