एक्सप्लोरर

Paddy Cultivation: कम बारिश में भी धान की बेहतरीन पैदावार मिल जायेगी, ऐसे करें खाद-बीज और सिंचाई का इंतजाम

Rice Farming: धान की फसल में कीड़े और बीमारियां चुपके से घर कर जाते हैं, ऐसी स्थिति में नीम से बने कीट नाशक और जीवामृत का प्रयोग फायदेमंद रहता है.

Rain Based Farming: कुछ राज्यों में कमजोर मानसून (Week Monsoon 2022) के कारण किसानों को खरीफ फसलों (Kharif Crop) की बुवाई में काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं. खासकर बात करें धान (Paddy Crop)की, तो इसकी खेती में पानी की खपत अधिक होती है, वरना फसल की क्वालिटी प्रभावित हो जाती है. ऐसी स्थिति में उन उपायों पर काम करना चाहिये, जिससे कम पानी में भी अच्छा और क्वालिटी उत्पादन लिया जा सके. इस मामले में विशेषज्ञ बताते हैं कि सही तरह से पौधशाला (Paddy Nursery) तैयार करने और अच्छी क्वालिटी के खाद-बीज (Seed-Manure)और उर्वरकों (Fertilizer) का इस्तेमाल करने पर कम पानी में धान की अच्छी उपज (Paddy Production) मिल सकती है. 

धान की नर्सरी की देखभाल (Care of Paddy Crop)
धान की अच्छी उपज के लिये जरूरी है कि इसकी बुवाई के समय से ही नर्सरी में पोषण प्रबंधन, बीजोपचार, कीट-रोग नियंत्रण जैसे काम कर लिये जायें, जिससे रोपाई के बाद फसल में जोखिमों को संभावना को कम किया जा सके. अकसर धान की नर्सरी में पौधों का रंग पीला पड़ने लगता है, जो लौह तत्व की कमी का संकेत है. ऐसी स्थिति में 0.5% फेरस सल्फेट में 0.25% चूने  का घोल बनाकर नर्सरी पर छिड़काव कर देना चाहिये. 

Paddy Cultivation: कम बारिश में भी धान की बेहतरीन पैदावार मिल जायेगी, ऐसे करें खाद-बीज और सिंचाई का इंतजाम

जरूरत के हिसाब डालें उर्वरक (Fertilizer in Paddy Crop)
धान की कई किस्में ऐसी होती हैं, जिन्हें ज्यादा खाद-उर्वरक की जरूरत नहीं होती. वहीं कई फसलों को तेजी से बढ़ने के लिये अच्छी मात्रा में नाइट्रोजन और जिंक की जरूरत पड़ती है. ऐसे में फसल और किस्म की जरूरत के हिसाब से ही खाद और उर्वरकों का प्रयोग करें. फसल में पोषण की कमी को पूरा करने के लिये खेत में अजोला या फिर प्रति एकड़ खेत में एक पैकेट नील-हरित शैवाल डालना भी लाभकारी रहता है. 

धान में ऐसे करें सिंचाई (Water Management in Paddy)
कम बारिश वाले इलाकों में धान को समय पर पानी देना बेहद जरूरी है, नहीं फसल कमजोर हो जाती है. वहीं धान की फसल में जरूरत से ज्यादा पानी भी मुसीबत खड़ी कर सकता है. ऐसी स्थिति में रोपाई के 20-25  दिन बाद खेतों से अतिरिक्त पानी निकाल दें और फसल की जड़ों में धूप और हवा लगने दें. ये बहुत नाजुक समय होता है, इसलिये फफूंदी रोगों की भी निगरानी करते रहें.

सौ मर्ज की एक दवा (Organic Pesticide in Paddy) 
धान की फसल (Paddy Crop) में कीड़े और बीमारियां चुपके से घर कर जाते हैं, ऐसी स्थिति में नीम से बने कीट नाशक (Neem Pesticide) और जीवामृत (Jeevamrit) का प्रयोग फायदेमंद रहता है. ये जैविक समाधान (Organic Fertilizer & Pesticides)रासायनिक दवाओं से सस्ते और ज्यादा असरकारी होते हैं. इनसे धान की फसल को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है और पौधों की बढ़वार भी तेजी से होती है.Paddy Cultivation: कम बारिश में भी धान की बेहतरीन पैदावार मिल जायेगी, ऐसे करें खाद-बीज और सिंचाई का इंतजाम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Crop Insurance: खरीफ फसलों के किसान हो जायें सावधान, 31 जुलाई तक करवायें फसल का बीमा

Alert: घटिया उर्वरकों से फसल को हो सकता है भयंकर नुकसान, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
घर पर ही उगाएं दमदार कुंदरू, फॉलो करें ये प्रोसेस
घर पर ही उगाएं दमदार कुंदरू, फॉलो करें ये प्रोसेस
Livestock Insurance Scheme: पशुओं का भी बीमा कराएगी सरकार, 85% प्रीमियम भी भरेगी
पशुओं का भी बीमा कराएगी सरकार, 85% प्रीमियम भी भरेगी
इन किसानों को पीएम किसान योजना में मिलते हैं 10 हजार रुपये, जानें डिटेल
इन किसानों को पीएम किसान योजना में मिलते हैं 10 हजार रुपये, जानें डिटेल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget