एक्सप्लोरर

ये हैं भारत के सबसे अमीर किसान, खेती से कमाई करोड़ों की दौलत

रामशरण वर्मा उत्तर प्रदेश के दौलतपुर के रहने वाले हैं. यह यूपी के एक बड़े किसान हैं. साल 1990 में मात्र 5 एकड़ से खेती की शुरुआत करने वाले रामशरण वर्मा आज 200 एकड़ से भी ज्यादा जमीन पर खेती करते हैं.

आपने देश दुनिया में जब भी अमीर व्यक्तियों के नाम देखे होंगे, उनमें से ज्यादातर बिजनेसमैन होंगे. कोई किसान भी अमीर हो सकता है, वह भी भारत का, यह शायद आपने सोचा भी नहीं होगा. लेकिन आपकी यह सोच गलत है. भारत में भी कई किसान ऐसे हैं जो करोड़पति हैं. उन्होंने अपनी खेती बाड़ी के दम पर करोड़ों की संपत्ति बनाई है. आज हम आपको भारत के उन्हीं कुछ किसानों के बारे में बताएंगे, जिन्हें भारत के सबसे अमीर किसानों में गिना जाता है.

पहले नंबर पर रामशरण वर्मा हैं

रामशरण वर्मा उत्तर प्रदेश के दौलतपुर के रहने वाले हैं. यह यूपी के एक बड़े किसान हैं. साल 1990 में मात्र 5 एकड़ से खेती की शुरुआत करने वाले रामशरण वर्मा आज 200 एकड़ से भी ज्यादा जमीन पर खेती करते हैं. साल 2019 में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया था. रामशरण वर्मा ज्यादातर सब्जियों की खेती करते हैं. एक न्यूज वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक, रामशरण वर्मा के सालाना टर्नओवर की बात करें तो यह लगभग दो करोड़ के आसपास है.

दूसरे नंबर पर रमेश चौधरी

भारत के कुछ सबसे अमीर किसानों में दूसरे नंबर पर हैं जयपुर राजस्थान की रमेश चौधरी. रमेश चौधरी के पास तीन पाली हाउस और एक ग्रीनहाउस है. पालीहाउस में जहां रमेश चौधरी टमाटर और खीरे की खेती करते हैं, वहीं ग्रीन हाउस में यह फूलों की खेती करते हैं. इसके साथ ही रमेश चौधरी बड़ी मात्रा में मक्के की भी खेती करते हैं. इनका सालाना टर्नओवर की बात करें तो यह भी दो करोड़ के आसपास है.

तीसरे नंबर पर प्रमोद गौतम

प्रमोद गौतम खेती करने से पहले ऑटोमोबाइल इंजीनियर थे और एक बड़ी कंपनी में नौकरी किया करते थे. लेकिन साल 2006 में उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और लगभग 26 एकड़ से खेती की शुरुआत की. सबसे पहले उन्होंने मूंगफली और हल्दी की खेती की. हालांकि, इस खेती में उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ा. इसके बाद प्रमोद गौतम ने संतरा, अंगूर, केला, नींबू, अमरूद जैसे फलों की बागवानी शुरू की और कुछ ही समय में इन्हें भारी मुनाफा होने लगा. इसके बाद प्रमोद गौतम ने कई और फसलों की भी खेती की और एक दाल मिल की स्थापना भी की जहां दाल को प्रोसेसिंग के साथ-साथ पॉलिश भी किया जाता है.

चौथे नंबर पर सचिन काले

सचिन काले छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. यह भारत के सबसे अमीर किसानों में चौथे नंबर पर आते हैं. किसान बनने से पहले सचिन भी नौकरी किया करते थे. हालांकि साल 2014 में उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और एक इनोवेटिव एग्रीलाइफ सलूशन प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी बनाई. यह कंपनी किसानों को एक साथ लेकर कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग करती है. इसी के जरिए सचिन काले अच्छा पैसा कमा रहे हैं. आज उनका सालाना टर्नओवर लगभग ढाई करोड़ रुपए के आसपास है.

पांचवे नंबर पर हरीश धनदेव

हरीश धनदेव राजस्थान के रहने वाले हैं. किसान बनने से पहले वह पेशे से एक इंजीनियर थी. इन्होंने भी अपनी नौकरी छोड़कर किसानी करनी शुरू की. सबसे पहले इन्होंने एलोवेरा की खेती की, इसके बाद इन्होंने एलोवेरा को प्रोसैस्ड करना भी शुरू कर दिया. कुछ ही समय में हरीश धनदेव ने लगभग 100 एकड़ में एलोवेरा की खेती करनी शुरू कर दी और आज इनका सालाना टर्नओवर दो करोड़ के आसपास है.

ये भी पढ़ें: पीली नहीं 'काली हल्दी' की करें खेती, कम निवेश में हो सकता है मोटा मुनाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plant Care Tips: पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, खाद डालें या पानी?
पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, खाद डालें या पानी?
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
घर पर ही उगाएं दमदार कुंदरू, फॉलो करें ये प्रोसेस
घर पर ही उगाएं दमदार कुंदरू, फॉलो करें ये प्रोसेस
Livestock Insurance Scheme: पशुओं का भी बीमा कराएगी सरकार, 85% प्रीमियम भी भरेगी
पशुओं का भी बीमा कराएगी सरकार, 85% प्रीमियम भी भरेगी

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget