एक्सप्लोरर

Broccoli Cultivation: बाजार में तेजी से बढ़ रही है इस विदेशी सब्जी की मांग, कम मेहनत में 15 लाख तक कमा सकते हैं किसान

Broccoli Farming in India: फूलगोभी और पत्तागोभी के मुकाबले ब्रोकली कहीं अधिक फायदेमंद और मुनाफेदार भी है. इसकी खेती करके 75 दिनों के अंदर 15 लाख तक की आमदनी भी ले सकते हैं.

Green Cabbage Cultivation: भारत में विदेशी सब्जियों की मांग (Exotic Vegetables) खपत दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. फाइव स्टार होटलों से लेकर मॉल और अब मडियों में भी इन सब्जियों को ऊंचे दामों पर बेचा जाता है, जिसके बाद ये सब्जियां अमीर घरानों में थाली की शोभा बढ़ाती है. हम बात करे रहे हैं ब्रोकली (Broccoli Culrivation) की, जो किसानों के बीच हरी गोभी (Green Cabbage) के नाम से काफी मशहूर है. ये विदेशी सब्जी आजकल बाजारों में खूब धमाल मचा रही है.

बता दें कि ब्रोकली स्वाद और सेहत की खान होती है, जो फूलगोभी और पत्तागोभी के मुकाबले कहीं अधिक फायदेमंद और मुनाफेदार भी है. इसकी खेती करके 75 दिनों के अंदर 15 लाख तक की आमदनी भी ले सकते हैं. ये निर्भर करता है खेती की तकनीक और मार्केटिंग पर. 

ब्रोकली की खेती
पोषक तत्वों की खान, ब्रोकली की खेती (Broccoli Cultivation) के लिये सर्द मौसम या सामान्य मौसम सबसे उपयुक्त रहता है. भारत में जलवायु के मुताबिक सितंबर से लेकर अक्टूबर माह के बीच ब्रोकली की नर्सरी (Broccoli Nursery) तैयार की जाती है. इसकी खेती के लिये जल निकासी वाली रेतीली दोमट मिट्टी सबसे बढिया रहती है. ध्यान रखें कि मिट्टी का पीएम मान सिर्फ  6 से 6.5 के बीच ही होना चाहिये. ब्रोकली की खेती के लिये कार्बनिक पदार्थों वाली मिट्टी में अच्छी क्वालिटी का उत्पादन भी ले सकते हैं. इसके लिये वर्मीकंपोस्ट खाद का प्रयोग भी कर सकते हैं. 

ब्रोकली की उन्नत किस्में
विशेषज्ञों की मानें तो किसी भी फसल से बेहतर क्वालिटी और अधिक मात्रा में उत्पादन हासिल करने के लिये उन्नत किस्म के प्रमाणित बीजों (Broccoli Seeds) का चयन करना चाहिये, ताकि कीट-रोगों और कमजोर फसल की संभावना को टाल सके. भारत में ब्रोकली की कई देसी और संकर किस्में उगाई जाती है

  • ब्रोकली की देसी किस्मों में पूसा ब्रोकली, केटीएस01, पालम समृद्धि, पालम कंचन और पालम विचित्रा आदि काफी फेमस है. 
  • इसकी विदेशी किस्मों में नाइन स्टार, पेरिनियल, इटैलियन ग्रीन स्प्राउटिंग या केलेब्रस, बाथम 29 और ग्रीन हेड काफई अच्छा उत्पादन देती है.
  • वहीं ब्रोकली की संकर किस्मों पाईरेट पेक में, प्रिमिय क्रॉप, क्लीपर, क्रुसेर, स्टिक व ग्रीन सर्फ़ आदि की फसल लगा सकते हैं.
  • बेहतर फसल प्रबंधन के लिये बुवाई से पहले बीजों का उपचार करना चाहिये, ताकि अंकुरण और पौधों का विकास ठीक तरह हो सके.


Broccoli Cultivation: बाजार में तेजी से बढ़ रही है इस विदेशी सब्जी की मांग, कम मेहनत में 15 लाख तक कमा सकते हैं किसान

ब्रोकली की नर्सरी
ब्रोकली की खेती करने के लिये एक हेक्टेयर खेत में करीब 400 से 500 ग्राम बीज लग जाते हैं, जिनका बीजोपचार करके नर्सरी तैयार की जाती है. 

  • किसान चाहें तो सुरक्षित पैदावार के लिये पॉलीहाउस या ग्रीनहाउस में भी ब्रोकली की फसल लगा सकते हैं. 
  • नर्सरी में ब्रोकली पौधे तैयार होने के बाद खेतों में या संरक्षित ढांचे में रोपाई कर दी जाती है. 
  • इस समय लाइनों के बीच 45 सेंमी. और पौधों के बीच करीब 30 सेंमी. तक दूरी रखनी चाहिये, ताकि निराई-गुड़ाई और फसल की निगरानी में आसानी रहे.

ब्रोकली फसल की देखभाल
ब्रोकली को कम मेहनत में अधिक मुनाफे वाली फसल भी कहते हैं, क्योंकि इस फसल में अधिक मेहनत और पैसा खर्चा करने की जरूरत नहीं पड़ती. 

  • इस फसल में मिट्टी की जांच के आधार पर ही खाद-उर्वरकों का इस्तेमाल किया जाता है. 
  • वहीं सिंचाई के लिये 10 से 12 दिन के अंदर ड्रिप सिंचाई विधि (Drip Irrigation in Broccoli)  से पानी दिया जाता है, जिससे पानी की भी काफी बचत होती है. 
  • ब्रोकली की फसल में अकसर खरपतवार निकल आते हैं, जिन्हें निराई-गुडाई करके उखाड़ सकते हैं. 
  • फसल में कीट-रोगों के प्रबंधन के लिये विशेषज्ञों की सलाहनुसार गौमूत्र और नीम से बने कीटनाशक का प्रयोग भी कर सकते हैं.
  • दरअसल, ब्रोकली की फसल में जितनी साफ-सफाई और जैविक तरीकों (Organic Farming of Broccoli) का इस्तेमाल किया जायेगा, उतना ही बेहतर उत्पादन ले सकते हैं. 

ब्रोकली की खेती से आमदनी
एक हेक्टेयर खेत में ब्रोकली की फसल (Broccoli Cultivation) लगाकर 12 से 14 टन उत्पादन ले सकते हैं.  इसकी फसल 60 से 65 दिनों के अंदर तुड़ाई (Broccoli Harvesting) के लिये तैयार हो जाती है, जिसे कोल्ड स्टोरेज के जरिये सुरक्षित बाजारों तक पहुंचा सकते हैं. बता दें कि बाजार में एक किलो ब्रोकली की कीमत (Broccoli Price in India) 50 से 150 रुपये होती है. इस तरह ब्रोकली की व्यावसायिक खेती (Commercial Farming of Broccoli) या कांट्रेक्ट फार्मिंग (Contract Farming of Broccoli) करके किसानों को लाखों की आमदनी हो सकती है.


Broccoli Cultivation: बाजार में तेजी से बढ़ रही है इस विदेशी सब्जी की मांग, कम मेहनत में 15 लाख तक कमा सकते हैं किसान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Aquaponic Farming: खेती में मदद करेंगी मछलियां, 95% तक बचेगा पानी और महंगी बिकेंगी ऑर्गेनिक सब्जियां

Asafoetida Farming: अब आपके खाने में भी लगेगा भारतीय हींग का तड़का, पहले इन देशों से मंगवाई जाती थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Plant Care Tips: पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, खाद डालें या पानी?
पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, खाद डालें या पानी?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget