एक्सप्लोरर

Crop Compensation: राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार, जानिए फसल बर्बादी का पैसा देने की क्या प्लानिंग कर रहीं राज्य सरकार?

रबी सीजन में किसानों की फसलों को बारिश, ओलावृष्टि से बहुत अधिक नुकसान हुआ है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में किसानों को मुआवजा देने की तैयारी शुरू हो गई है. 

Crop Compensation In India: खरीफ सीजन में किसानों की फसलेें बाढ़, बारिश और सूखे से बर्बाद हो गई थीं. किसानों को उम्मीद थी कि उनकी रबी सीजन की फसल अच्छी हो जाएंगी. गेहूं, सरसों जैसी फसलों का अच्छा मुआवजा मिल जाएगा. लेकिन रबी सीजन में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. किसानों की फसलों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है. जानने की कोशिश करते हैं कि अलग अलग राज्यों में किसानों की मदद करने की सरकारों के स्तर से क्या तैयारी चल रही है. किसानों को राहत देने का राज्य सरकारों का प्लान क्या है?    

महाराष्ट्र में 177 करोड़ रुपये जारी

महाराष्ट्र में किसानों को बहुत अधिक नुकसान हुआ है. बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को खासा नुकसान पहुंचाया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में सबसे अधिक नांदेड़ जिले के किसान प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं. यहां करीब 21,580 हेक्टेयर में लगी फसल बर्बाद हो गई है. जिले में करीब 36,543 प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि दी जाएगी. महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 177.80 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी कर दी है. 

बिहार सरकार ने जारी किए 92 करोड़ रुपये

बिहार सरकार ने भी किसानों की मदद के लिए कदम उठाए हैं. जिन किसानों की फसल बारिश से बर्बाद हो गई है. उन्हें 92 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी. सीएम नीतीश कुमार ने अप्रैल के पहले सप्ताह में ये धनराशि जारी कर दी है. सीतामढ़ी, शिवहर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, गया और मुजफ्फरपुर जिले में सबसे अधिक फसलों की नुकसान पहुंचा है. यहां 54 हजार 22 हेक्टेयर भूमी में लगी फसल को नुकसान हुआ है. 

पंजाब सरकार बैसाखी पर देगी धनराशि

पंजाब सरकार ने भी किसानों की मदद करने का एलान कर दिया है. हाल में राज्यसभा सांसद राघव चडढा ने किसानों की मदद के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिखा था. अब पंजाब सरकार ने घोषणा कर दी है कि किसानों को मुआवजा बैसाखी वाले दिन दिया जाएगा. 

राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश की ये तैयारी

राजस्थान और हरियाणा भी किसानों की मदद करने की तैयारी में जुटे हैं. यहां 10 हजार से 15 हजार रुपये प्रति एकड़ तक फसल नुकसान का मुआवजा किसानों को दिया जाएगा. इन राज्यों में लाखों हेक्टेयर में बोई गई गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है. राज्य सरकार फसल बर्बादी का आंकलन करा रही है. मध्य प्रदेश में भी सबसे अधिक चना और सरसों को नुकसान हुआ है. राज्य सरकार मुआवजा देने की तैयारी में जुटी है. 

यह भी पढ़ें: Red Chilli: दुनिया की इस तीखी मिर्च से महिलाएं करती हैं खुद की सुरक्षा, 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड' रिकार्ड में नाम दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
कृषक उन्नति योजना से बदलेगी किसानों की तकदीर, ऐसे उठाएं फायदा
कृषक उन्नति योजना से बदलेगी किसानों की तकदीर, ऐसे उठाएं फायदा
हर साल एक ही फसल... इससे मिट्टी को कितना नुकसान?
हर साल एक ही फसल... इससे मिट्टी को कितना नुकसान?
केमिकल खाद छोड़िए अब घर पर बनाइए देसी खाद, जान लें तरीके
केमिकल खाद छोड़िए अब घर पर बनाइए देसी खाद, जान लें तरीके

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget