एक्सप्लोरर

Paddy Cultivation: पूरी दुनिया में फैली धान की 5 किस्मों की खुशबू, खेतों में लगाकर कमायें बंपर मुनाफा

Aromatic Paddy: धान की सुगंधित किस्में उगाने पर किसानों को फायदा होता है, क्योंकि धान की खुशबूदार किस्मों की क्वालिटी बाजार मानकों को पूरा करती है और उपज के सही दाम भी मिल जाते हैं.

Aromatic Paddy Cultivation: भारत में धान की खेती (Paddy Cultivation)  बड़े पैमाने पर की जाती है, ज्यादातर किसान धान की सामान्य किस्मों से खेती करते हैं, जिनसे ठीक-ठाक उत्पादन तो मिल जाता है, लेकिन उपज की ज्यादा कीमत नहीं मिल पाती. ऐसी स्थिति में कृषि विशेषज्ञों द्वारा धान की सुगंधित किस्मों (Aromatic Varieties of Paddy) की खेती करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि धान की खुशबूदार किस्मों (Aromatic Rice) की क्वालिटी बाजार मानकों को पूरा करती है. इनकी बाजार में मांग भी होती है और उपज की भी सही कीमत मिल जाती है. कई देशों में भारत के सुगंधित चावलों (Aromatic Paddy) की मांग रहती है, जिससे निर्यात को बढ़ाने में भी खास मदद मिलती है. हालांकि धान की परंपरागत सुगंधित किस्में की दीर्घ अवधि वाली होती है, जिन्हें पकने में थोड़ा समय लग जाता है. इनकी अधिक ऊंचाई और कम उपज के कारण कम ही किसान इसकी खेती करते हैं, लेकिन इन्हें उगाकर दीर्घ अवधि में भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं, इसके लिये उन्नत किस्मों का ही चुनाव करना चाहिये.

पूसा बासमती- 6
धान की पूसा बासमती-6 यानी पूसा 1401 की खेती से अच्छा उत्पादन लेने के लिये सिंचित क्षेत्रों में बुवाई-रोपाई  करना ठीक रहता है. बता दें कि पूसा बासमती-6 एक बौनी प्रजाति है, जिसका हर दाना सुगंधित, एक समान और मजबूत होता है. एक हेक्टेयर में इसकी खेती करके 55 से 60 क्विंटल तक उपज ले सकते हैं.

पूसा बासमती- 1 
बासमती धान की ये किस्म देश के सभी सिंचित खेतों में लगा सकते हैं. दूसरी किस्मों के मुकाबले ये सुगंधित किस्म बेहतर उत्पादन देती है. प्रति हेक्टेयर जमीन में इसकी खेती करने पर करीब 50-55 क्विटल तक उपज मिल जाती है. बासमती धान (Basmati Rice) की ये किस्म रोग प्रतिरोधी होती है, जिस पर झुलसा रोग की संभावना नहीं रहती और 135 दिन में पककर तैयार हो जाती है.


Paddy Cultivation: पूरी दुनिया में फैली धान की 5 किस्मों की खुशबू, खेतों में लगाकर कमायें बंपर मुनाफा

पूसा बासमती- 1121
देश के सिंचित इलाकों में बोई जाने वाली पूसा बासमती-1121 किस्म का दाना 8 मिमी. लंबा होता है. ये चावल की अगेती किस्म है जो 140-145 दिन में पककर कटाई के लिये तैयार हो जाती है. एक हेक्टेयर क्षेत्र में पूसा बासमती 1121 लगाने पर करीब 40-45 क्विंटल तक उपज मिल जाती है.

पूसा सुगंध- 5
खुशबूदार और अधिक लंबे दानों वाली ये किस्म पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं जम्मू कश्मीर जैसी कई सिंचित इलाकों में बढ़िया उपज देती है. ये किस्म रोग प्रतिरोधी तो है ही, साथ ही इसके दाने आसानी से नहीं झड़ते. बुवाई के 125 दिनों में पकने वाली ये किस्म प्रति हेक्टेयर खेत में 60-70 क्विंटल तक पैदावार देती है.

पूसा सुगंध- 3
पूसा सुगंध तो इसके लंबे चावल, बारीक और खुशबूदार चावल के लिये जानते हैं. इसके दाने खाने में मुलायम और काफी स्वादिष्ट होते हैं. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सिंचित इलाकों में इसकी खेती करने से अच्छा मुनाफा (Rice Production) मिल सकता है. बुवाई के 125 दिनों में तैयार होने वाला ये चावल प्रति हेक्टेयर खेत में 60-65 क्विंटल तक उत्पादन (Paddy Production) देता है. 


Paddy Cultivation: पूरी दुनिया में फैली धान की 5 किस्मों की खुशबू, खेतों में लगाकर कमायें बंपर मुनाफा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Paddy Cultivation: बंपर उपज के लिये खेत में लगायें धान की ये टॉप किस्म, लंबे दानों के साथ मिलेगी मोटी कमाई

Paddy Cultivation: कम बारिश में भी धान की बेहतरीन पैदावार मिल जायेगी, ऐसे करें खाद-बीज और सिंचाई का इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धान किसानों को राहत, इन राज्यों में मजबूती से उभर रहा बाजार
धान किसानों को राहत, इन राज्यों में मजबूती से उभर रहा बाजार
गांव में खोलना है जन औषधि केंद्र, कहां करना होगा अप्लाई?
गांव में खोलना है जन औषधि केंद्र, कहां करना होगा अप्लाई?
महाराष्ट्र के किन किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सीएम ने किया था ऐलान
महाराष्ट्र के किन किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सीएम ने किया था ऐलान
कम पानी में भी अच्छी उपज! रबी में मूंगफली की इन 5 किस्मों पर करें गौर
कम पानी में भी अच्छी उपज! रबी में मूंगफली की इन 5 किस्मों पर करें गौर

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget