एक्सप्लोरर

Fertilizer Subsidy: किसानों के लिए खुशखबरी! P&K फर्टिलाइजर सब्सिडी बढ़ा सकती है सरकार, एथेनॉल की कीमतों में बदलाव संभव

Ethanol Price Change: कैबिनेट और सीसीईए की बैठक में पी एंड के फर्टिलाइजर की सब्सिडी की दरों में बदलाव और गन्ना आधारित इथेनॉल उत्पादन और इसकी कीमतों को लेकर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है.

P&K Fertilizer: कृषि के विकास और किसानों के कल्याण के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार प्रयासरत हैं. कई ऐसी योजनायें चलाई जा रही हैं, जिनसे खेती की लागत को कम करके किसानों की आय को बढ़ाया जा सके. इसी कड़ी में आज सरकार फिर किसानों के हित में अहम फैसले ले सकती है. 2 नवंबर, दोपहर 12 बजे कैबिनेट और सीसीईए की बैठक आयोजित होगी.

इस बैठक में पी एंड के फर्टिलाइजर की सब्सिडी में बदलाव और एथेनॉल की कीमतों को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो आज कैबिनेट की बैठक में पी एंड के फर्टिलाइजर पर न्यूट्रिएंट बेस्ट सब्सिडी पर फैसला लिया जायेगा. कयास लगाये जा रहे हैं कि सरकार न्यूट्रिएंट बेस्ट सब्सिडी की दरों को बढ़ा सकती है, जिसका फायदा किसानों को इस रबी सीजन से भी मिलने की संभावना है.

क्या है न्यूट्रिएंट बेस्ट सब्सिडी
रिपोर्ट्स के मुताबिक पी एंड के फर्टिलाइजर पर न्यूट्रिएंट बेस्ट सब्सिडी की नई दरें रबी सीजन 2022-23 के लिए लागू की जा सकती है. बता दें कि यूरिया के अलावा पोषक तत्व आधारित फर्टिलाइजर जैसे-पी एंड के पर सरकार न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी देती है.

इन सब्सिडी दरों में साल दर साल बदलाव किया जाता है. एक तरफ जहां कच्चे माल और कई कृषि उत्पादों की कीमतें आसमान छू रही हैं. ऐसे में पी एंड के फर्टिलाइजर पर न्यूट्रिएंट बेस्ट सब्सिडी की दरों में बढ़ोतरी का ऐलान काफी राहत देगा. इससे जुड़े नये रुझान तो कैबिनेट और सीसीईए की बैठक के बाद ही सामने आयेंगे.

क्या बढे जायेंगी एथेनॉल की कीमतें
चीनी सेक्टर के लिए भी आज कैबिनेट और सीसीईए की बैठक में अहम निर्णय लिये जा सकते हैं. जाहिर है कि ग्रीन फ्यूल एथेनॉल का काफी बढ़ावा दिया जा रहा है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार अब एथेनॉल की कीमतों में भी बदलाव कर सकती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एथेनॉल तीन तरह के होते हैं, जिनकी कीमतें भी अलग-अलग होती है.

फिलहाल कृषि अवशेष या गन्ने से निर्मित एथेनॉल की कीमतों में बदलाव हो सकते हैं. बता दें कि गन्ना बेस्ड एथेनॉल की कीमत 63 रुपये 45 पैसे प्रति लीटर है, जिसमें बदलाव के बाद 65 रुपये 51 पैसे प्रति लीटर तक बदलाव किया जा सकता है. इसका लाभ चीनी कंपनियों को होगा. एथेनॉल बनाने वाली चीनी कंपनियां नये फैसले के बाद नई दरों पर ही तेल कंपनियों को एथेनॉल बेचेंगी.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें-  क्या है मोटा अनाज? अब मोटे अनाज का हर स्कूल-यूनिवर्सिटी से होगा खास कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
 Crops For Desert Farming: रेगिस्तान में किन फसलों की खेती देगी मुनाफा, यहां जान लीजिए
रेगिस्तान में किन फसलों की खेती देगी मुनाफा, यहां जान लीजिए
Milk to Curd Business: 100 लीटर दूध से कितना दही जमाकर कितना मुनाफा कमाते हैं डेयरी वाले?
100 लीटर दूध से कितना दही जमाकर कितना मुनाफा कमाते हैं डेयरी वाले?

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget