एक्सप्लोरर

Kisan Shri Award: धान, गेहूं-आलू की खेती में नाम कमाने वाले किसानों को सम्मान देगी बिहार सरकार, पढ़ें पूरी डिटेल्स

बिहार सरकार गेहूं, धान और आलू की फसल में सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले किसानों को अवार्ड से नवाजेगी. इसके लिए जिला और स्टेट लेवल पर तैयारियां चल रही हैं.

Kisan Award: किसान खेतों में पसीना बहाकर नाम कमाते हैं और देश का नाम देश के अलावा विदेशों मेें रोशन करते हैं. ऐसे किसानों को सम्मान देने में केंद्र सरकार व राज्य सरकारें भी पीछे नहीं रहती हैं. खेतीहर किसानों को सम्मान देने के लिए केंद्र व स्टेट गवर्नमेंट की ओर से अलग अलग पुरस्कार दिए जाते हैं. अब बिहार के किसानों को धान, गेहूं और आलू की खेती की बेहतर खेती करने के लिए किसान श्री, किसान गौरव सम्मान व किसान श्रेष्ठ सम्मान से नवाजा जाएगा. इसके लिए जिला व राज्य स्तर पर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. 

इतने किसानों को दिया जाएगा सम्मान
बिहार के बेगूसराय में धान, गेहूं और आलू की खेती में बेहतर करने वाले जिले के 75 किसान चयनित किए जाएंगे. इनमें से 70 किसानों को किसान श्री पुरस्कार मिलेगा, जबकि पांच किसानों को किसान गौरव सम्मान दिया जाएगा. कुछ किसानों को राज्य स्तर पर राज्य श्रेष्ठ पुरस्कार भी दिया जाएगा. इस संबंध में जिला प्रशासन व एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट तैयारियां में जुटा हुआ है. स्टेट लेवल पर भी किसानों को सम्मान देने के लिए सूचनाएं सांझा की जा रही हैं. 

यह मिलेगा पुरस्कार
सम्मान के रूप में स्टेट गवर्नमेंट किसानों को सम्मानित धनराशि देगी. किसान श्री के लिए प्रति किसान को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे. उधर किसान गौरव सम्मान के लिए प्रत्येक किसान को 25 हजार रुपए और प्रशंसा पत्र दिया जाएगा. वहीं राज्य स्तर के लिए चयनित किसान को किसान श्रेष्ठ पुरस्कार के तहत 50 हजार की राशि और प्रशंसा पत्र दिया जाएगा.

नेशनल लेवल पर दिया जाता है गोपाल रत्न पुरस्कार
मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से वर्ष 2017 से राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार योजना शुरू की गई है. ऐसे पशुपालक, किसान एवं उद्यमी को पुरस्कृत किया जाता है जो पशु पालन क्षेत्र में उत्कृष्ट काम कर रहे हैं. इस सम्मान का मकसद देश में पशुधन को समृद्ध बनाकर दुग्धोत्पादन बढ़ाना है. इस योजना में देश के किसान, पशुपालक, डेयरी सहकारी समिति, दुग्ध उत्पादक कंपनी, कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसमें पहला पुरस्कार पाने वाले पशुपाल को 5 लाख रुपये,, दूसरे स्थान पर रहने वाले पशुपालक को 3 लाख और तृतीय पुरस्कार पाने वाले पशुपालक को 2 लाख रुपये की नकद पुरस्कार धनराशि दी जाती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें :

Stubble Management: कमेटी गठित, हरियाणा में एमएसपी पर पराली खरीद की तैयारी शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रैक्टर खरीदने से पहले, किसान भाई जानें ये जरूरी बातें
ट्रैक्टर खरीदने से पहले, किसान भाई जानें ये जरूरी बातें
इस हरी सब्जी से किसानों को होगा मोटा मुनाफा
इस हरी सब्जी से किसानों को होगा मोटा मुनाफा
Solar Fencing: खेत में Solar Fencing क्यों जरूरी, इससे क्या होता है फायदा?
खेत में Solar Fencing क्यों जरूरी, इससे क्या होता है फायदा?
खेत में मौसम स्टेशन लगाने के फायदे, जानें कितनी होगी कमाई?
खेत में मौसम स्टेशन लगाने के फायदे, जानें कितनी होगी कमाई?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget