एक्सप्लोरर

Food Oil: विदेश में सस्ते, लेकिन भारत में ज्यादा कीमतों पर खरीदने पड़ रहे फूड ऑइल, यहां जानें इस मंहगाई की वजह

Edible Oil Price: उपभोक्ता को इसलिए राहत नहीं मिल रही, क्योंकि कोटा प्राणली के लागू होने से खाद्य तेलों का आयात ठप्प हो गया है.आयात की कमी से बाजार में आपूर्ति भी कम है और कीमतें बढ़ती नजर आ रही हैं.

Edible Oil Import: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. इसके बावजूद भारत में लोगों को मंहगी दरों पर खाद्य तेल खरीदना पड़ रहा है. रसोई में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख फूड ऑइल में सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल-तिलहन, बिनौला, कच्चा पामतेल (CPO) और पामोलीन तेल शामिल है, जिनकी कीमतें विदेशी बाजारों में कम है. इस मामले में एक्सपर्ट्स बताते हैं कि विदेशी बाजारों में खाद्य तेलों के दाम टूटने से दिल्ली में आयात होने वाले तेल- तिलहन कीमतों पर दबाव कायम हो गया है.

इस हलचल से अब ग्राहक को इसलिए राहत नहीं मिल रही, क्योंकि सरकार ने तेल के आयात को लेकर कोटा प्राणली को अपनाया है. ये कोटा प्रणाली लागू होने के कारण खाद्य तेलों का आयात ठप्प हो गया है. अब आयात कम है तो बाजार में आपूर्ति भी कम है, जिसके चलते सूरजमुखी और सोयाबीन के तेल की कीमतें भी मजबूत हुई हैं. यही वजह है कि अब लोगों को तमाम आयातित खाद्य तेल मंहगी दरों पर खरीदने पड़ रहे हैं.

मंहगा हुआ सोयाबीन-पामोलीन ऑइल
एक्सपर्ट् ने यह भी बताया कि पिछले साल सोयाबीन और पामोलीन के भाव में 10 से 12 रुपये का अंतर होता था, लेकिन इस साल उछाल के साथ यह अंतर बढ़कर 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है. इन दिनों पामोलीन का तेल सबसे सस्ता पड़ रहा है, जिसके मुकाबले बाकी तेलों के भाव आसमान छू रहे हैं. सर्दियों में खाद्य तेलों की अच्छी-खासी मांग होती है, बावजूद अब भारी दबाव के कारण कीमतों में अंतर देखा जा रहा है. 

छोटे उद्योगों में सुस्ती का माहौल
रिपोर्ट्स की मानें तो मंडियों में भी बिनौला के दामों में भी गिरावट देखी जा रही है, जिसके चलते अब किसानों ने बिनौला बेचना भी कम कर दिया है. इससे जिनिंग मिलों का काम भी सुस्त हो गया  है, जहां नरमा और रोई को अलग किया जाता है. इस तरह समझ सकत है कि कैसे छोटे उद्योगों के साथ-साथ कोटा प्रणाली लागू होने से किसान, ग्राहक और तेल उद्योग को परेशानी हो रही है.

क्या हैं तेलों के भाव
नई फसल की खासकर नई फसल की आवक से समीक्षाधीन सप्ताह में कई तेल-तिहनों के भाव में गिरावट दर्ज की गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, समीक्षाधीन सप्ताहांत में मूंगफली का भाव 225 रुपये टूटकर 6,585-6,645 रुपये प्रति क्विंटल पर रुका. कच्चे पाम तेल (CPO) के दाम भी 450 रुपये गिरावट के बाद 8,550 रुपये क्विंटल पर बंद हुए.

  • वहीं पामोलीन तेल का दिल्ली का भाव भी 500 रुपये टूटकर 10,300 रुपये पर रुकता दिखाई पड़ा.
  • इसके अलावा,  बिनौला तेल के दाम भी 800 रुपये टूटकर 12,600 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर रुक गए. सोयाबीन के तेल की कीमतों में भी नुकसान देखा गया.
  • सोयाबीन दाने का भाव 125 रुपये गिरावट के साथ 5,675-5,775 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ.
  • वहीं लूज के भाव में 115 रुपये की हानि के बाद 5,485-5,545 रुपये प्रति क्विंटल कीमतें दर्ज की गई.
  • सरसों दादरी तेल समीक्षाधीन सप्ताहांत में सरसों के भाव में भी काफी अंतर दिखा. ये सप्ताह के अंत में 550 रुपये घटकर 14,850 रुपये प्रति क्विंटल पर काबिज हुआ.
  • इस बीच सरसों की पक्की घानी और कच्ची घानी तेल की कीमतों में भी 90-90 रुपये की गिरावट दर्ज की गई.
  • जहां पक्की घानी के भाव 2,250-2,380 रुपये प्रति टिन पर बंद हुए तो वहीं कच्ची घानी 2,310-2,435 रुपये टिन (15 किलो) पर रुक गई.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- सरकार का आदेश! 13वीं किस्त के लिए सिर्फ 2 काम कर लें किसान, फटाफट पढ़ें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Water Pump For 2 Acre Farm: 2 एकड़ खेत के लिए कितने हॉर्स पावर के वाटर पंप की होगी जरूरत, यहां जान लें
2 एकड़ खेत के लिए कितने हॉर्स पावर के वाटर पंप की होगी जरूरत, यहां जान लें
बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार, जान लें खेती का यह धांसू तरीका
बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार, जान लें खेती का यह धांसू तरीका
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग कैसे करते थे खेती? खुदाई में मिले थे हैरान कर देने वाले ये सबूत

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget