एक्सप्लोरर

किसान Tractor में डीजल की खपत को कैसे कम कर सकते हैं? यहां जानें बचत और कमाई के कुछ आसान तरीके

Diesel in Tractor: ट्रैक्टर ने आज खेती-किसानी से लेकर माल की ढुलाई को आसान बना दिया है. तमाम कृषि यंत्र ट्रैक्टर से जोड़कर चलाए जा रहे हैं, लेकिन इसमें डीजल की खपत काफी होती है. इस कम कर सकते हैं.

Tractor Tips: आज के आधुनिक दौर में खेती-किसानी भी नए जमाने की हो गई है. तकनीकों और मशीनीकरण से ज्यादातर काम आसान कम हो गए हैं. एक बार इनमें निवेश करके किसान सालोंसाल खेती में संसाधनों की बचत करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. आज ज्यादातर कृषि कार्यों को पूरा करने में ट्रैक्टर का अहम रोल है. लगभग हर कृषि यंत्र ट्रैक्टर से जोडकर चलाया जाता है. इसने खेत की जुताई से लेकर पाटा लगाना, बुवाई, सिंचाई, छिड़काव, कटाई और उपज प्रबंधन को आसान बना दिया है, लेकिन तेल की बढ़ती कीमतों के बीच ट्रैक्टर को रोजाना खेत में उतारना मुमकिन नहीं हो पाता. कई बार ट्रैक्टर की मरम्मत में भी अच्छा खासा पैसा खर्च करना पड़ जाता है. इन चुनौतियों से निपटने के लिए किसानों को ट्रैक्टर में डीजल की खपत तो कम करने के उपायों पर काम करना होगा.

ट्रेक्टर की सर्विसिंग करवाएं
कई बार लंबे समय तक ट्रैक्टर का इस्तेमाल तो होता है, लेकिन समय पर इसी सर्विसिंग नहीं होती. लगातार चलने के बाद ट्रैक्टर के इंजन से धुआं भी निकलने लगता है, जो डीजल की बढ़ती खपत का संकेत हो सकता है. इस परेशानी की असल वजह है इंजेक्टर या इन्जेक्सन पम्प में खराबी, जिसे ठीक करवाने के लिए हर 2 महीने में ट्रैक्टर की जांच या सर्विसिंग करवाएं. इसके बावजूद ट्रैक्टर से धुआं निकलता है तो समझ जाएं तो इंजन पर ज्यादा बोझ डाला जा रहा है, इसलिए ट्रैक्टर की क्षमता के अनुसार ही वजन ढ़ोएं. इस तरह ट्रैक्टर को लंबे  समय तक सुचारु क्रियान्वयन में आसानी रहेगी.

क्या है ट्रैक्टर को चलाने का सही तरीका
यदि आप ट्रैक्टर में डीजल की खपत को कुछ हद तक कम करना चाहते हैं तो चौड़ाई के बजाए लंबाई में चलाएं. इस तरह ट्रैक्टर को खेतों के किनारे से घूमने में ज्यादा टाइम नहीं लगेगा और डीजल की खपत को भी कम किया जा सकता है. इसके अलावा, इंजन को भी आवश्यकतानुसार ही चक्करों में घुमाएं. इंजन को ज्यादा घुमाने से ना सिर्फ डीजल की खपत बढ़ती है, बल्कि टूट-फूट की संभावना भी बनी रहती है.

इंजन का ख्याल रखें
शरीर की नसें सीधा हृदय से जुड़ी होती है. ठीक उसी तरह ट्रैक्टर का इंजन ही इसकी असली जान है, इसलिए इंजन में समय-समय पर साफ-सफाई देखभाल करते रहें. कई बार खेतों में काम करते दौरान इंजन में धूल-मिट्टी जम जाती है. कई बार इंजन को चालू करने में कई तरह की आवाजें भी आने लगती हैं. ये ट्रैक्टर में हवा के कम बहाव का संकेत है, जिससे डीजल की खपत भी बढ़ सकती है.

मोबिल आयल बदल दें
कई किसान इंजन में एक साथ इकट्ठा मोबिल आयल डलवा लेते हैं, लेकिन ट्रैक्टर का ज्यादा इस्तेमाल नहीं होता तो मोबिल आयल भी पुराना हो जाता है, जिससे डीजल भी अधिक लगता है. ऐसे में समय-समय रक ना सिर्फ मोबिल आयल, बल्कि फिल्टर्स को भी बदलते रहें. इसी प्रकार की कुछ सावधानियों को ध्यान में रखेंगे तो डीजल की खपत को कम किया जा सकता है.  

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- क्या कैमिकल युक्त पानी को भी साफ कर सकता है गाय का गोबर, पढ़ें क्या कहती है रिसर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sugarcane Price: गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! इस राज्य ने बढ़ाए दाम, जानें नई कीमत
गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! इस राज्य ने बढ़ाए दाम, जानें नई कीमत
Beekeeping Insurance: मधुमक्खी पालकों को 6.25 लाख रुपये तक का बीमा कवर! जानें कितना देना होगा प्रीमियम
मधुमक्खी पालकों को 6 लाख तक का बीमा कवर! जानें कितना देना होगा प्रीमियम
Wheat Consumption: इस साल कितने टन गेहूं खा गए भारतीय, कितने का हुआ कुल कारोबार?
इस साल कितने टन गेहूं खा गए भारतीय, कितने का हुआ कुल कारोबार?
Marigold Farming: क्या है लाल कलकत्ता गेंदा फूल? इस तरह लगाएं और पाएं लाखों का मुनाफा
क्या है लाल कलकत्ता गेंदा फूल? इस तरह लगाएं और पाएं लाखों का मुनाफा

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget