एक्सप्लोरर

गाय-भैंस ही क्यों? ऊंट का दूध भी औषधीय गुणों से भरपूर, ओवरऑल खर्च से कहीं ज्यादा है कमाई, ये हैं दूध के दाम

Camel Farming: ऊंटों की कम होती संख्या के चलते ऊंटों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा है, लेकिन ऊंटनी के दूध की विदेशों में काफी मांग है. अच्छी बात यह है कि ऊंट पालने के लिए सरकार आर्थिक मदद भी देती है.

Animal Husbandry: बीकानेर का ऊंट फेस्टिवल तो खत्म हो गया है. ढोल की थाप पर ठुमक-ठुमक कर नाचते ऊंटों की तस्वीर अभी-भी दिमाग पर छपी हुई है. कई लोगों को मन में यही सवाल है कि आधुनिकता के दौर में ऊंट कल्चर कैसे कायम है. राजस्थान से लेकर गुजरात के रेगिस्तानी इलाकों में आज भी लोग ऊंट की बदौलत ही अपना जीवनयापन कर रहे हैं.  बेशक आज दूध उत्पादन के लिए गाय और भैंस पालन को ही बढ़ावा दिया जा रहा है, लेकिन ऊंट के दूध की मांग भी कम नहीं है, हालांकि गाय-भैंस के मुकाबले ऊंट से कुछ मात्रा में दूध मिलता है.

नेचुरल इंसुलिन और तमाम औषधीय गुणों के कारण कई विदेशी बाजारों में ऊंट का दूध पसंद किया जाता है. यदि आप भी ऊंट पालने का मन बना रहे हैं तो इस आर्टिकल में आप ऊंट की नस्ल, कीमत, दूध के दाम और कैमल फार्मिंग बिजनेस सेटअप करने का पूरा प्लान बढ़ सकते हैं.

क्यों बढ़ रही ऊंट के दूध की डिमांड
कई रिसर्च से पता चला है कि ऊंच के दूध में गाय के दूध के मुकाबले कम फैटी एसिड, कोलेस्ट्रॉल और शर्करा पाया जाता है. इसमें ओमेगा-3, मैग्नीशियम, जस्ता और आयरन समेत कई खनिज तत्वों के साथ विटामिन सी, बी-2, ए और ई भी पाए जाते हैं.  

आज ऊंटनी का एक लीटर दूध ही 2,000 से 2,500 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा है. यह भी इसलिए क्योंकि ऊंट पालन का चलन काफी कम है और बाजार में दूध की मांग काफी ज्यादा. आपको जानकर ताज्जुब होगा कि जहां एक दिन में गाय से 50 लीटर तक दूध मिलता है तो वहीं ऊंटनी 7 से 8 लीटर दूध देती है.

कैसी होती है डाइट
वैसे तो ऊंटों पर ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता, लेकिन कुछ खास नस्ल वाले ऊंटों के अलग ही ठाठ-बाठ होते हैं. किसान तक की रिपोर्ट के अनुसार, लंकापति ऊंट को रोजाना 5 किलो दूध पिलाया जाता है. इन ऊंटों की रोजाना साफ-सफाई की जाती है. रोजाना पौष्टिक आहार दिया जाता है, ताकि शरीर हष्ट-पुष्ठ रहे. इन ऊंटों की सेहत और इम्यूनिटी बेहतर रहती है. झुंझनु के लंकापति की कीमत 5 लाख रुपये आंकी गई है.

कितनी कीमत में मिलता है ऊंट
हर पशु की नस्ल के हिसाब से उसके दाम तय किए जाते हैं. बिल्कुल इसी तरह ऊंट की हर नस्ल की अपनी खूबियां है. प्रमुख नस्लों में बीकानेरी, मेवाड़ी, जालोरी, शाचोरी, मारवाड़ी, बाड़मेरी, जैसलमेरी शामिल हैं. हर ऊंट की कीमत 60,000 रुपये से 2 लाख रुपये तक होती है.

ऊंट पालने के लिए अनुदान
रेगिस्तान का जहाज ऊंट बहुत भोला-भाला पशु है, जो पत्ती, हरी घास और पानी पीकर अपना काम चला लेता है. ऊंटों के संरक्षण-संवर्धन के लिए राजस्थान सरकार ने खास स्कीम चलाई है, जिसके तहत 10,000 रुपये का अनुदान दिया जाता है. इस स्कीम के तहत मादा और शिशु पशुओं की टैगिंग करके  पहचान पत्र भी जारी किए जाते हैं, जिसके लिए पशु चिकित्सक को 50 रुपये का मानदेय दिया जाता है. इसके बाद ही अनुदान की पहली किस्त के 5,000 रुपये और ऊंट के बच्चे के एक साल के होने पर दूसरी किस्त के 5,000 रुपये दिए जाते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- प्राकृतिक खेती के लिए अब किसान करवाएं फ्री रजिस्ट्रेशन, देखें और क्या-क्या फायदे मिलेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget