एक्सप्लोरर

Farmers Income: इन फसलों में किसानों को हुई बंपर कमाई, कमा लिए हजारों करोड़, कुछ फसलों की बिक्री में हुए मायूस

देश में किसानों ने कई फसलों पर एमएसपी मूल्य पर अतिरिक्त 8241 करोड़ रुपये की कमाई की है. जबकि कई फसलें एमएसपी से भी कम दर पर बिकी हैं. अच्छी दरों पर फसल बिक्री से किसान खुश हैं

Farmers Income In India: देश के किसानों ने कुछ फसलों में बंपर कमाई की है तो कुछ में एमएसपी के बराबर भी रकम नहीं मिल सकी. जिन किसानों की छप्परफाड़ कमाई है. वो किसान फूले नहीं समा रहे हैं, जबकि जिन किसानों की एमएसपी भी नहीं निकली. वो मायूस हैं. किसानों का कहना है कि बिक्री के मामले में कुछ फसलों के नतीजे बेहद उत्साहजनक रहे हैं. 

इन फसलों में हुई बंपर कमाई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आधिकारिक एगमार्कनेट पोर्टल, ये पोर्टल कृषि मंत्रालय का हिस्सा है. पिछले तीन महीनों में आवक और अखिल भारतीय मंडी (बाजार) कीमतों के औसत आंकड़े एकत्र किए हैं. आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर से दिसंबर 2022 तक कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) बाजारों में कपास, सोयाबीन, धान और ज्वार की फसलें बेचने वाले किसानों ने संयुक्त न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मूल्य पर अतिरिक्त ₹8,241.6 करोड़ कमाए हैं. जबकि उड़द, मूंग, बाजरा और रागी से जुड़े किसान एमएसपी भी नहीं पा सके हैं.  

इतनी रही फसलों की कीमत
डेटा के अनुसार, कपास की कीमत ₹8,326 प्रति क्विंटल थी, जो इसके एमएसपी ₹6,080 प्रति क्विंटल (मध्यम किस्म) से 37 प्रतिशत अधिक है. सोयाबीन ₹5,051 प्रति क्विंटल में बिका, जो ₹4,300 के एमएसपी से 17.5 प्रतिशत अधिक है. धान औसतन ₹2,171 प्रति क्विंटल पर बिका. यह ₹2,040 के एमएसपी से 6 प्रतिशत अधिक है. ज्वार की औसत मंडी दर ₹ 3,092 प्रति क्विंटल थी, जो ₹ 2,970 के एमएसपी से 4 प्रतिशत अधिक थी.

तेलंगाना में किसानों को हो रहा नुकसान
तेलंगाना के कपास बुआई करने वाले किसान इस बात से परेशान हैं कि उनकी फसल की कीमतें गिर रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि नवंबर और अब के बीच एक महीने में लगभग ₹500 प्रति क्विंटल की गिरावट आई है. गिरावट का ज्यादा मतलब नहीं है क्योंकि इस साल कपास की कीमतों में इतना बदलाव आया है. कुछ बाजारों में एक ही दिन में वे ₹800 प्रति क्विंटल ऊपर या नीचे गए हैं.

सरकार को करना चाहिए हस्तक्षेप
एक अधिकारी ने कहा कि अगर दरें एमएसपी से नीचे गिरती हैं, तो सरकार को हस्तक्षेप करना होगा. लेकिन ऐसा लगता है कि कपास की कीमतें कम से कम एक से दो महीने तक ऊंची बनी रहेंगी. उन्होंने सोयाबीन का उदाहरण दिया, जिसकी कीमत दिसंबर में 5,254 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर अब 5,339 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है.

रागी बेहद कम कीमत पर बिकी
मंडी में तुअर, मक्का और मूंगफली के लिए एमएसपी की तुलना में लगभग 1 प्रतिशत कम भुगतान किया गया था. उड़द की कीमतें एमएसपी से 11 प्रतिशत कम थीं, और मूंग और बाजरा की कीमतें एमएसपी से 14 प्रतिशत कम थीं. आंकड़ों के मुताबिक, रागी को एमएसपी से 30 फीसदी से भी कम कीमत पर बेचा गया.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- सरकार से लाइसेंस लेकर आज ही चालू कर दें पशुओं से जुड़ा ये बिजनेस, सालभर में ही कमा लेंगे करोड़ों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Water Pump For 2 Acre Farm: 2 एकड़ खेत के लिए कितने हॉर्स पावर के वाटर पंप की होगी जरूरत, यहां जान लें
2 एकड़ खेत के लिए कितने हॉर्स पावर के वाटर पंप की होगी जरूरत, यहां जान लें
बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार, जान लें खेती का यह धांसू तरीका
बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार, जान लें खेती का यह धांसू तरीका
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget