एक्सप्लोरर

​क्या आप अपने घर पर लगा सकते हैं अल्फांसो आम का पौधा? जानिए

Alphonso Mango Farming At Home: अल्फांसो आम को आमों का शंहसाह कहा जाता है. इसकी भारत में खूब डिमांड होती है. तो चलिए जानते हैं क्या अल्फांसो आम को घर में भी उगाया जा सकता है. 

Alphonso Mango Farming At Home: गर्मियों का मौसम आ चुका है. इस मौसम में लोग फलों का खूब सेवन करते हैं. और सबसे ज्यादा जिस फल का सेवन किया जाता है वह है आम. आम को फलों का राजा भी कहा जाता है. आम का नाम भले ही आम हो लेकिन होता यह खास है. 

लोग इसे कई तरीकों से खाते हैं. कुछ उसका जूस बनाकर भी पीते हैं. तो कई लोग आइसक्रीम बनाने में भी इसका इस्तेमाल करते हैं. आम की कई वैरायटी होती हैं. और इन्हीं में एक वैरायटी अल्फांसो आम की. जिसकी भारत में खूब डिमांड होती है. तो चलिए जानते हैं क्या अल्फांसो आम को घर में भी उगाया जा सकता है. 

घर में उगाने के लिए अपनाएं यह प्रक्रिया

कई अन्य पौधों की तरह अल्फांसो आम के पौधे को भी आप घर पर उगा सकते हैं.  घर पर पौधा उगाने के लिए सबसे पहले आपको एक पका हुआ अल्फांसो आम लेना है. इसके बाद आपको उसे काटने के बाद उसका बीज निकाल लेना है. बीज को आपको अच्छी तरह पानी से धो लेना और फिर उसे सूखने के लिए धूप में रख देना है. इसके बाद आपको बीज को बीच से खोलना है. उसके अंदर के हिस्से को निकालना है. उसके अंदर हरे रंग की कली होगी. 

इसके बाद आपको एक कंटेनर लेना है. या फिर वह चीज जिसमें आप जिसमें पौधा लगा रहे हैं. इसको मिट्टी से भरने के बाद उसमें छेद कर दें. क्योंकि उसमें पानी का भराव नहीं होना चाहिए. इसमें मिट्टी डालने के बाद मिट्टी में बीच में छोटा सा छेद करें और उसमें बीज को रख दें.  इसके बाद आप उस पर थोड़ी सी हल्दी चिढ़क सकते हैं. इससे बीज जल्दी से अंकुरित होता है. इसके बाद थोड़ी सी मिट्टी और डाल दें. कंटेनर को ऐसी जगह रखें जहां सूरज की रोशनी आती हो. उसमें रोजाना पानी डालें. ध्यान रहे पौधे में पानी न भरें इससे पौधा खराब हो सकता है. 

पौधा बड़ा होने पर कर दें शिफ्ट

कुछ सप्ताह में बीज अंकुरित हो उठता है. पौधा जब दो-तीन साल का हो जाए तो. उसे फिर आप बाहर शिफ्ट कर सकते हैं. ऐसी जगह जहां सूरज की रोशनी अच्छी आती हो. इसके बाद इसकी आपको नियमित सिंचाई भी करनी होगी. दो-तीन सालों के अंदर जब यह पूरी तरह बड़ा हो जाएग. तब इस पर फल आने लगेंगे. 

यह भी पढ़ें: क्या लू से आपके घर के पौधे या खेती पर पड़ेगा असर? यहां मिलेगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसाला उत्पादन में कौन है नंबर-1, देखें किन राज्यों का दबदबा?
मसाला उत्पादन में कौन है नंबर-1, देखें किन राज्यों का दबदबा?
चुकंदर की खेती कैसे होती है, इसके लिए कितनी जमीन और पैसे की जरूरत?
चुकंदर की खेती कैसे होती है, इसके लिए कितनी जमीन और पैसे की जरूरत?
बायोगैस प्लांट कैसे लगाएं? जानें गोबर से गैस बनाने का तरीका
बायोगैस प्लांट कैसे लगाएं? जानें गोबर से गैस बनाने का तरीका
कृषि स्नातकों के लिए मौका! बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार देगी 4.5 लाख
कृषि स्नातकों के लिए मौका! बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार देगी 4.5 लाख

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget