एक्सप्लोरर

कर लीजिए इस विदेशी फल की खेती, बरसने लगेगा बंपर पैसा

दक्षिण मध्य मैक्सिको में पाया जाने वाला एवोकाडो गर्म जलवायु में उगने वाला फल है. भारत के भी कुछ हिस्सों की जलवायु बिल्कुल ऐसी ही है, इसलिए यहां के किसान इस फल की खेती आराम से कर पाते हैं.

भारत में आज किसान पारंपरिक खेती को छोड़ कर अलग अलग तरह की खेती कर रहे हैं. कोई किसी खास फल की खेती कर रहा है, तो कोई किसी खास फूल की. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे विशेष फल की खेती के बारे में बताएंगे जिसकी डिमांड सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है और आज इस विदेशी फल को भारतीय किसान उगा कर लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं. यहां तक कि कुछ किसान तो इस विदेशी फल के कारोबार से अब तक करोड़पति बन चुके हैं.

कौन सा है ये विदेशी फल

इस विदेशी फल को एवोकाडो कहते हैं. यह फल मुख्य रूप से दक्षिण मध्य मैक्सिको में पाया जाता है. लेकिन अब इसे भारतीय किसान जम कर उगा रहे हैं. दरअसल, भारत के शहरी बाजार और विदेशी बाजार में इस फल की बहुत अधिक डिमांड है, जिस वजह से ये ऊंची कीमत पर बेचा जाता है. यह एक ऐसा फल होता है, जिसका बाहरी हिस्सा हरा होता है और अंदर का हिस्सा पीला गुद्देदार एक दम मक्खन जैसा. इसके साथ ही इसमें एक बड़ा सा बीज भी होता है, जो बहुत आसानी से बाहर निकल जाता है.

भारत में कैसे हो रही है इसकी खेती

दरअसल, दक्षिण मध्य मैक्सिको में पाया जाने वाला एवोकाडो गर्म जलवायु में उगने वाला फल है. भारत के भी कुछ हिस्सों की जलवायु बिल्कुल ऐसी ही है, इसलिए यहां के किसान इस फल की खेती आराम से कर पाते हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि एवोकाडो की खेती के लिए सबसे उचित तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस है. भारत में ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पंजाब और हरियाणा का तापमान कुछ इतना ही रहता है. यही वजह है कि इन इलाकों के किसान इन दिनों जम कर एवोकाडो की खेती कर रहे हैं.

कितना महंगा बिकता है ये फल

एवोकाडो की कीमत भारतीय बाजार में बिकने वाले सामान्य फलों से कहीं ज्यादा है. आप ये समझ लीजिए कि एक किलो एवोकाडो की कीमत इस वक्त भारतीय बाजार में लगभग 1500 से 2000 रुपये के बीच है. यही वजह है कि लोग इस फल को किलो में नहीं बल्कि एक या दो पीस के तौर पर खरीदते हैं. विदेशी बाजार में तो ये फल और भी ज्यादा ऊंची कीमत पर बिकता है.

ये भी पढ़ें: तेजी से खत्म हो रहे हैं खेत...सदी के अंत तक नहीं बचेंगे असली किसान, पढ़ें रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसे करें लाल गन्ने की खेती? मालामाल कर देगी यह फसल
ऐसे करें लाल गन्ने की खेती? मालामाल कर देगी यह फसल
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं डेकोपोन संतरा- जान लें विधि
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं डेकोपोन संतरा- जान लें विधि
संडे हो या मंडे, क्यों महंगे होते जा रहे हैं अंडे? कैसे करें Egg फार्मिंग
संडे हो या मंडे, क्यों महंगे होते जा रहे हैं अंडे? कैसे करें Egg फार्मिंग
केसीसी का पैसा समय पर नहीं भरा तो बढ़ सकती है परेशानी, किसान भाई जरूर रखें ध्यान
केसीसी का पैसा समय पर नहीं भरा तो बढ़ सकती है परेशानी, किसान भाई जरूर रखें ध्यान

वीडियोज

Fuffa Controversy | PM Modi Statement: सियासत का 'नाराज फूफा' कौन? | Vadodara | Breaking News | ABP
ABP Report: 'अनाक क्राकाटोआ' ज्वालामुखी में विस्फोट, ज्वालामुखी से फव्वारे। Volcano Indonesia
Bollywood News: ‘Haiwaan’ का टाइटल ट्रैक रिलीज़! Akshay या Saif, कौन होगा हीरो और कौन बनेगा Haiwaan? (08.09.26)
Tum Dena Sath Mera: Aradhya खोलती सीक्रेट रोमांस की पोल, Rakshit-Aprajita ने हल्दी में नहलाया!
Riteish Deshmukh और Genelia का Exclusive Interview, Raja Shivaji और 25 साल के सफर पर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
यूपी चुनाव: 100 सीटों के लिए BJP का प्लान तैयार, PDA की निकाली काट?
यूपी चुनाव: 100 सीटों के लिए BJP का प्लान तैयार, PDA की निकाली काट?
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
स्टालिन के जबड़े पर CM विजय का इशारा? विवाद बढ़ने पर बोले - 'ये सब...'
पाकिस्तान का ध्वज ब्रिटेन के किले पर फहराया, भड़के नेता ने कहा- 'हमारी संस्कृति पर...'
पाकिस्तान का ध्वज ब्रिटेन के किले पर फहराया, भड़के नेता ने कहा- 'हमारी संस्कृति पर...'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
Tata Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें Top-5 लिस्ट
Tata Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें Top-5 लिस्ट
Embed widget