एक्सप्लोरर

Edible Oil Price: इधर बारिश का सितम, वहां मंडी में कम हुई सरसों की आवक...इन वजहों से भी बढ़ सकती है फूड ऑइल की महंगाई!

इस साल के मुकाबले पिछले साल सरसों के मंडी भाव काफी कम रहे, लेकिन अब सरसों की कीमतें बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं. मौसम की मार और आयात शुल्क में वृद्धि को इसकी वजह बताया जा रहा है

Edible Oil Price Increase: भारत को तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन इस सफर में चुनौतियां कम नहीं है. इस साल निर्धारित लक्ष्य से अधिक सरसों की पैदावार मिलने का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन मौसम की मार ने किसानों की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया.उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में कटाई से पहले तेज आंधी और बारिश के कारण सारी सरसों खेतों में ही झड़ गई. फिलहाल हालात ये है कि सरसों का काफी नुकसान हुआ है, इसलिए मंडियों में भी सरसों की आवक कम हो गई है.

पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया है कि मंडी में सरसों और सोयाबीन की आवक काफी कम हो गई है, जिससे बिकवाली पर भी साफ असर दिख रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह मौसम के अनिश्चितकालीन बदलाव ही हैं.

10-12 फीसदी नुकसान

सरसों की पैदावार और आवक को लेकर मंडी जानकारों का कहना है कि इस तरह का नुकसान हर साल देखने को मिल ही जाता है, लेकिन इस बार सरसों में 10-12 फीसदी नुकसान की आशंका जताई जा रही है. दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के मद्देनजर खाद्य तेलों के आयात पर 20 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया है.

क्या किसानों को मिल पाएंगे सही दाम

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खाद्य तेलों पर 20 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने के पीछे कई वजहें थी. दरअसल, पिछले साल के मुकाबले इस साल सरसों के मंडी भाव काफी कम रहे हैं, इसलिए किसान भी जल्दी से अपनी सरसों की उपज बाजार में बिकवाली के लिए नहीं उतार रहे थे.

लेकिन अब आयात शुल्क बढ़ने के बाद लोकल मार्केट में सरसों के तेल की डिमांड-सप्लाई पूरी करने के लिए इसकी खरीद बढ़ेगी और किसानों को भी बेहतर दाम मिलने की संभावनाएं प्रबल होंगी. मंडी एक्सपर्ट्स की मानें तो किसानों को सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5,450 रुपये प्रति क्विंटल तक मिलने की पूरी उम्मीदें हैं.

बढ़ेगी सरसों के तेल की मांग

मंडी के जानकारों का मानना है कि पाम तेल पर आयात शुल्क बढ़ने से इसकी कीमतों में भी इजाफा होगा. अब उपभोक्ताओं को सरसों का तेल काफी सस्ता पड़ता है, इसलिए सरसों के तेल की मांग बढ़ने की संभावना ज्यादा है.

अभी देश की अलग-अलग मंडियों में सरसों के दाम 4,500 रुपये प्रति क्विंटल तक हैं. कई किसान बारिश के कारण भीगी हुई उपज सूखने का इंतजार कर रहे हैं तो कुछ सरसों के दाम बढ़ने की उम्मीद में इसका भंडारण किए हुए हैं.

बता दें कि इस साल फरवरी में अचानक गर्मी बढ़ने से सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ. इसका दाना पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाया और छोटा रह गया. इससे तेल की मात्रा भी कम रह गई.

यह भी पढ़ें:- किसानों को मुफ्त बांटे जा रहे उड़द, मूंग, रागी के बेस्ट क्वालिटी के बीज....बस जमा करने होंगे ये डोक्यूमेंट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
सोयाबीन के खेत में पत्तियां पीली पड़ें तो क्या करें, किसान जानें काम की बात
सोयाबीन के खेत में पत्तियां पीली पड़ें तो क्या करें, किसान जानें काम की बात
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget