एक्सप्लोरर

खाली पड़ी है जमीन तो कर लें ये काम, सरकार भी देगी 10 लाख रुपये

बिहार सरकार खाली जमीन पर कोल्ड स्टोरेज खोलने के लिए 50% तक सब्सिडी दे रही है. सब्सिडी के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं.

अगर आपके पास खाली पड़ी जमीन है तो ये खबर आपके लिए है. अब आपको इस खाली जगह के लिए सरकार की तरफ से सब्सिडी मिलेगी. बिहार सरकार की तरफ से कोल्ड स्टोरेज खोलने के लिए सरकार हर संभव मदद करने का प्रयास करेगी.

दरअसल, बिहार सरकार राज्य में नए कोल्ड स्टोरेज खोलने के लिए हर तरह की सुविधा देगी. प्रदेश के लिए 12 जनपदों में एक भी कोल्ड स्टोरेज नहीं है. जिसके चलते अब सरकार कोल्ड स्टोरेज खोलने के लिए 50 प्रतिशत तक का अनुदान दे रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार में करीब 200 कोल्ड स्टोरेज हैं. जिनकी कुल भंडारण क्षमता करीब 12,30,175 मीट्रिक टन है. जिन 12 जनपदों में एक भी कोल्ड स्टोर नहीं हैं उनमें - नवादा, मधुबनी, औरंगाबाद, बांका, मुंगेर, जहानाबाद, लखीसराय, शेखपुरा, सहरसा, जमुई, अरवल और शिवहर शामिल हैं. प्रदेश सरकार का प्लान है कि राज्य में ज्यादा से ज्यादा कोल्ड स्टोरेज हों.

सरकार राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में कोल्ड स्टोरेज निर्माण पर अनुदान दे रही है. सामान्य वर्ग के किसानों को 40% (5.5 लाख रुपये) और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के किसानों को 50% (7 लाख रुपये) तक सब्सिडी मिलेगी. सरकारी कोल्ड स्टोरेज इकाई के लिए सामान्य वर्ग को 40% सब्सिडी (20.25 लाख रुपये की लागत पर 8 लाख रुपये) मिलेगी. अनुसूचित जाति और जनजाति को सब्सिडी का 50% (10 लाख रुपये) या लागत का 50% मिलेगा.

काम की बात

इस योजना के तहत बिहार में 100 मीट्रिक टन के 108 और 200 मीट्रिक टन के 46 कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे. पंजीकृत किसान DBT पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं. पहले से लाभान्वित किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा. आवेदन करने के लिए लाभार्थी के नाम पर जमाबंदी होना अनिवार्य है. लाभार्थियों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा. कोटिवार लक्ष्य के अनुसार प्रतीक्षा लिस्ट भी तैयार की जाएगी. चयन के बाद सत्यापन किया जाएगा. सत्यापन में अयोग्य पाए जाने पर प्रतीक्षा सूची से अगले किसान का चयन किया जाएगा.

ये हैं जरूरी तारीखें

कोल्ड स्टोरेज निर्माण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त से 31 अगस्त तक किए जा सकते हैं. ऑनलाइन लॉटरी 6 सितंबर को निकाली जाएगी. वेरिफिकेशन 7 से 14 सितंबर तक होगा और अंतिम चयन 18 सितंबर को किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग की वेबसाइट https://state.bihar.gov.in/krishi/CitizenHome.html पर उपलब्ध कोल्ड स्टोरेज निर्माण योजना से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या होती है रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती? जिसका पीएम मोदी ने किया अपने भाषण में जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पराली से बना सकते हैं प्रोडक्ट्स, हो जाएंगे मालामाल
पराली से बना सकते हैं प्रोडक्ट्स, हो जाएंगे मालामाल
मसाला उत्पादन में कौन है नंबर-1, देखें किन राज्यों का दबदबा?
मसाला उत्पादन में कौन है नंबर-1, देखें किन राज्यों का दबदबा?
चुकंदर की खेती कैसे होती है, इसके लिए कितनी जमीन और पैसे की जरूरत?
चुकंदर की खेती कैसे होती है, इसके लिए कितनी जमीन और पैसे की जरूरत?
बायोगैस प्लांट कैसे लगाएं? जानें गोबर से गैस बनाने का तरीका
बायोगैस प्लांट कैसे लगाएं? जानें गोबर से गैस बनाने का तरीका

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
Embed widget