एक्सप्लोरर

Cauliflower Cultivation: कम खर्च में करनी है दोगुनी कमाई, करें फूलगोभी की सह-फसली खेती

Organic Framing of Cauliflower: कीट और रोग नियंत्रण के लिये नीम और गोबर से बने जैविक कीटनाशक और जीवामृत का प्रयोग करना बेहतर रहता है.

Cauliflower farming for Double Earning: भारत में बागवानी फसलों की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. बागवानी फसलों में आजकल सहफसली खेती का प्रचलन भी बढ़ गया है, जिसके तहत किसान फल के बागों में सब्जियां उगाकर अच्छा लाभ कमा रहे हैं. इससे खाली पड़ी जमीन का इस्तेमाल भी हो जाता है और किसानों को अतिरिक्त आमदनी भी मिल जाती है. जून से लेकर जुलाई तक बोई जाने वाली फूलगोभी को भी सह-फसल के रूप में उगा सकते हैं. जाहिर है कि फूलगोभी एक महत्वपूर्ण सब्जी फसल है, जिसकी मांग सर्दियां आते-आते बढ़ जाती है. इसलिये इसके अच्छे उत्पादन के लिये खेती के दौरान कृषि कार्यों में सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है.

बीजों का चयन
कृषि में विकास-विस्तार हेतु कार्यरत संस्था ICAR-IARI ने फूलगोभी अच्छी गुणवत्ता और अधिक उत्पादन देने वाली किस्मों को विकसित किया है. जिनमें पूसा मेघना, पूसा अश्विनी, पूसा कार्तिक, पूसा कार्तिक संकर आदि फूलगोभी की अगेती किस्मों में शामिल है. जून-जुलाई के महिने में फूलगोभी की इन किस्मों की बुवाई के बाद सिंतबर-अक्टूबर तक फसल पककर तैयार हो जाती है.

खेत की तैयारी
भारत सरकार बागवानी फसलों की जैविक खेती को खासतौर पर प्रोत्साहन दे रही है. फूलगोभी की जैविक खेती करने से भी किसानों को अच्छा मुनाफा मिल जाता है. इसलिये खेतों की तैयारी भी जैविक तरीके से ही करें. 

  • अगर खेत में कीड़े और दीमक का प्रकोप दिखे तो फूलगोभी की बुवाई न करें.
  • खेतों में ही इस समस्या को खत्म करने के लिये 3 प्रतिशत केप्टान का घोल बनाकर खेत में डालें.
  • अब खेत में गहरी जुताई का काम करें और मिट्टी का सौरीकरण होने दें.
  • इसके बाद करीब 100 किलो गोबर की खाद और एक किलो टाइकोडर्मा का मिश्रण बनायें और 7-8 दिन बाद खेतों में डाल दें.
  • खेतों में गोबर की खाद का मिश्रण डालने के बाद आखिरी जुताई का काम कर लें.
  • खेत में ही बीजों की बुवाई के लिये 4-5 इंच ऊंची बेड़ बनायें. इस बेड़ की लंबाई 3-5 मीटर और चौड़ाई 45 सेंमी. रखें.
  • बेड़ बनाकर खेती करने से निराई-गुड़ाई, सिंचाई और बारिश के समय जल निकासी करने में आसानी रहती है.
  • खेत की तैयारी के बाद बीजों का बीजोपचार करें और बेड़ पर बीजों को 45-60 सेमी के अंतराल पर दो इंच गरहाई में बुवाई करें.
  • बुवाई के तुरंत बाद हल्की सिंचाई का काम कर लेना चाहिये.
  • समय-समय पर खरपतवार नियंत्रण और कीट-रोगों की निगरानी करते रहें.
  • फसल को समय-समय जैविक विधि के अनुसार पोषण प्रदान करें.
  • कीट और रोग नियंत्रण के लिये नीम और गोबर से बने जैविक कीटनाशक और जीवामृत का प्रयोग करना बेहतर रहता है.

इसे भी पढ़ें:-

Polyhouse Farming: ना बारिश की चिंता, ना बीमारियों का डर, पॉली हाउस में उगायें रंग-बिरंगी शिमला मिर्च

Broccoli Cultivation: फूल गोभी से ज्यादा कमाई नहीं हो पाती? तो शुरू करें ब्रोकली की उन्नत खेती

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीन गोल्ड की खेती पर सरकार दे रही 36 हजार की सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
ग्रीन गोल्ड की खेती पर सरकार दे रही 36 हजार की सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
फसल के अवशेष फेंकने की न करें गलती, ऐसे बना सकते हैं खाद
फसल के अवशेष फेंकने की न करें गलती, ऐसे बना सकते हैं खाद
घर की छत पर ही उगा सकते हैं ऑरेंज गाजर, बस करना होगा यह काम
घर की छत पर ही उगा सकते हैं ऑरेंज गाजर, बस करना होगा यह काम
5 एकड़ करनी है सब्जियों की खेती, ये पांच फसलें देंगी तगड़ा मुनाफा
5 एकड़ करनी है सब्जियों की खेती, ये पांच फसलें देंगी तगड़ा मुनाफा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget