एक्सप्लोरर

गोबर से जुड़े ये बिजनेस आइडियाज आपको बना देंगे अमीर, किसान भाई जरूर करें ट्राई

धूपबत्ती की तरह इस वक्त गोबर से बने दिये भी बाजार में खूब बिक रहे हैं. सबसे बड़ी बात की गोबर से बने दिये भारत के साथ साथ विदेशों में भी ऑनलाइन माध्यम से बिक रहे हैं.

पूरी दुनिया में अब किसान खेती से इतर अलग अलग तरह के व्यापार कर रहे हैं. हालांकि, ये सभी व्यापार कृषि और पशुपालन से ही जुड़े हैं. आज हम आपको गाय भैसों के गोबर से होने वाले ये बिजनेस आइडियाज देंगे जो आपको देखते ही देखते मालामाल बना देंगे. सबसे बड़ी बात की इन बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको बहुत ज्यादा पूंजी की जरूरत नहीं है.

पहले नंबर पर है गोबर से बनी धूपबत्ती

गोबर से बनी धूपबत्ती इस वक्त बाजार में आम धूपबत्तियों और अगरबत्तियों से कहीं ज्यादा बिकती हैं. दरअसल, गाय के गोबर को बेहद पवित्र माना जाता है, इसका इस्तेमाल हिंदू धर्म को मानने वाले लोग अपनी पूजा वाली जगह पर भी करते हैं. यही वजह है कि गाय के गोबर से बनी अगरबत्ती बाजार में तेजी से बिक रही है. सबसे बड़ी बात की ये बिजनेस आप बड़ी आसानी से घर पर भी शुरू कर सकते हैं.

गोबर से बने दिये

धूपबत्ती की तरह इस वक्त गोबर से बने दिये भी बाजार में खूब बिक रहे हैं. सबसे बड़ी बात की गोबर से बने दिये भारत के साथ साथ विदेशों में भी ऑनलाइन माध्यम से बिक रहे हैं. इस बिजनेस को भी आप आसानी से अपने घर में ही शुरू कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले गाय के गोबर को सुखा कर उसका पाउडर बना लेना है, फिर उसमें गोंद मिलाकर दिये के शेप में उसे ढाल लेना है. दो चार दिनों तक उसे धूप में रख कर सुखाने के बाद आप आसानी से अच्छी कीमत पर उसे बाजार में बेच सकते हैं.

गोबर से बने गमलों का बिजनेस

बारिश का मौसम है, ऐसे में गमलों की डिमांड बहुत ज्यादा है. लोग अब हरियाली की ओर भाग रहे हैं. इस गमले की सबसे खास बात ये है कि इसमें पौधे तेजी से बड़े होते हैं और जब ये गमला गलने लगता है तो उसे खाद के रूप में भी इस्तेमाल कर लिया जाता है. यही वजह है कि अब बाजार में इसकी डिमांड बढ़ गई है. इस तरह के गमले इस वक्त बाजार में 50 से 100 रुपये के बिक रहे हैं.

गोकाष्ठ लकड़ी का बिजनेस

गोकाष्ठ एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल दाह संस्कार में किया जाता है. दरअसल, हिंदू धर्म में जब कोई इंसान मरता है तो उसका दाह संस्कार किया जाता है, यानी उसकी बॉडी को जलाया जाता है. ऐसे में इस क्रिया के लिए लकड़ियों की बहुत आवश्यकता होती है...इसकी वजह से हर साल लाखों पेड़ कट जाते हैं. लेकिन अगर ये क्रिया गोकाष्ठ से होने लगे तो पृथ्वी के लाखों पेड़ हर साल बच जाएंगे. सबसे बड़ी बात की गोष्ठ बनाने के लिए आप 50000 तक में एक मशीन ला सकते हैं और फिर उससे अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं.

गोबर से खाद का बिजनेस

गोबर एक तरह का जैविक खाद है. गांवों में आज भी किसान गोबर का इस्तेमाल खाद के रूप में करते हैं. अगर आप इस चीज का व्यापार शुरू करते हैं तो देखते ही देखते आप अमीर बन सकते हैं. दरअसल, इस वक्त शहरों नें लोग अपनी बालकनी को गमलों से भर रहे हैं और उन गमलों में लगे पौधों को बड़ा करने के लिए वो जैविक खाद का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसलिए अगर आप इस बिजनेस में दांव लगाते हैं तो निश्चित रूप से सफल रहेंगे.

ये भी पढ़ें: भारत में यहां की गाय है दुनिया की सबसे महंगी! एक की कीमत 35 करोड़ के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भैंस खरीदने के लिए मिलेंगे 80 हजार रुपये, दूध बेचने पर भी मिलेगी मदद
भैंस खरीदने के लिए मिलेंगे 80 हजार रुपये, दूध बेचने पर भी मिलेगी मदद
अनाज को ऐसे स्टोर करें किसान, कभी नहीं लगेगा घुन
अनाज को ऐसे स्टोर करें किसान, कभी नहीं लगेगा घुन
सोलर पंप के लिए किसान को कितनी सब्सिडी मिलती है, यहां समझें गणित
सोलर पंप के लिए किसान को कितनी सब्सिडी मिलती है, यहां समझें गणित
यूपी के हर जिले में खुलेगा पंचगव्य स्टोर, किसानों को कैसे होगा फायदा?
यूपी के हर जिले में खुलेगा पंचगव्य स्टोर, किसानों को कैसे होगा फायदा?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget