एक्सप्लोरर

Hail Damage Crop: यहां बारिश हुई, ओले भी पड़े... हुआ लाखों का नुकसान, किसान भाई ऐसे कर रहे बचाव

पाले के बाद अब ओले ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है. मध्य प्रदेश के छतरपुर व अन्य जिलों में चना, मटर, गेहूं, सरसों की फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है. किसानों ने मुआवजे की मांग की है.

Hail Damages Crop In MP: किसानों की फसलों पर संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले साल बाढ़, बारिश और सूखा ने किसानों की पफसलों को नुकसान पहुंचाया था. सूखा के कारण बिहार, छत्तीसगढ़ में किसानों की फसलें ही सूख गई थीं. इनके आस पड़ोस के राज्यों में बाढ़ ने कहर बरपाया. वहीं खरीफ सीजन के आखिर में तेज बारिश ने धान समेत अन्य फसलों को बर्बाद कर दिया. पिछले कुछ दिनों से किसानों को पाला परेशान कर रहा है. मौसम में कुछ नरमी हुई है तो इस बार बारिश और उसके साथ पड़े ओले ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है. किसान मुश्किल से ही अपनी फसलों का बचाव कर पा रहे हैं. वहीं, किसान मेड़ों को खोलकर बारिश से हुए जलभराव को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं. ओले से कैसे बचा जाए? इसके बारे में कृषि विशेषज्ञों से जानकारी ले रहे हैं. 

मध्य प्रदेश में ओले से फसलों को नुकसान 
मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले पड़ना रिपोर्ट किया गया है. छतरपुर में बारिश से गेहूं की फसल खराब हो गई है. किसानों का कहना है कि ओले से फसलों को बहुत अधिक नुकसान हुआ है. इस क्षेत्र में किसानों ने सरसों, चना, दालों की बुवाई की है. अब ओले पड़ने के कारण इन फसलों को नुकसान पहुंचा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बारिश और ओले से हुए नुकसान को लेकर छतरपुर जिला प्रशासन ने भी जानकारी दी है. 

इन क्षेत्रों में चना, गेहूं को भी नुकसान
बुदेलखंड के छतरपुर जिले में बिजावर, बड़ा मल्हरा समेत अन्य क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों में ओले पड़ना दर्ज किया गया है. इससे चना, गेहूं समेत रबी की अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा है. किसानों का कहना है कि जब तक खेती का सही ढंग से आंकलन नहीं किया जा सकता है. तबतक यह नहीं बताया जा सकता है कि कितना नुकसान हुआ है. 

प्रशासन कर रहा फसल नुकसान का आंकलन
छतरपुर समेत अन्य आसपड़ोस के जिलों में ओला इतना अधिक पड़ा है कि खेत में मोटे ओले की चादर सी बिछ गई है. किसानों को फसली नुकसान की आर्थिक मदद मिल सके. इसको लेकर छतरपुर जिला प्रशासन के स्तर से फसल नुकसान का सर्वे शुरू करा दिया गया है. छतरपुर जिलाधिकारी ने बताया कि फसल नुकसान का सही आंकलन करने के लिए कृषि विभाग की टीम भेज दी हैं. टीमें नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट देंगी. उसी के आधार पर किसानों का मुआवजा दिया जाएगा. 

किसान कर रहे मुआवजे की मांग
स्थानीय किसानों का कहना है कि कम बारिश गेहूं के लिए वरदान साबित होती है. जिस तरह की ठंड है. वह भी गेहूं के लिए अनुकूल है. लेकिन पिछले 3 दिन पड़ी तेज बारिश और साथ में बरसे ओलों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है. किसान पहले ही फसलों के नुकसान से कराह रहा है. ऐसे में प्रशासन को कृषि नुकसान का आंकलन कर किसानों को मुआवजा देना चाहिए. इससे किसानों को राहत मिलेगी. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- पात्रता के बावजूद अगर Beneficiary List से कट जाए नाम, इस तरीके से पाएं समाधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रैक्टर खरीदने का मौका! किसानों को मिलेगी 1 लाख रुपये की सब्सिडी
ट्रैक्टर खरीदने का मौका! किसानों को मिलेगी 1 लाख रुपये की सब्सिडी
सर्दियों में बढ़ेगी गर्मी? अल नीनो बिगाड़ सकता है गेहूं का खेल!
सर्दियों में बढ़ेगी गर्मी? अल नीनो बिगाड़ सकता है गेहूं का खेल!
किसानों की हुई चांदी! MSP से 1,700 रुपये ज्यादा मिल रहा इस फसल का भाव
किसानों की हुई चांदी! MSP से 1,700 रुपये ज्यादा मिल रहा इस फसल का भाव
दो बीघा में बो दें हरा धनिया, फिर देखें कमाल, छप्परफाड़ होगी कमाई
दो बीघा में बो दें हरा धनिया, फिर देखें कमाल, छप्परफाड़ होगी कमाई

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget