एक्सप्लोरर

Fruits Production: फल-सब्जियों के उत्पादन में भारत ने दुनिया में पाया ये मुकाम, हुआ इतना अधिक उत्पादन

बागवानी से देश में किसान अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं. देश के बड़े हिस्से में बागवानी फसलों की उपज होती है. फल, सब्जी के उत्पादन में भारत चीन के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है.

Fruits And Vegetables Production: विभिन्न फूड आइटम के उत्पादन में भारत दुनिया में अलग स्थान रखता है. अनाज के उत्पादन में भारत दुनिया के शीर्ष उत्पादकों में शुमार है. चावल, चीनी के प्रोडक्शन में भी भारत विश्व के अग्रणियों में शामिल है. लेकिन अब बागवानी क्षेत्र में भी भारत ने अपना परचम लहराया है. बागवानी उत्पादन में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. वहीं पहले नंबर पर चीन है. कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण का कहना है कि पारंपरिक फसलों के सापेक्ष बागवानी उपपज कर किसान अच्छी आमदनी कर सकते हैं. 

भारत में इतना है बागवानी फसली क्षेत्र

भारत का एनवायरमेंट और मिट्टी बागवानी फसलों के लिए अनुकूल है. इसी कारण यहां बागवानी फसलोें की उपज अच्छी रहती है. भारत में किसान इसलिए भी अच्छा कमा लेते हैं, क्योंकि अन्य देशों के मुकाबले भारत में बागवानी फसलों पर लागत कम आती है. भारत में बागवानी सकल फसली क्षेत्र 13.1 प्रतिशत पर है. मगर सकल घरेलू उत्पादन में इसकी भागीदारी करीब 30.4 प्रतिशत है. 

इतना हो रहा बागवानी फसलों का उत्पादन

बागवानी उत्पादन के आंकड़ें सामने आते रहते हैं. वर्ष 2001-02 में बागवानी उत्पादन जहां 8.8 टन प्रति हेक्टेयर रहा. वहीं, वर्ष 2020-21 में ये बढ़कर 12.1 टन प्रति हेक्टेयर हो गया है. इससे किसानों की इनकम भी बढ़ी है. आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021-22 में 341.63 मिलियन टन बागवानी उत्पादन होने की संभावना रही. इसमें फलों का उत्पादन लगभग 107.10 मिलियन टन और सब्जी उत्पादन लगभग 204.61 मिलियन टन रहा. 

बिहार का देश में अलग है स्थान

बागवानी उत्पादन के मामले में बिहार भी अलग स्थान रखता है. लाखों की संख्या में किसान बिहार में बागवानी पर निर्भर होते हैं. देश में लीची का सबसे ज्यादा उत्पादन बिहार में होता है. मखाना, मशरुम उत्पादन में तो बिहार काफी आगे है. आम उत्पादन के मामले में भारत चौथा स्थान रखता है. बिहार देश में कुल 13 प्रतिशत भिंडी उत्पादन करता है. बागवानी से राज्य के किसान अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: किसी राज्य में चलेगी लू, कहीं होगी बारिश, मई में ऐसा रहेगा मौसम... किसान भाई अलर्ट रहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Gardening Tips: बारिश में बचाएं तुलसी-पुदीना और करी पत्ता, देखें किचन गार्डनिंग टिप्स
बारिश में बचाएं तुलसी-पुदीना और करी पत्ता, देखें किचन गार्डनिंग टिप्स
डेयरी बिजनेस के लिए किस नस्ल की भैंस सबसे बेस्ट, जान लीजिए
डेयरी बिजनेस के लिए किस नस्ल की भैंस सबसे बेस्ट, जान लीजिए
बिना मिट्टी खेती करके कमाएं, जानें पूरा तरीका
बिना मिट्टी खेती करके कमाएं, जानें पूरा तरीका
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget