एक्सप्लोरर

Paddy Cultivation: धान की फसल में दस्तक दे सकता है ये भयानक रोग, अभी से शुरू करें रोकथाम के काम

Paddy Crop Management: उत्तरी बिहार के खेतों की मिट्टी में जिंक की काफी कमी होती है, जिसके चलते धान की फसल में बुवाई के 25 दिनों बाद ही खैरा रोग के लक्षण दिखने लग जाते हैं.

Treatment of Khaira Disease in Paddy Crop: भारत में खरीफ फसल चक्र (Kharif Crop Cycle) के दौरान ज्यादातर किसान धान की फसल (Paddy Cultivation) लगाते हैं, क्योंकि इस दौरान धान की सिंचाई (Irrigation in Paddy) पूरी तरह से बारिश पर निर्भर करती है. इस समय फसल को जलवायु के अनुरूप अच्छा पोषण भी मिल जाता है. मानसून 2022 में कम बारिश पड़ने के कारण धान के किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें से खैरा रोग (Khaira Disease) एक चिंताजनक बीमारी है.

ये धान की फसल में जिंक की कमी के कारण पैदा होती है, जिससे फसल की क्वालिटी तो खराब होती ही है, फसल का उत्पादन भी 40% तक गिर जाता है. 

ऐसे पहचानें खैरा रोग के लक्षण (Symptoms of Khaira Disease)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तरी बिहार के खेतों की मिट्टी में जिंक का काफी कमी होती है, जिसके चलते धान की फसल में बुवाई के 25 दिनों बाद ही खैरा रोग के लक्षण दिखने लग जाते हैं. 

  • विशेषज्ञों की मानें तो अल्काइन और कैल्शियम की अधिकता वाली मिट्टी में धान की खेती करने पर खैरा रोग का संकट बढ़ जाता  है. 
  • ये समस्या फसल के उत्पादन और उत्पादकता के साथ-साथ धान के पौधों में विकास, पुष्पन, फसल और परागण में भी रुकावट बनती है.
  • खैरा रोग से ग्रस्त होने पर धान की पौधों की पत्तियां हल्के भूरे और लाल रंग की पड़ने लगती है.
  • इसके कारण न सिर्फ पौधों का विकास रुक जाता है, बल्कि धब्बों से भरी पत्तियां मुरझाने लगती है.

Paddy Cultivation: धान की फसल में दस्तक दे सकता है ये भयानक रोग, अभी से शुरू करें रोकथाम के काम

धान की फसल में खैरा रोग की रोकथाम (Prevention of Khaira Disease in Paddy)
विशेषज्ञों की मानें तो धान की रोपाई के करीब 25 दिनों के अंदर खेत में निराई-गुड़ाई और निगरानी शुरू कर देनी चाहिये, जिससे इसके लक्षणों को समय रहते पहचानकर उपाय कर लिये जायें.

  • कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि ये रोग जिंक की कमी के कारण होता है, लेकिन इसमें कीट नाशक या फफूंदीनाशक दवायें नहीं छिड़कनी चाहिये.
  • धान की खैरा रोग ग्रस्त फसल में विशेषज्ञ की सलाहनुसार ही रोग प्रबंधन के कार्य करें.
  • 0.5 प्रतिशत जिंक सल्फेट और 0.2 प्रतिशत बुझा हुआ चूना को 15 लीटर पानी में मिलाकर हर 10 दिन में तीन बार फसल पर छिड़काव करें.
  • किसान चाहें तो बुझे हुये चूने की जगह 2% यूरिया की मात्रा का भी प्रयोग कर सकते हैं. 
  • इसके अग्रिम निदान के लिये मिट्टी की जांच करवायें और आवश्यकतानुसार बीजोपचार(Seed Treatment), खेतों की जुताई और उर्वरकों (Fertilizers)का प्रयोग करें.
  • धान की रोपाई से पहले खेत में गहरी जुताई लगाकर 25 किलो जिंक सल्फेट को प्रति हेक्टेयर फसल के हिसाब से मिट्टी में मिलायें.

Paddy Cultivation: धान की फसल में दस्तक दे सकता है ये भयानक रोग, अभी से शुरू करें रोकथाम के काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Paddy Cultivation: धान की फसल में ऐसे पहचानें बीमारियां, इस तरीके से करें रोगी फसल का इलाज

Pest Control: फसल में आतंक मचाकर धान की क्वालिटी को खराब करते हैं ये कीड़े, इस तरीके से करें रोकथाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चारे की खेती के लिए मिलेंगे फ्री में बीज, किसान कैसे उठा सकते हैं फायदा?
चारे की खेती के लिए मिलेंगे फ्री में बीज, किसान कैसे उठा सकते हैं फायदा?
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील लागू, जानें इससे किसानों को क्या होगा फायदा?
भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील लागू, जानें इससे किसानों को क्या होगा फायदा?
अल नीनो की मार से फसल हुई बर्बाद? किसानों को ऐसे मिलेगा बीमा का पैसा
अल नीनो की मार से फसल हुई बर्बाद? किसानों को ऐसे मिलेगा बीमा का पैसा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget