एक्सप्लोरर

IMD Guidelines: सर्दियों में इस साल गिर सकता है गेहूं का प्रोडक्शन, इन चीजों का खास ख्याल रखें किसान

IMD Forecast:इस साल दिसंबर-फरवरी के बीच का मौसम खेती-किसानी में परेशानियां बढ़ा सकती है. आईएमडी ने सर्द जलवायु में कुछ गर्माहट की संभावना जताई है, जो गेहूं की पैदावार को कम कर सकता है.

Agriculture Advisory: जलवायु परिवर्तन के बीच फसल उत्पादन कम होता जा रहा है. कभी बेमौसम बारिश, कभी सूखा, लू तो अनियमित सर्दियां खेती-किसानी को प्रभावित कर रही हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान से भी इस साल किसानों की चिंताएं बढ़ रही हैं. आईएमडी (IMD) के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, दिसंबर से फरवरी के बीच सर्दियों के मौसम में कुछ गर्माहट रहने की उम्मीद है. मौसम वैज्ञानिकों ने यह भी बताया है कि अगर तापमान में असामान्य बदलाव हो जाते हैं तो ये रबी फसलों (Rabi Crops) पर विपरीत असर डाल सकता है. आइए बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मौसम में गर्माहट रहने का अनुमान
अकसर देखा जाता है कि तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से फसल की क्वालिटी सबसे ज्यादा प्रभावित होती है. जैसा कि इस साल खरीफ फसलों के साथ हुआ. पहले मानसून में देरी के चलते धान की बुवाई नहीं हो पाई, बीच में बारिश नहीं हुई तो सिंचाई में परेशानी रही. आखिर में मानसून की वापसी ने धान की फसल को बर्बाद कर दिया. इस साल भी सर्दियों में ऐसे ही मौसम के खेल का अनुमान है.

आईएमडी ने गुरुवार को जारी फरवरी तक के पूर्वानुमान में बताया है कि इस साल उत्तर भारत को कड़ाके की ठंड से कुछ हद तक राहत मिलेगी. सामान्य सर्दियां तो खेती के लिए ठीक है, लेकिन अगर तापमान में ज्यादा ग्रोथ हुई तो रबी फसलों के उत्पादन के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है. खासकर गेहूं की फसल के लिए, क्योंकि ये बुवाई के बाद कुछ चरणों में उच्च तापमान के लिए असंवेदनशील होता है.

असामान्य बदलाव से सावधान
इस विंटर सीजन में मौसम पूर्वानुमान को लेकर आईएमडी के महानिदेशक ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि बड़े पैमाने पर मौसम में हो रहे बदलावों की वजह से उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य या इससे ऊपर बने रहने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि आसमान में बादल कम ही छाए रहेंगे.

इन सर्दियों में औसत से कम बारिश होने की वजह से तापमान सामान्य से कुछ ज्यादा ही रहेगा. खासकर दिन का तापमान अधिक यानी कुछ गर्म रहेगा. इसकी सीधा असर रबी सीजन (Rabi Season) की गेहूं और सरसों पर पड़ सकता है, लेकिन यह पूरी तरह फसल की अवस्था पर निर्भर करता है, इसलिए अभी से कुछ  कहा नहीं जा सकता.

पिछले साल भी हुआ था नुकसान
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल भी गेहूं की कटाई के समय अचानक तापमान में गर्माहट देखी गई. अचानक तापमान बढ़ने से गेहूं की पैदावार प्रभावित हुई. कई रिसर्च में भी सामने आया है कि पानी की कमी और बढ़ती गर्मी से गेहूं के प्रोडक्शन (Wheat Production)  में गिरावट दर्ज हुई है.

पिछसे साल भी पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार से गेहूं के उत्पादन को लेकर खास रुझान सामने नहीं आए. इन राज्यों में 1 से 8 फीसदी तक गेहूं का उत्पादन गिर गया था. यही वजह है कि रबी सीजन 2021-22 में गेहूं का कुल 3 फीसदी गिरावट के साथ 106.84 मिलियन टन तक ही सीमित रह गया. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: किसानों को सबसे बढ़िया ऑफर! 5,000 में मिल रही है 30,000 रुपये की ये मशीन, इस लिंक पर क्लिक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Plant Care Tips: पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, खाद डालें या पानी?
पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, खाद डालें या पानी?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget