एक्सप्लोरर

Fish Farming Advisory: मछली किसान हो जायें सावधान, मछलियों के तालाब में शुरु करें ये जरूरी काम

Precaution in Monsoon: बारिश के मौसम में कीड़े और काई जमने लगती है, जिससे मछलियों की क्वालिटी पर असर पड़ सकता है.

Fish Farming in Monsoon: भारत के तटीय इलाकों में मछली पालन (Fish Farming)  करने का काफी चलन है, लेकिन अब मैदानी इलाकों में भी खेती के साथ-साथ तालाब में या टैंकों में मछली पालन का व्यवसाय काफी फेमस हो रहा है, इससे किसानों को दोगुना आमदनी मिल जाती है और जमीन का सही इस्तेमाल भी हो जाता है. मछली पालन व्यवसाय (Fish Farming Business) को और भी ज्यादा मुनाफेदार बनाने के लिये जरूरी है कि बदलते मौसम (Weather Based Advisory) में जरूरी काम किये जाये, जिससे सेहतमंद मछलियों (Fish Production) की उपज मिल सके. खासकर बारिश के मौसम में जब बारिश में कीड़े और काई जमने लगती है, जिससे मछलियों की क्वालिटी (Fish Quality) पर असर पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में एडवायडरी (Fish Farming Advisory) को फॉलो करना ही फायदेमंद रहता है.

इन बातों का रखें खास ध्यान (Precautions & Remedies for Fish Farming)

  • ध्यान रखें कि मछली के तालाब (Fishpond) की साफ-सफाई के बाद ही उसमें स्पॉन डालें, इसके 15 दिनों बाद ही रासायनिक उर्वरकों (Chemical Ferytilizer) का इस्तेमाल करना चाहिये.
  • अपनी सहूलियत के हिसाब से तालाब में 6000-8000 प्रति एकड़ के हिसाब से फिंगरलिंग (Fingerling) या 2000-4000 प्रति एकड़ की दर ईयरलिंग भी डाल सकते हैं.
  • तालाब के पानी (Pond Water) को साफ-स्वच्छ बनाने के लिये हर 15 दिन में 10-15 किलो प्रति एकड़ के हिसाब से चूने का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद रहता है.
  • मानसून सीजन में बारिश के कारण आर्द्रता बढ़ जाती है, जिससे तालाब के पानी में ऑक्सीजन (Oxygen Level in pond) की मात्रा घटने लगती है. ऐसी स्थिति में एडऑक्सी नामक दवा की 400 ग्राम का छिड़काव प्रति एकड़ तालाब में करना चाहिये.
  • मौसम में तापमान बढ़ने पर मछली आहार (Fish Food) की संख्या को आधा कर दें और मछली चारे की साफ-सफाई और जांच परखकर ही तालाब में डालें.
  • तालाब का घनत्व बढ़ने पर कुछ मछलियों को तालाब से बाहर निकाल देना चाहिये. इसके बाद तालाब में सुबह-शाम के समय 2 घंटे के लिये एयरेटर के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है.
  • बारिश के दौरान अकसर तालाब और पानी में इंफैक्शन (Infection in Fish Pond)का खतरा मंडराने लगता है, इसकी रोकथाम के लिये हर महीने 400 ग्रा. पोटेशियम परमेंगनेट का घोल बनाकर प्रति एकड़ तालाब में डालना फायदेमंद रहता है.
  • तालाब में ऑक्सीजन कम होने पर फुलका रोग की संभावना रहती है, जिससे मछलियों की जान भी जा सकती है. इस समस्या के समाधान के लिये प्रति एकड़ तालाब में  500 ग्राम चूना में नमक मिलाकर तालाब में डालें.


Fish Farming Advisory: मछली किसान हो जायें सावधान, मछलियों के तालाब में शुरु करें ये जरूरी काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Integrated Farming: पैसा ही पैसा बरसेगा, बस धान की खेती के साथ कर लें एक आसान काम

Subsidy Offer: हर किसान को मिलेगा 1 लाख रुपये का अनुदान, सिंचाई के लिये खेत में खुदवायें तालाब, यहां करें आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेचने हैं अपने पुराने कृषि यंत्र, जानिए कहां है इनका सबसे बड़ा मार्केट?
बेचने हैं अपने पुराने कृषि यंत्र, जानिए कहां है इनका सबसे बड़ा मार्केट?
Paddy Farming Tips : धान की पत्तियों में दिख रहा पीलापन तो तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना फसल...
धान की पत्तियों में दिख रहा पीलापन तो तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना फसल...
Pesticide Poisoning First Aid: छिड़काव करते वक्त किसान के मुंह में चला गया जहरीला घोल? तुरंत करें ये काम
छिड़काव करते वक्त किसान के मुंह में चला गया जहरीला घोल? तुरंत करें ये काम
Sheep Farming Scheme: भेड़ पालकर कमा सकते हैं लाखों रुपये, सरकार भी देती है 90 पर्सेंट सब्सिडी
भेड़ पालकर कमा सकते हैं लाखों रुपये, सरकार भी देती है 90 पर्सेंट सब्सिडी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget